कब्रिस्तान घेराबंदी पर विधानसभा में हंगामा, सम्राट चौधरी का ऐलान— अब विधायक फंड से होगा काम

बिहार विधानसभा के पाँचवें दिन सदन में जबरदस्त हंगामे का माहौल देखने को मिला। कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने कब्रिस्तान की घेराबंदी को लेकर सरकार को घेर लिया।

Samrat Chaudhary

बिहार विधानसभा के पाँचवें दिन सदन में जबरदस्त हंगामे का माहौल देखने को मिला। कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने कब्रिस्तान की घेराबंदी को लेकर सरकार को घेर लिया। विपक्षी दलों के साथ-साथ एआईएमआईएम के विधायकों ने इस मुद्दे पर जोरदार विरोध दर्ज कराया। उनका कहना था कि कब्रिस्तानों की सुरक्षा और घेराबंदी को लेकर सरकार की नीति स्पष्ट नहीं है।

इस पर जवाब देते हुए गृह मंत्री सह उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने सदन को बताया कि राज्य सरकार अब विधायक निधि से कब्रिस्तान की घेराबंदी कराएगी। इसके लिए सरकार नियमों और प्रावधानों में बदलाव कर रही है, ताकि स्थानीय स्तर पर इस समस्या का समाधान हो सके। एआईएमआईएम विधायक मो. सरवर आलम के सवाल के जवाब में सरकार की ओर से यह जानकारी दी गई, जिसके बाद भी विपक्ष का हंगामा कुछ देर तक जारी रहा।

वहीं, सदन की कार्यवाही के दौरान एक और अहम मुद्दा उठा। जदयू विधायक मंजीत सिंह ने गन्ना किसानों की समस्या को सदन में उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि गन्ना किसानों को समय पर भुगतान नहीं किया जा रहा है, जिससे वे आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। इस पर संबंधित विभाग के मंत्री ने जवाब देते हुए कहा कि अब तक बड़े पैमाने पर गन्ना किसानों को उनकी राशि का भुगतान किया जा चुका है।

मंत्री ने यह भी भरोसा दिलाया कि सरकार किसानों की परेशानी को लेकर पूरी तरह गंभीर है और शेष बकाया राशि भी जल्द चुकाई जाएगी। उन्होंने कहा कि आने वाले पंद्रह दिनों के भीतर गन्ना किसानों को पूरा भुगतान कर दिया जाएगा। हालांकि, जब इस मुद्दे पर फिर से सवाल उठे तो मुख्यमंत्री ने हस्तक्षेप करते हुए कहा—“बार-बार क्यों पूछ रहे हैं?” इसके बाद सदन में माहौल और गरमा गया।

Trending News

'नौकरियां सब्जियों की तरह बेची जा रही हैं' मधु कोड़ा का सरकार पर तीखा हमला, छात्रों के समर्थन में उतरी भाजपा
'नौकरियां सब्जियों की तरह बेची जा रही हैं' मधु कोड़ा का सरकार पर तीखा हमला, छात्रों के समर्थन में उतरी भाजपा
Sep 09, 2026, 2:35:00 PM
 'नीतीश कुमार को मिला है मैंडेट' गरजे संजय झा-'JDU को इग्नोर कर कोई सरकार नहीं चला सकता' निशांत कुमार...
'नीतीश कुमार को मिला है मैंडेट' गरजे संजय झा-'JDU को इग्नोर कर कोई सरकार नहीं चला सकता' निशांत कुमार...
Sep 09, 2026, 2:20:00 PM
 प्रजापति समाज से MLC बनने के बाद पहली बार जहानाबाद पहुंचीं शिवरानी प्रजापति, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
प्रजापति समाज से MLC बनने के बाद पहली बार जहानाबाद पहुंचीं शिवरानी प्रजापति, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
Sep 09, 2026, 1:33:00 PM
PDS विक्रेताओं के समर्थन में तेजस्वी यादव, CM सम्राट को पत्र लिखकर रखीं 8 बड़ी मांगें, 30 हजार मानदेय...
PDS विक्रेताओं के समर्थन में तेजस्वी यादव, CM सम्राट को पत्र लिखकर रखीं 8 बड़ी मांगें, 30 हजार मानदेय...
Sep 09, 2026, 1:11:00 PM
 पैसे के विवाद में महिला की पीट-पीट कर हत्या, दो पुत्र घायल, गिरफ्तारी के लिए चल रही छापेमारी
पैसे के विवाद में महिला की पीट-पीट कर हत्या, दो पुत्र घायल, गिरफ्तारी के लिए चल रही छापेमारी
Sep 09, 2026, 12:47:00 PM
भीषण बाढ़ के बाद नेपाल में 5.0 की तीव्रता से कांपी धरती, इंडोनेशिया में ज्वालामुखी विस्फोट से कई उड़ानें रद्द
भीषण बाढ़ के बाद नेपाल में 5.0 की तीव्रता से कांपी धरती, इंडोनेशिया में ज्वालामुखी विस्फोट से कई उड़ानें रद्द
Sep 09, 2026, 12:31:00 PM
गोपालगंज में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, पॉक्सो कोर्ट ने प्राइवेट स्कूल के वैन चालक को ठहराया दोषी
गोपालगंज में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, पॉक्सो कोर्ट ने प्राइवेट स्कूल के वैन चालक को ठहराया दोषी
Sep 09, 2026, 11:59:00 AM
चाकू लेकर दौड़ाने लगा, साइबर कैफे का गेट तोड़कर युवक पर हमला
चाकू लेकर दौड़ाने लगा, साइबर कैफे का गेट तोड़कर युवक पर हमला
Sep 09, 2026, 11:29:00 AM
गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
Sep 09, 2026, 10:24:00 AM
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM