विधानसभा में रामविलास पासवान के मुद्दे पर बवाल, अशोक चौधरी और भाई वीरेंद्र में तीखी भिड़ंत

बिहार विधानसभा के बजट सत्र का आज 11वां दिन हंगामेदार रहा। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने आ गए

अशोक चौधरी

बिहार विधानसभा के बजट सत्र का आज 11वां दिन हंगामेदार रहा। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने आ गए। माहौल उस वक्त और गरमा गया जब एक बार फिर दिवंगत नेता राम विलास पासवान का मुद्दा सदन में उठाया गया।

जैसे ही कार्यवाही शुरू हुई, विपक्ष के विधायक भाई वीरेंद्र ने मंत्रिमंडल विस्तार नहीं होने को लेकर सरकार पर हमला बोला। उन्होंने सरकार की मंशा पर सवाल उठाए और कहा कि कैबिनेट विस्तार में हो रही देरी से प्रशासनिक कामकाज प्रभावित हो रहा है। इस पर मंत्री अशोक चौधरी ने कड़ा जवाब दिया। दोनों नेताओं के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जिसके बाद विपक्षी सदस्य अपनी सीटों पर खड़े होकर नारेबाजी करने लगे।

हंगामा बढ़ता देख स्पीकर को हस्तक्षेप करना पड़ा। तख्ती लेकर प्रदर्शन कर रहे विधायकों को शांत कराने के लिए स्पीकर ने मार्शलों को तख्तियां हटाने का निर्देश दिया। कुछ देर के लिए सदन का माहौल पूरी तरह शोर-शराबे में बदल गया।

दरअसल, यह पूरा विवाद उस बयान से जुड़ा है जिसमें राजद विधायक कुमार सर्वजीत ने बीते दिनों राम विलास पासवान को लेकर तल्ख टिप्पणी की थी। इसी बयान को लेकर लोजपा (आर) के विधायक माफी की मांग पर अड़े हुए हैं। इससे पहले भी इस मुद्दे पर सदन में हंगामा हो चुका है और कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी थी।

आज भी विधायक बाबू लाल शौर्य ने कार्यवाही शुरू होने से पहले यह मुद्दा उठाया, जिसके बाद फिर से सदन में शोर-शराबा शुरू हो गया। फिलहाल, राजनीतिक तापमान बढ़ा हुआ है और आने वाले दिनों में यह मुद्दा और तूल पकड़ सकता है।

Trending News

भीषण बाढ़ के बाद नेपाल में 5.0 की तीव्रता से कांपी धरती, इंडोनेशिया में ज्वालामुखी विस्फोट से कई उड़ानें रद्द
भीषण बाढ़ के बाद नेपाल में 5.0 की तीव्रता से कांपी धरती, इंडोनेशिया में ज्वालामुखी विस्फोट से कई उड़ानें रद्द
Sep 09, 2026, 12:31:00 PM
गोपालगंज में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, पॉक्सो कोर्ट ने प्राइवेट स्कूल के वैन चालक को ठहराया दोषी
गोपालगंज में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, पॉक्सो कोर्ट ने प्राइवेट स्कूल के वैन चालक को ठहराया दोषी
Sep 09, 2026, 11:59:00 AM
चाकू लेकर दौड़ाने लगा, साइबर कैफे का गेट तोड़कर युवक पर हमला
चाकू लेकर दौड़ाने लगा, साइबर कैफे का गेट तोड़कर युवक पर हमला
Sep 09, 2026, 11:29:00 AM
गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
Sep 09, 2026, 10:24:00 AM
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM