पटना पहुंचते ही तेजस्वी यादव बोले—100 दिन नहीं करूंगा सरकार पर वार, जनता के सामने रखूंगा कामकाज का सच

बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव करीब 40 दिनों के लंबे विदेश दौरे के बाद अपने गृह राज्य लौट आए हैं। बिहार लौटते ही उन्होंने एक ऐसा बयान दिया है, जिसने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है

Tejashwi yadav

बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव करीब 40 दिनों के लंबे विदेश दौरे के बाद अपने गृह राज्य लौट आए हैं। बिहार लौटते ही उन्होंने एक ऐसा बयान दिया है, जिसने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है। तेजस्वी यादव ने ऐलान किया है कि वह अगले 100 दिनों तक राज्य सरकार के खिलाफ कोई बयान नहीं देंगे, बल्कि इस दौरान सरकार के कामकाज और नीतियों पर बारीकी से नजर रखेंगे।

पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए तेजस्वी यादव ने साफ कहा कि वह फिलहाल किसी भी तरह की राजनीतिक बयानबाजी से दूरी बनाए रखेंगे। उन्होंने कहा, “मैं अगले 100 दिनों तक इस सरकार के खिलाफ कुछ नहीं बोलूंगा। मैं देखूंगा कि सरकार अपने वादों पर कितनी खरी उतरती है और उसका कार्यकाल किस दिशा में आगे बढ़ता है। इसके बाद ही जनता और विपक्ष के नजरिए से अपनी प्रतिक्रिया दूंगा।”

तेजस्वी यादव ने इस मौके पर लोगों को नव वर्ष की शुभकामनाएं भी दीं। साथ ही उन्होंने पिछले विधानसभा चुनाव पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि चुनाव में ‘लोक’ की हार हुई और ‘तंत्र’ की जीत हुई। उनके मुताबिक, जनता की इच्छाओं को दबाकर मशीन और धन के दम पर चुनावी नतीजे प्रभावित किए गए।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि लोकतंत्र को धन-तंत्र और मशीन-तंत्र में बदल दिया गया है। उन्होंने सवाल उठाया कि चुनाव किस तरह जीते गए और क्या पूरी प्रक्रिया लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप थी। तेजस्वी ने कहा कि जनता सब कुछ जानती है और सरकार कैसे बनी, यह किसी से छिपा नहीं है।

तेजस्वी यादव ने यह भी स्पष्ट किया कि अगले 100 दिनों में वह सरकार के हर वादे को कसौटी पर परखेंगे। उन्होंने कहा कि माताओं-बहनों को 2 लाख रुपये की सहायता कब मिलेगी, एक करोड़ युवाओं को रोजगार कब दिया जाएगा और हर जिले में कारखाने लगाने का वादा कब हकीकत बनेगा—इन सभी बातों पर उनकी पैनी नजर रहेगी।

अब देखना होगा कि 100 दिनों की यह ‘खामोशी’ बिहार की राजनीति में क्या नया मोड़ लाती है।

Trending News

चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
Sep 11, 2026, 9:59:00 PM
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
Sep 11, 2026, 9:39:00 PM
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
Sep 11, 2026, 8:08:00 PM
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
Sep 11, 2026, 7:58:00 PM
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
Sep 11, 2026, 7:06:00 PM
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
Sep 11, 2026, 6:53:00 PM
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
Sep 11, 2026, 6:38:00 PM
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
Sep 11, 2026, 6:37:00 PM
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
Sep 11, 2026, 6:28:00 PM
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
Sep 11, 2026, 6:21:00 PM