उपेंद्र कुशवाहा बहू साक्षी की पॉलिटिक्स में होगी एंट्री, नागरिक परिषद में उपाध्यक्ष पद के लिए भेजा गया नाम

उपेंद्र कुशवाहा अपनी बहू साक्षी मिश्रा कुशवाहा को भी पॉलिटिक्स में एडजस्ट करने का प्लान कर रहे। बताया जा रहा कि माधव आनंद के विधायक बनने से नागरिक परिषद में एक पोस्ट खाली हुई थी।

उपेंद्र कुशवाहा की बहू की पॉलिटिक्स में एंट्री

बिहार की राजनीति में एक बार फिर परिवारवाद को लेकर चर्चा तेज हो गई है। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा अब अपनी बहू साक्षी मिश्रा कुशवाहा को राजनीति में सक्रिय करने की तैयारी में हैं। सूत्रों के मुताबिक, राज्य नागरिक परिषद में खाली पड़ी एक अहम पोस्ट पर साक्षी कुशवाहा को एडजस्ट करने की योजना बनाई जा रही है।

दरअसल, विधानसभा चुनाव से पहले राज्य नागरिक परिषद का गठन किया गया था, जिसमें दो उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए थे। इनमें से एक उपाध्यक्ष कुशवाहा की पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव माधव आनंद थे। हाल ही में माधव आनंद के विधायक बनने के बाद यह पद खाली हो गया, जिसके बाद नए नाम पर विचार शुरू हुआ। इसी क्रम में उपेंद्र कुशवाहा ने अपनी बहू साक्षी मिश्रा कुशवाहा का नाम प्रस्तावित किया है।

गौरतलब है कि कुछ समय पहले ही उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश को बिहार सरकार में मंत्री बनाया गया है। अब बेटे के बाद बहू को भी राजनीतिक मंच देने की तैयारी को लेकर सियासी गलियारों में चर्चाएं तेज हैं।

दीपक प्रकाश ने साक्षी मिश्रा से लव मैरिज की है। साक्षी मूल रूप से ब्राह्मण परिवार से ताल्लुक रखती हैं, जबकि दीपक कुशवाहा समाज से आते हैं। शादी के बाद साक्षी ने अपना नाम साक्षी मिश्रा कुशवाहा रख लिया। साक्षी उत्तर प्रदेश के रिटायर्ड आईएएस अधिकारी एस.एन. मिश्रा की बेटी हैं और सामाजिक कार्यों से भी जुड़ी रही हैं।

साक्षी मिश्रा की छवि एक पढ़ी-लिखी और सामाजिक रूप से सक्रिय महिला की रही है। वे दो बहनों और एक भाई में से एक हैं, जबकि उनकी माता का पहले ही निधन हो चुका है। अपनी सादगी और व्यक्तित्व को लेकर भी वे अक्सर चर्चा में रहती हैं।

Trending News

पटना जीपीओ में स्वास्थ्य परिचर्चा व निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का किया गया आयोजन
पटना जीपीओ में स्वास्थ्य परिचर्चा व निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का किया गया आयोजन
Jul 25, 2026, 10:17:00 PM
बिजली बिल अपडेट के नाम पर ठगी करने वाला साइबर ठग गिरफ्तार, कई मोबाइल, नगद बरामद
बिजली बिल अपडेट के नाम पर ठगी करने वाला साइबर ठग गिरफ्तार, कई मोबाइल, नगद बरामद
Jul 25, 2026, 10:09:00 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस ने मनाया जश्न, लगाये अबीर गुलाल
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस ने मनाया जश्न, लगाये अबीर गुलाल
Jul 25, 2026, 10:00:00 PM
गैंगस्टर राकेश यादव के भाई को मारी सात गोलियां, मौत, इलाके में फैली सनसनी
गैंगस्टर राकेश यादव के भाई को मारी सात गोलियां, मौत, इलाके में फैली सनसनी
Jul 25, 2026, 9:51:00 PM
उपायुक्त, एसपी ने बड़कागांव-केरेडारी क्षेत्र का किया व्यापक निरीक्षण, विस्थापितों की सुनी समस्याएं
उपायुक्त, एसपी ने बड़कागांव-केरेडारी क्षेत्र का किया व्यापक निरीक्षण, विस्थापितों की सुनी समस्याएं
Jul 25, 2026, 9:42:00 PM
तेज प्रताप यादव को साथ लेकर गयी पुलिस, सेंट्रल मॉल में थे तेज प्रताप
तेज प्रताप यादव को साथ लेकर गयी पुलिस, सेंट्रल मॉल में थे तेज प्रताप
Jul 25, 2026, 9:06:00 PM
गैंगस्टर फहीम खान का कथित वायरल ऑडियो, बेटे ने कहा, फर्जी है ऑडियो
गैंगस्टर फहीम खान का कथित वायरल ऑडियो, बेटे ने कहा, फर्जी है ऑडियो
Jul 25, 2026, 7:39:00 PM
बीजेपी का महाधरना, सड़क पर उतरेंगे पांच हजार से ज्यादा कार्यकर्ता
बीजेपी का महाधरना, सड़क पर उतरेंगे पांच हजार से ज्यादा कार्यकर्ता
Jul 25, 2026, 7:31:00 PM
किराये के मकान में चल रहा था स्मैक बेचने का धंधा, चार गिरफ्तार, स्मैक और नकद बरामद
किराये के मकान में चल रहा था स्मैक बेचने का धंधा, चार गिरफ्तार, स्मैक और नकद बरामद
Jul 25, 2026, 7:24:00 PM
स्कूली छात्रा हत्याकांड: शादी से इंकार करने पर मारी गयी थी गोली, आरोपी गिरफ्तार
स्कूली छात्रा हत्याकांड: शादी से इंकार करने पर मारी गयी थी गोली, आरोपी गिरफ्तार
Jul 25, 2026, 7:13:00 PM