"पार्टी में टूट" सुनते ही भड़के उपेंद्र कुशवाहा, बोले- आपके पास वाजिब सवाल ही नहीं है, जिसका जवाब दिया जाए

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अंदर टूट की चर्चाओं के बीच पार्टी अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने पहली बार खुलकर प्रतिक्रिया दी है।

Upendar Kushwaha

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के तीन विधायकों ने हाल ही में बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात की थी. इन विधायकों की तस्वीर नितिन नबीन के साथ सामने आई तो चर्चा शुरू हो गई कि उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में टूट हो सकती है. इस बीच उपेंद्र कुशवाहा की इस पर पहली प्रतिक्रिया आई है. 

उपेंद्र कुशवाहा सासाराम में थे. पत्रकारों ने उनसे इसको लेकर सवाल किया जिस पर उन्होंने जवाब दिया कि उनकी पार्टी में किसी प्रकार की टूट का कोई सवाल ही नहीं है. उन्होंने पत्रकारों को नसीहत देते हुए कहा कि आपके पास वाजिब सवाल ही नहीं है, जिसका जवाब दिया जाए. 

दरअसल दो दिन पूर्व पटना में आयोजित दल की लिट्टी-चोखा पार्टी में उनके तीन विधायक रामेश्वर कुमार महतो, माधव आनंद और आलोक सिंह शामिल नहीं हुए थे. इस पर उपेंद्र कुशवाहा ने जवाब देते हुए कहा कि यह कोई मुद्दा ही नहीं है कि इसके बारे में चर्चा की जाए. उन्होंने राष्ट्रीय लोक मोर्चा में टूट के सवाल को ही खारिज कर दिया और कहा कि इस तरह के सवाल बेवजह पूछे जा रहे हैं. 

सासाराम के परिषद में वह आम लोगों से मुलाकात कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने पत्रकारों के सवालों के जवाब में उक्त बातें कहीं. बता दें कि राष्ट्रीय लोक मोर्चा में कुल चार विधायक हैं. तीन विधायकों को लेकर नाराजगी की खबर है जबकि एक विधायक उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी स्नेहलता हैं.

Trending News

ऑपरेशन तलाश: 179 गुमशुदा लापता व अपहृत बच्चों की बरामदगी
ऑपरेशन तलाश: 179 गुमशुदा लापता व अपहृत बच्चों की बरामदगी
Sep 12, 2026, 7:05:00 PM
परिवहन विभाग का अनोखा कारनामा, दुपहिया वाहन मालिक को भेज दिया कार का चालान
परिवहन विभाग का अनोखा कारनामा, दुपहिया वाहन मालिक को भेज दिया कार का चालान
Sep 12, 2026, 6:47:00 PM
कमरे  में युवक-युवतियां कर रहे थे गंदा काम..तभी पहुंच गई पुलिस, पटना में सेक्स रैकेट का खुलासा
कमरे में युवक-युवतियां कर रहे थे गंदा काम..तभी पहुंच गई पुलिस, पटना में सेक्स रैकेट का खुलासा
Sep 12, 2026, 6:29:00 PM
 BRICS Summit 2026: दुनिया की तीन बड़ी ताकतें एक फ्रेम में, मोदी-पुतिन-जिनपिंग की तस्वीरें वायरल
BRICS Summit 2026: दुनिया की तीन बड़ी ताकतें एक फ्रेम में, मोदी-पुतिन-जिनपिंग की तस्वीरें वायरल
Sep 12, 2026, 6:15:00 PM
मिड डे मील खाने के बाद एक दर्जन से अधिक बच्चे बीमार, पेट दर्द और उल्टी के बाद अस्पताल में कराया गया भर्ती
मिड डे मील खाने के बाद एक दर्जन से अधिक बच्चे बीमार, पेट दर्द और उल्टी के बाद अस्पताल में कराया गया भर्ती
Sep 12, 2026, 5:49:00 PM
नेशनल लोक अदालत में 15 अरब 67 करोड़ के विवादों का निपटारा, 62 अनाथ बच्चों को मिला स्पॉन्सरशिप योजना का लाभ
नेशनल लोक अदालत में 15 अरब 67 करोड़ के विवादों का निपटारा, 62 अनाथ बच्चों को मिला स्पॉन्सरशिप योजना का लाभ
Sep 12, 2026, 5:38:00 PM
आर्केस्ट्रा में मारपीट की सूचना पर छापेमारी करने पहुंची भोरे पुलिस से झड़प, दो महिला समेत तीन हिरासत में
आर्केस्ट्रा में मारपीट की सूचना पर छापेमारी करने पहुंची भोरे पुलिस से झड़प, दो महिला समेत तीन हिरासत में
Sep 12, 2026, 5:26:00 PM
अपराध का नया चेहरा: 'सूखे नशे' की मंडी बनता गोपालगंज, पुलिस ने कसी कमर
अपराध का नया चेहरा: 'सूखे नशे' की मंडी बनता गोपालगंज, पुलिस ने कसी कमर
Sep 12, 2026, 4:14:00 PM
 थाने में नहीं सुनी जा रही शिकायत तो सीधे DGP कंट्रोल रूम में करें फोन, जारी हुए दो हेल्पलाइन नंबर
थाने में नहीं सुनी जा रही शिकायत तो सीधे DGP कंट्रोल रूम में करें फोन, जारी हुए दो हेल्पलाइन नंबर
Sep 12, 2026, 3:50:00 PM
श्रीलंका में भारतीय ज्ञान परंपरा का डंका: वृष्टि विज्ञान और AI के समन्वय पर डॉ राजनाथ झा को अंतरराष्ट्रीय 'प्रोफेसर अवार्ड-2026'
श्रीलंका में भारतीय ज्ञान परंपरा का डंका: वृष्टि विज्ञान और AI के समन्वय पर डॉ राजनाथ झा को अंतरराष्ट्रीय 'प्रोफेसर अवार्ड-2026'
Sep 12, 2026, 3:28:00 PM