उपेंद्र कुशवाहा आज लेंगे बड़ा फैसला, दिनारा विधायक आलोक सिंह बन सकते हैं RLM के प्रदेश अध्यक्ष

बिहार की राजनीति में उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा इस समय बड़े बदलावों के दौर से गुजर रही है। अपने बेटे को बिना चुनाव लड़ाए मंत्री बनाने के फैसले पर आलोचकों के निशाने पर आए कुशवाहा अब डैमेज कंट्रोल में जुट गए हैं

उपेंद्र कुशवाहा की फोटो

बिहार की राजनीति में उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा इस समय बड़े बदलावों के दौर से गुजर रही है। अपने बेटे को बिना चुनाव लड़ाए मंत्री बनाने के फैसले पर आलोचकों के निशाने पर आए कुशवाहा अब डैमेज कंट्रोल में जुट गए हैं। पार्टी के भीतर विधायकों की नाराजगी को दूर करने और संगठन को नई ऊर्जा देने के लिए आज पटना के मौर्य होटल में एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई है। चर्चा है कि इस दौरान दिनारा से विधायक आलोक सिंह को पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया जा सकता है।

सूत्रों के अनुसार, पार्टी में पिछले कुछ समय से नेतृत्व के फैसलों को लेकर खींचतान चल रही थी। इसी को खत्म करने के लिए हाल ही में वरिष्ठ नेता माधव आनंद और विधायक आलोक सिंह ने पटना में उपेंद्र कुशवाहा से मुलाकात की थी। मंथन के बाद ये तय हुआ कि संगठन की कमान अब आलोक सिंह को सौंपी जाएगी। माधव आनंद पहले से ही विधानसभा में विधायक दल के नेता हैं, जबकि कुशवाहा की पत्नी स्नेह लता कुशवाहा सचेतक की जिम्मेदारी निभा रही हैं।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह फैसला केवल संगठनात्मक मजबूती तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे शाहाबाद इलाके में जातीय समीकरण साधने की रणनीति के तौर पर भी देखा जा रहा है. उपेन्द्र कुशवाहा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और कुशवाहा समाज से आते हैं, जबकि आलोक सिंह राजपूत जाति से ताल्लुक रखते हैं. ऐसे में कुशवाहा और राजपूत समाज के बीच संतुलन बनाने की कोशिश के रूप में भी इस फैसले को देखा जा रहा है. पार्टी नेतृत्व को उम्मीद है कि आलोक सिंह को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपने से RLM को बिहार में नई ऊर्जा मिलेगी और संगठन को ज़मीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी.

Trending News

पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, पिकअप से 21 पशु बरामद, पुलिस को देखते ही भागे तस्कर, पीछा कर दो गिरफ्तार
पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, पिकअप से 21 पशु बरामद, पुलिस को देखते ही भागे तस्कर, पीछा कर दो गिरफ्तार
Sep 09, 2026, 5:17:00 PM
2995 वाहनों से वसूला गया 44.64 लाख का चालान, SP ने की क्राइम मीटिंग
2995 वाहनों से वसूला गया 44.64 लाख का चालान, SP ने की क्राइम मीटिंग
Sep 09, 2026, 4:22:00 PM
बिहार विधान परिषद के स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए राजद ने की यह मांग
बिहार विधान परिषद के स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए राजद ने की यह मांग
Sep 09, 2026, 4:12:00 PM
मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई सेवा ने सफलतापूर्वक पूरे किए दो वर्ष
मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई सेवा ने सफलतापूर्वक पूरे किए दो वर्ष
Sep 09, 2026, 4:07:00 PM
स्वर्ण व्यवसायी को चाकू से गोदा, इलाज के दौरान मौत, भारी बवाल, पहुंचे SP
स्वर्ण व्यवसायी को चाकू से गोदा, इलाज के दौरान मौत, भारी बवाल, पहुंचे SP
Sep 09, 2026, 4:06:00 PM
लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश, शादी का झांसा देकर ठगी और लूट, 10 आरोपी गिरफ्तार
लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश, शादी का झांसा देकर ठगी और लूट, 10 आरोपी गिरफ्तार
Sep 09, 2026, 3:51:00 PM
पूर्व आइएएस राकेश वर्मा और अभिनेत्री जारा खान कांग्रेस पार्टी में शामिल
पूर्व आइएएस राकेश वर्मा और अभिनेत्री जारा खान कांग्रेस पार्टी में शामिल
Sep 09, 2026, 3:43:00 PM
पीएमसीएमएच में परियोजना का स्वास्थ्य सचिव ने किया स्थल निरीक्षण, दिए अहम निर्देश
पीएमसीएमएच में परियोजना का स्वास्थ्य सचिव ने किया स्थल निरीक्षण, दिए अहम निर्देश
Sep 09, 2026, 3:35:00 PM
भोरे छात्राओं के भूखे पेट को छात्रावास में मिल रही जली रोटी, तस्वीरें वायरल, शिक्षा मंत्री ने दिए जांच के आदेश
भोरे छात्राओं के भूखे पेट को छात्रावास में मिल रही जली रोटी, तस्वीरें वायरल, शिक्षा मंत्री ने दिए जांच के आदेश
Sep 09, 2026, 3:33:00 PM
संविदा पर कार्यरत प्राध्यापक, सह-प्राध्यापक एवं अन्य पदों के मानदेय में हुई वृद्धि
संविदा पर कार्यरत प्राध्यापक, सह-प्राध्यापक एवं अन्य पदों के मानदेय में हुई वृद्धि
Sep 09, 2026, 3:29:00 PM