केंद्रीय बजट गरीब, किसान, युवाओं और महिलाओं को समर्पित : संजय सरावगी

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा कल लोकसभा में पेश केंद्रीय आम बजट को बिहार एनडीए में शामिल सभी पांच दलों ने सराहना करते हुए एक स्वर में कहा कि यह बजट भारत को विकसित बनाने में एक मिल का पत्थर साबित होगा।

संजय सरावगी की तस्वीर

पटना: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा कल लोकसभा में पेश केंद्रीय आम बजट को बिहार एनडीए में शामिल सभी पांच दलों ने सराहना करते हुए एक स्वर में कहा कि यह बजट भारत को विकसित बनाने में एक मिल का पत्थर साबित होगा।

‎बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय में एनडीए के संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने केंद्रीय बजट की प्रशंसा करते हुए कहा कि पहली बार कर्तव्य  भवन में तैयार बजट तीन कर्तव्यों पर आधारित है। इसमें आर्थिक विकास बढ़ाना और लगातार बनाये रखना, जनता की आकांक्षाओं को पूरा करना,  देश की समृद्धि में मज़बूत भागीदारी निभाना तथा सबका साथ, सबका विकास के विजन को साकार करना है। 

‎उन्होंने कहा कि यह बजट गरीब, किसान, युवाओं और महिलाओं को समर्पित है। आने वाले समय मे बिहार में उद्योग को बढ़ाने में यह बजट काफी सार्थक सिद्ध होगा। उन्होंने इस बजट को पीएम नरेंद्र मोदी के 2047 तक विकसित भारत के संकल्प का बजट बताते हुए कहा कि भारत विकसित बनेगा तो बिहार भी विकसित बनेगा।

‎भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सरावगी ने कहा कि इस बजट में बिहार को  एक लाख 62 हजार 142 करोड़ रुपये देने का प्रावधान किया गया है, जिसमे से 1 लाख 51 हजार 831 करोड़ रुपये केंद्रीय करों की हिस्सेदारी के रूप में मिलेंगे जो पिछले साल से 11,726 करोड़ ज्यादा है। 

‎उन्होंने कहा कि इस बजट में गरीब कल्याण, महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए स्वयं सहायता समूह के लिए विशेष बजटीय प्रावधान किया गया है। रक्षा में भी पिछले बार से 15 प्रतिशत का इजाफा किया गया है। सरकार ने स्वदेशी वस्तुओं को प्रोत्साहित करने के लिए निर्यात बढ़ाने पर भी बल दिया है। जीवन रक्षक दवाइयों को भी सस्ता किया गया है। इसके अलावा कई वस्तुओं को सस्ता करने का प्रस्ताव भी दिया गया है। 

‎उन्होंने कहा कि इस बजट से देश को विश्व भर में तीसरी आर्थिक शक्ति बनाने की दिशा में बड़ा कदम साबित होगा। आने वाले समय मे भारत की सैन्य शक्ति और आर्थिक शक्ति मजबूत होगी। बिहार में आधारभूत संरचनाओं को भी मजबूत करने को लेकर भी बजट में चर्चा है। उन्होंने इस बजट के लिए पीएम मोदी और वित्त मंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि आज राज्यपाल ने भी विधानमंडल में अपने अभिभाषण में केंद्र सरकार द्वारा बिहार को लगातार मदद मिलने की प्रशंसा की है।

‎प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए लोजपा (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने केंद्रीय बजट की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह बजट एनडीए की सोच को दर्शाता है। इस बजट में सभी वर्गों सभी क्षेत्रों की चर्चा की हैं । इस बजट में छात्राओं, युवाओं, महिलाओं, किसानों के कल्याण की चर्चा की गई है। सरकार ने बड़े सूक्ष्म तरीके से सभी वर्गों को ध्यान रखा है। इस बजट को कल्याणकारी बताते हुए उन्होंने कहा कि यह बजट विकसित भारत के संकल्पों को पूरा करने वाला है। इसमें लोगो की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति का संकल्प दिखता है। 

‎राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ने प्रेस वार्ता में कहा कि यह बजट भारत के उज्जवल भविष्य की  नींव को और मजबूत करता है। इसमें समाज के अंतिम व्यक्ति के मदद के लिए सरकार ने कई तरह के प्रावधान किए है।

‎जदयू के मुख्य प्रवक्ता और एमएलसी नीरज कुमार ने कहा कि इस बजट में लीक से हटकर बजटीय व्यव्यस्था की गई और एक नए फ्रेम में समावेशी विकास, आत्मनिर्भर भारत और ग्रीन ग्रोथ के बुनियाद को रखा गया। इसके अलावा बजट में छोटे शहरों को नए विकास के केन्द्र के रूप में विकसित करने का प्रावधान किया गया है जिसका सबसे ज्यादा लाभ बिहार को मिलने वाला है।

‎उन्होंने इस बजट के लिए प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री का आभार जताते हुए कहा कि बजट में बीच पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने की चर्चा की गयी है। उन्होंने कहा कि यह बजट विकसित भारत की परिकल्पना को साकार रूप देने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा किया गया है। पहली बार बजट में सर्विस सेक्टर को महत्व दिया गया है। 

‎हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष डी एन सिन्हा ने बजट को सकारात्मक बताते हुए कहा कि यह बजट संतुलित और सराहनीय है जिसमे विकसित भारत के संकल्प पूरा करने की परिकल्पना है। इसमें आम लोगों के कल्याण की चर्चा की गई है।

‎इस प्रेस वार्ता में भाजपा के राष्ट्रीय सह मीडिया प्रभारी और विधान पार्षद संजय मयूख और प्रदेश मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल भी उपस्थित रहे।

Trending News

2995 वाहनों से वसूला गया 44.64 लाख का चालान, SP ने की क्राइम मीटिंग
2995 वाहनों से वसूला गया 44.64 लाख का चालान, SP ने की क्राइम मीटिंग
Sep 09, 2026, 4:22:00 PM
बिहार विधान परिषद के स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए राजद ने की यह मांग
बिहार विधान परिषद के स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए राजद ने की यह मांग
Sep 09, 2026, 4:12:00 PM
मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई सेवा ने सफलतापूर्वक पूरे किए दो वर्ष
मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई सेवा ने सफलतापूर्वक पूरे किए दो वर्ष
Sep 09, 2026, 4:07:00 PM
स्वर्ण व्यवसायी को चाकू से गोदा, इलाज के दौरान मौत, भारी बवाल, पहुंचे SP
स्वर्ण व्यवसायी को चाकू से गोदा, इलाज के दौरान मौत, भारी बवाल, पहुंचे SP
Sep 09, 2026, 4:06:00 PM
लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश, शादी का झांसा देकर ठगी और लूट, 10 आरोपी गिरफ्तार
लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश, शादी का झांसा देकर ठगी और लूट, 10 आरोपी गिरफ्तार
Sep 09, 2026, 3:51:00 PM
पूर्व आइएएस राकेश वर्मा और अभिनेत्री जारा खान कांग्रेस पार्टी में शामिल
पूर्व आइएएस राकेश वर्मा और अभिनेत्री जारा खान कांग्रेस पार्टी में शामिल
Sep 09, 2026, 3:43:00 PM
पीएमसीएमएच में परियोजना का स्वास्थ्य सचिव ने किया स्थल निरीक्षण, दिए अहम निर्देश
पीएमसीएमएच में परियोजना का स्वास्थ्य सचिव ने किया स्थल निरीक्षण, दिए अहम निर्देश
Sep 09, 2026, 3:35:00 PM
भोरे छात्राओं के भूखे पेट को छात्रावास में मिल रही जली रोटी, तस्वीरें वायरल, शिक्षा मंत्री ने दिए जांच के आदेश
भोरे छात्राओं के भूखे पेट को छात्रावास में मिल रही जली रोटी, तस्वीरें वायरल, शिक्षा मंत्री ने दिए जांच के आदेश
Sep 09, 2026, 3:33:00 PM
संविदा पर कार्यरत प्राध्यापक, सह-प्राध्यापक एवं अन्य पदों के मानदेय में हुई वृद्धि
संविदा पर कार्यरत प्राध्यापक, सह-प्राध्यापक एवं अन्य पदों के मानदेय में हुई वृद्धि
Sep 09, 2026, 3:29:00 PM
करंट लगने से महिला बटालियन के चालक समेत दो की मौत, लापरवाही का आरोप
करंट लगने से महिला बटालियन के चालक समेत दो की मौत, लापरवाही का आरोप
Sep 09, 2026, 3:11:00 PM