ममता बनर्जी के शासन में बंगाल अब 'शोनार बांग्ला' नहीं, बल्कि 'खूनी खेल का मैदान' बना: संजय सरावगी

बिहार भाजपा के अध्यक्ष संजय सरावगी ने आज तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर जोरदार निशाना साधते हुए कहा कि टीएमसी का सही अर्थ तुष्टिकरण, माफिया और क्राइम हो गया है

Sanjay Sarawagi

पटना: बिहार भाजपा के अध्यक्ष संजय सरावगी ने आज तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर जोरदार निशाना साधते हुए कहा कि टीएमसी का सही अर्थ तुष्टिकरण, माफिया और क्राइम हो गया है।  पश्चिम बंगाल की धरती कभी लोकतांत्रिक चेतना और बौद्धिक परंपरा के लिए जानी जाती थी लेकिन आज भय, दबाव और राजनीतिक हिंसा की प्रयोगशाला बना दी गई है।  

भाजपा अध्यक्ष सरावगी ने हाल में एक बीएलओ अशोक दास की आत्महत्या मामले का जिक्र करते हुए सवालिया लहजे में कहा कि क्या अब चुनाव ड्यूटी निभाना भी पश्चिम बंगाल में जान जोखिम में डालने जैसा हो गया है?  

उन्होंने कहा कि जादवपुर विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ दास एक ईमानदार सरकारी कर्मचारी थे, उन पर टीएमसी नेताओं द्वारा लगातार दबाव बनाया गया। टीएमसी नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर उन्होंने चुनावी लिस्ट से किसी भी अवैध वोटर को हटाया, तो न सिर्फ उन्हें मार दिया जाएगा, बल्कि उनकी पत्नी और छोटे बच्चे को भी नुकसान पहुंचाया जाएगा। अंत में उस बीएलओ अशोक दास ने मानसिक दबाव और भय में आत्महत्या जैसा कदम उठाने को विवश हो गए।  

उन्होंने कहा, "आज टीएमसी राज में वहां रोहिंग्या और बांग्लादेशी को छोड़कर कोई भी सुरक्षित नहीं है। पश्चिम बंगाल और देश की जनता भी सुरक्षित नहीं है।"  

उन्होंने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तंज कसते हुए कहा कि वे खुद को लोकतंत्र की रक्षक कहती हैं तो फिर आज चुप क्यों हैं? क्या पश्चिम बंगाल में अवैध घुसपैठियों को बचाने की राजनीति इतनी बड़ी हो गई है कि देश के नागरिकों, चुनाव अधिकारियों और उनके परिवारों की जान की कोई कीमत नहीं रह गई?  

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने दावा करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता अब चुप नहीं रहने वाली है। भाजपा इस अन्याय के खिलाफ चुप नहीं बैठेगी। भाजपा अशोक दास को न्याय दिलाने और बंगाल को भयमुक्त बनाने तक यह संघर्ष जारी रखेगी।  

उन्होंने सरकार से सवाल करते हुए कहा कि अशोक दास की मौत का जिम्मेदार नेताओं पर कार्रवाई कब होगी? ममता बनर्जी जी के शासन में बंगाल अब 'शोनार बांग्ला' नहीं, बल्कि 'खूनी खेल का मैदान' बन चुका है। जहां एक ओर सरकारी कर्मचारी अपनी ड्यूटी निभाने के डर से जान दे रहे हैं, वहीं दूसरी ओर सत्ता के संरक्षण में पल रहे गुंडे खुलेआम चुनाव आयोग की प्रक्रियाओं को आग के हवाले कर रहे हैं।  

उन्होंने कहा, "एसआईआर को लेकर टीएमसी हिंसा पर उतर आती है। यह 'तुष्टिकरण की राजनीति' का सबसे भयावह चेहरा है, जहां वोट बैंक को बचाने के लिए पूरे संवैधानिक ढांचे को आग लगाई जा रही है। "

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कई उदाहरण देते हुए कहा कि तुष्टिकरण की राजनीति के आगे टीएमसी के लिए देश की सुरक्षा भी कोई महत्व नहीं रखती है।  

उन्होंने कहा, "पश्चिम बंगाल में आज न लोकतंत्र सुरक्षित है, न लोकतांत्रिक व्यवस्था और न ही वे लोग जो इस लोकतांत्रिक व्यवस्था को चलाते हैं। भाजपा इस दमनकारी शासन के खिलाफ चुप नहीं बैठेगी।"  

बिहार भाजपा ने अशोक दास मामले की उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच और चाकुलिया में हिंसा करने वाले टीएमसी गुंडों पर तत्काल कठोर कार्रवाई करने की मांग की है।  

पंजाब में भगवंत मान सरकार के मीडिया पर लगातार हो रहे हमलों को लेकर भी बिहार भाजपा अध्यक्ष सरावगी ने आम आदमी पार्टी पर सियासी हमला बोला। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया पर केजरीवाल की आम आदमी पार्टी सरकार लगातार हमला कर रही है। सही खबर चलाने या प्रकाशित करने का काम करने वाले मीडिया दफ्तरों पर रेड मारी जाती है, एफआईआर की जाती है और उन पर दबाव बनाया जाता है।  

उन्होंने हाल ही में पंजाब केसरी के पत्रकारों और कर्मचारियों को पंजाब पुलिस द्वारा मारपीट करने, अखबार के दफ्तर का ताला तोड़ने की घटना की निंदा करते हुए कहा कि यह सरासर लोकतंत्र पर हमला है। भाजपा इसकी कठोर शब्दों में कड़ी निंदा करती है, भर्त्सना करती है।  

उन्होंने कहा कि पंजाब में लगातार मीडिया पर सरकार द्वारा हमले कराए जा रहे हैं। जालंधर में भी स्थित सूरानुसी प्रिंटिंग प्रेस में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के उच्च अधिकारी और कर्मचारी पुलिस बल के साथ जबरदस्ती अंदर घुसकर अखबार के कर्मचारियों के साथ मारपीट की थी।

Trending News

निषाद आरक्षण लागू नहीं हुआ तो समाज लेगा राजनीतिक फैसला : मुकेश सहनी
निषाद आरक्षण लागू नहीं हुआ तो समाज लेगा राजनीतिक फैसला : मुकेश सहनी
Sep 22, 2026, 6:06:00 PM
TRE-4.0: शिक्षकों के रिक्त पदों पर नियुक्ति हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित
TRE-4.0: शिक्षकों के रिक्त पदों पर नियुक्ति हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित
Sep 22, 2026, 6:01:00 PM
अनंत दादा साहब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित, कार्तिक, ममूटी व यामी बेस्ट अभिनेता-अभिनेत्री
अनंत दादा साहब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित, कार्तिक, ममूटी व यामी बेस्ट अभिनेता-अभिनेत्री
Sep 22, 2026, 5:57:00 PM
जमुई की घटना के विरोध में युवा कांग्रेस ने मुख्यमंत्री का किया पुतला दहन, इस्तीफे की मांग
जमुई की घटना के विरोध में युवा कांग्रेस ने मुख्यमंत्री का किया पुतला दहन, इस्तीफे की मांग
Sep 22, 2026, 5:34:00 PM
जमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने का प्रयास, परीक्षा देने जा रही छात्रा को अपहरण कर बाइक पर बैठाने का प्रयास
जमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने का प्रयास, परीक्षा देने जा रही छात्रा को अपहरण कर बाइक पर बैठाने का प्रयास
Sep 22, 2026, 5:26:00 PM
जमुई की शर्मनाक घटना के विरोध में अभाविप का प्रतिरोध मार्च, दोषियों को कठोरतम सजा की मांग
जमुई की शर्मनाक घटना के विरोध में अभाविप का प्रतिरोध मार्च, दोषियों को कठोरतम सजा की मांग
Sep 22, 2026, 5:06:00 PM
TRAI का बड़ा फैसला : सिर्फ कॉल-SMS इस्तेमाल करने वालों को मिलेंगे ज्यादा रिचार्ज विकल्प
TRAI का बड़ा फैसला : सिर्फ कॉल-SMS इस्तेमाल करने वालों को मिलेंगे ज्यादा रिचार्ज विकल्प
Sep 22, 2026, 4:52:00 PM
जमुई की घटना शर्मनाक, दोषियों को ऐसी सजा मिले कि कोई दुस्साहस न करे : मुकेश सहनी
जमुई की घटना शर्मनाक, दोषियों को ऐसी सजा मिले कि कोई दुस्साहस न करे : मुकेश सहनी
Sep 22, 2026, 4:47:00 PM
निशानदेही पर जंगल से बरामद हुआ चोरी का ट्रैक्टर, एक गिरफ्तार
निशानदेही पर जंगल से बरामद हुआ चोरी का ट्रैक्टर, एक गिरफ्तार
Sep 22, 2026, 4:22:00 PM
जमुई दुर्व्यवहार मामला: जांच के लिए कांग्रेस ने गठित की उच्चस्तरीय कमिटी
जमुई दुर्व्यवहार मामला: जांच के लिए कांग्रेस ने गठित की उच्चस्तरीय कमिटी
Sep 22, 2026, 4:19:00 PM