BPSC Calendar से गायब TRE-4, नाराज़ शिक्षक अभ्यर्थी आज पटना में सड़क पर उतरे

बिहार लोक सेवा आयोग यानी BPSC द्वारा 2026 तक की प्रतियोगी परीक्षाओं का परीक्षा कैलेंडर जारी होते ही शिक्षक अभ्यर्थियों में नाराज़गी देखने को मिल रही है।

सम्राट चौधरी की तस्वीर

बिहार लोक सेवा आयोग यानी BPSC द्वारा 2026 तक की प्रतियोगी परीक्षाओं का परीक्षा कैलेंडर जारी होते ही शिक्षक अभ्यर्थियों में नाराज़गी देखने को मिल रही है। वजह साफ है—पूरे कैलेंडर में कहीं भी शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 का कोई जिक्र नहीं किया गया है।

कैलेंडर से TRE-4 के गायब होने के बाद अभ्यर्थियों में सरकार की मंशा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। शिक्षक अभ्यर्थियों का कहना है कि सरकार जानबूझकर TRE-4 को टालने की कोशिश कर रही है। इससे हजारों युवा अभ्यर्थी खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।

इसी नाराज़गी के बीच आज शिक्षक अभ्यर्थी TRE-4 और लाइब्रेरियन वैकेंसी जारी करने की मांग को लेकर पटना की सड़कों पर उतरने जा रहे हैं। यह प्रदर्शन सुबह 11 बजे पटना कॉलेज से शुरू होकर जेपी गोलंबर तक जाएगा। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों और छात्र संगठनों के शामिल होने की संभावना है।

अभ्यर्थियों का आरोप है कि सरकार ने पहले एक लाख से अधिक शिक्षक पदों पर भर्ती का वादा किया था, लेकिन बाद में यह संख्या घटाकर करीब 26 हजार कर दी गई। अब स्थिति यह है कि सरकार उतनी वैकेंसी भी जारी करने को तैयार नहीं दिख रही है। छात्र संगठनों का कहना है कि सरकार सिर्फ घोषणाएं कर रही है, लेकिन ज़मीनी स्तर पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा।

वहीं, शिक्षा मंत्री पहले ही कह चुके हैं कि इस बार करीब 25 हजार शिक्षक पदों पर भर्ती की संभावना है और विषयवार जरूरतों का आकलन किया जा रहा है। उन्होंने यह भरोसा भी दिलाया था कि जनवरी के बाद TRE-4 की प्रक्रिया शुरू होगी।

अब सवाल यह है कि जब परीक्षा कैलेंडर जारी हो चुका है और उसमें TRE-4 का कोई जिक्र नहीं है, तो क्या सरकार अपने वादों पर खरी उतरेगी, या शिक्षक अभ्यर्थियों का इंतजार और लंबा होगा?

Trending News

'नौकरियां सब्जियों की तरह बेची जा रही हैं' मधु कोड़ा का सरकार पर तीखा हमला, छात्रों के समर्थन में उतरी भाजपा
'नौकरियां सब्जियों की तरह बेची जा रही हैं' मधु कोड़ा का सरकार पर तीखा हमला, छात्रों के समर्थन में उतरी भाजपा
Sep 09, 2026, 2:35:00 PM
 'नीतीश कुमार को मिला है मैंडेट' गरजे संजय झा-'JDU को इग्नोर कर कोई सरकार नहीं चला सकता' निशांत कुमार...
'नीतीश कुमार को मिला है मैंडेट' गरजे संजय झा-'JDU को इग्नोर कर कोई सरकार नहीं चला सकता' निशांत कुमार...
Sep 09, 2026, 2:20:00 PM
 प्रजापति समाज से MLC बनने के बाद पहली बार जहानाबाद पहुंचीं शिवरानी प्रजापति, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
प्रजापति समाज से MLC बनने के बाद पहली बार जहानाबाद पहुंचीं शिवरानी प्रजापति, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
Sep 09, 2026, 1:33:00 PM
PDS विक्रेताओं के समर्थन में तेजस्वी यादव, CM सम्राट को पत्र लिखकर रखीं 8 बड़ी मांगें, 30 हजार मानदेय...
PDS विक्रेताओं के समर्थन में तेजस्वी यादव, CM सम्राट को पत्र लिखकर रखीं 8 बड़ी मांगें, 30 हजार मानदेय...
Sep 09, 2026, 1:11:00 PM
 पैसे के विवाद में महिला की पीट-पीट कर हत्या, दो पुत्र घायल, गिरफ्तारी के लिए चल रही छापेमारी
पैसे के विवाद में महिला की पीट-पीट कर हत्या, दो पुत्र घायल, गिरफ्तारी के लिए चल रही छापेमारी
Sep 09, 2026, 12:47:00 PM
भीषण बाढ़ के बाद नेपाल में 5.0 की तीव्रता से कांपी धरती, इंडोनेशिया में ज्वालामुखी विस्फोट से कई उड़ानें रद्द
भीषण बाढ़ के बाद नेपाल में 5.0 की तीव्रता से कांपी धरती, इंडोनेशिया में ज्वालामुखी विस्फोट से कई उड़ानें रद्द
Sep 09, 2026, 12:31:00 PM
गोपालगंज में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, पॉक्सो कोर्ट ने प्राइवेट स्कूल के वैन चालक को ठहराया दोषी
गोपालगंज में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, पॉक्सो कोर्ट ने प्राइवेट स्कूल के वैन चालक को ठहराया दोषी
Sep 09, 2026, 11:59:00 AM
चाकू लेकर दौड़ाने लगा, साइबर कैफे का गेट तोड़कर युवक पर हमला
चाकू लेकर दौड़ाने लगा, साइबर कैफे का गेट तोड़कर युवक पर हमला
Sep 09, 2026, 11:29:00 AM
गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
Sep 09, 2026, 10:24:00 AM
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM