TRE-4 भर्ती से दूर होगी मैथ-साइंस शिक्षकों की कमी, ESW आरक्षण पर सरकार का बड़ा फैसला

बिहार में सरकारी शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। फोर्थ फेज शिक्षक बहाली यानी TRE-4 का रास्ता अब पूरी तरह साफ हो गया है

बिहार

बिहार में सरकारी शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। फोर्थ फेज शिक्षक बहाली यानी TRE-4 का रास्ता अब पूरी तरह साफ हो गया है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) जल्द ही हजारों पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू करने वाला है। इस भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों के बीच लंबे समय से इंतजार था, जो अब खत्म होता दिख रहा है।

इस बार सरकार का खास फोकस स्कूलों को डिजिटल बनाने पर है। इसी को ध्यान में रखते हुए 407 कंप्यूटर शिक्षकों के पद भी TRE-4 में जोड़े गए हैं। विधानसभा में जब कंप्यूटर शिक्षकों की संख्या पर सवाल उठा तो शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने बताया कि राज्य में फिलहाल 8553 कंप्यूटर शिक्षक कार्यरत हैं। हालांकि विपक्ष का कहना था कि डिजिटल दौर में यह संख्या पर्याप्त नहीं है। इस पर सरकार ने भरोसा दिलाया कि जरूरत के अनुसार भविष्य में पदों की संख्या बढ़ाई जा सकती है।

सिर्फ कंप्यूटर शिक्षक ही नहीं, बल्कि गणित, फिजिक्स और केमिस्ट्री जैसे महत्वपूर्ण विषयों के रिक्त पदों को भरना भी प्राथमिकता में है। सरकार चाहती है कि हर स्कूल में छात्र-शिक्षक अनुपात संतुलित हो। इसके लिए जिला स्तर पर कमेटी बनाई जाएगी, जो हर स्कूल की जरूरत का आकलन करेगी। खासतौर पर ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षकों की कमी दूर करने पर जोर रहेगा, ताकि वहां के बच्चों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके।

इधर EWS आरक्षण को लेकर चल रहे भ्रम को भी सरकार ने दूर कर दिया है। विधानसभा में स्पष्ट किया गया कि STET में 10 प्रतिशत EWS आरक्षण का नियम पूरी तरह लागू है और इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है। यह फैसला हाईकोर्ट के निर्देश के अनुसार है। सरकार के इस बयान से लाखों अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिली 

Trending News

गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
Sep 09, 2026, 10:24:00 AM
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM