पटना में नितिन नबीन के रोड शो के चलते यातायात में बदलाव, एयरपोर्ट जाने वाले रखें विशेष ध्यान

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का 23 दिसंबर को पटना में रोड शो कार्यक्रम प्रस्तावित है। राेड शो को लेकर दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे कार्यक्रम समाप्ति तक एयरपोर्ट से मिलर हाईस्कूल तक कई प्रमुख मार्गों पर यातायात में बदलाव

Nitin Naveen

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का 23 दिसंबर को पटना में रोड शो कार्यक्रम प्रस्तावित है। राेड शो को लेकर दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे कार्यक्रम समाप्ति तक एयरपोर्ट से मिलर हाईस्कूल तक कई प्रमुख मार्गों पर यातायात में बदलाव किया गया है।

यह रोड शो पटना एयरपोर्ट से शुरू होगा और अरण्य भवन, शेखपुरा मोड़, पटेल भवन, पुनाईचक, हाईकोर्ट, ऊर्जा भवन, आयकर गोलंबर, भाजपा प्रदेश कार्यालय एवं मिलर हाईस्कूल तक होगा। इस दौरान इस मार्ग पर अग्निशमन/एंबुलेंस / शव वाहन / मरीजों के वाहन/न्यायायिक कार्य से जुड़े वाहन /पासधारक वाहन को छोड़ अन्य सामान्य वाहन का परिचालन नहीं होगा।

ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों से अपील की है कि रोड शो के समय से तीन घंटे पहले एयरपोर्ट पहुंच जाएं। जिला परिवहन कार्यालय से दक्षिण की ओर से आने वाले सभी प्रकार के वाहन जिला परिवहन कार्यालय टमटम पड़ाव फुवारी होते हुए गंतव्य स्थल की ओर जा सकेंगे। जिला परिवहन कार्यालय से उत्तर की ओर से आने वाले वाहन जिला परिवहन कार्यालय-जगदेव पथ होते हुए जा सकेगे।

एयरपोर्ट पर वीवीआईपी को रिसिव करने आने वाले कार्यकर्ता वाहनों को एयरपोर्ट के बाहरी पार्किंग क्षेत्र में ही पार्क करना होगा। जगदेव पथ पर वाहनों का पार्किंग नहीं होगी। आर ब्लॉक गोलंबर नीचे एवं आर ब्लॉक गोलंबर आरओबी पर से आयकर गोलंबर तक दोनों फ्लैक में परिचालन नहीं होगा। कार्यकर्ता/आमजनों के छोटे वाहनों की पार्किंग जीपीओ गोलंबर नीचे से आर ब्लॉक नीचे तक में निर्धारित है। बड़ी वाहनों/बसों की पर्किंग अटल पथ पर सिंगल लेन के फ्लैंक में निर्धारित है।

Trending News

चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
Sep 11, 2026, 9:59:00 PM
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
Sep 11, 2026, 9:39:00 PM
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
Sep 11, 2026, 8:08:00 PM
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
Sep 11, 2026, 7:58:00 PM
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
Sep 11, 2026, 7:06:00 PM
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
Sep 11, 2026, 6:53:00 PM
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
Sep 11, 2026, 6:38:00 PM
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
Sep 11, 2026, 6:37:00 PM
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
Sep 11, 2026, 6:28:00 PM
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
Sep 11, 2026, 6:21:00 PM