बिहार के 12 लाख गरीबों का इंतजार खत्म, पक्के मकान के लिए जल्द जारी होगी राशि

बिहार में लाखों गरीब परिवार अपने पक्के घर का इंतजार कर रहे हैं. विधानसभा में इस मुद्दे पर सवाल उठने के बाद सरकार ने भरोसा दिलाया है कि किसी भी पात्र परिवार को आवास से वंचित नहीं रखा जाएगा.

ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार

बिहार में लाखों गरीब परिवार अपने पक्के घर का इंतजार कर रहे हैं. विधानसभा में इस मुद्दे पर सवाल उठने के बाद सरकार ने भरोसा दिलाया है कि किसी भी पात्र परिवार को आवास से वंचित नहीं रखा जाएगा. राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के विधायक सौरभ कुमार ने सदन में कहा कि चुनाव से पहले 12 लाख घर देने की बात कही गई थी, लेकिन अब तक करीब 2.80 लाख मकान ही बन पाए हैं. बाकी नौ लाख से ज्यादा घरों का काम अधूरा है. उन्होंने आरोप लगाया कि कई लोगों ने पहली किस्त मिलने के बाद अपने पुराने घर तोड़ दिए, लेकिन अगली किस्त नहीं मिलने से वे परेशानी में हैं.

सवाल पर ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने जवाब देते हुए कहा कि योजना में थोड़ी देरी जरूर हुई है, लेकिन सरकार पूरी तरह गंभीर है. उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार से 91 करोड़ रुपये मिल चुके हैं और 31 मार्च से पहले अतिरिक्त फंड मिलने की उम्मीद है.

मंत्री ने साफ किया कि यह कहना गलत है कि केंद्र पैसा नहीं दे रहा. योजना के तहत एक नया मॉडल तैयार करने में समय लगा. इसी वजह से प्रक्रिया धीमी हुई. फिलहाल अंतरिम राशि मिल चुकी है और बाकी रकम के लिए भी मांग की गई है.

मंत्री श्रवण कुमार ने बताया कि इस योजना में 60 प्रतिशत राशि केंद्र सरकार और 40 प्रतिशत राज्य सरकार देती है. कुछ प्रोसीजर दिक्कतों के कारण देरी हुई, लेकिन अब काम तेजी से आगे बढ़ाने की तैयारी है. सरकार का कहना है कि जल्द ही बचे हुए घरों के लिए भी राशि जारी होगी.

Trending News

 पैसे के विवाद में महिला की पीट-पीट कर हत्या, दो पुत्र घायल, गिरफ्तारी के लिए चल रही छापेमारी
पैसे के विवाद में महिला की पीट-पीट कर हत्या, दो पुत्र घायल, गिरफ्तारी के लिए चल रही छापेमारी
Sep 09, 2026, 12:47:00 PM
भीषण बाढ़ के बाद नेपाल में 5.0 की तीव्रता से कांपी धरती, इंडोनेशिया में ज्वालामुखी विस्फोट से कई उड़ानें रद्द
भीषण बाढ़ के बाद नेपाल में 5.0 की तीव्रता से कांपी धरती, इंडोनेशिया में ज्वालामुखी विस्फोट से कई उड़ानें रद्द
Sep 09, 2026, 12:31:00 PM
गोपालगंज में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, पॉक्सो कोर्ट ने प्राइवेट स्कूल के वैन चालक को ठहराया दोषी
गोपालगंज में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, पॉक्सो कोर्ट ने प्राइवेट स्कूल के वैन चालक को ठहराया दोषी
Sep 09, 2026, 11:59:00 AM
चाकू लेकर दौड़ाने लगा, साइबर कैफे का गेट तोड़कर युवक पर हमला
चाकू लेकर दौड़ाने लगा, साइबर कैफे का गेट तोड़कर युवक पर हमला
Sep 09, 2026, 11:29:00 AM
गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
Sep 09, 2026, 10:24:00 AM
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM