“दूसरे के कहने पर टिकट दिया गया” — राजद में उठी बगावत की आवाज़, भाई वीरेंद्र का तीखा हमला

बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल की करारी हार के बाद अब पार्टी के भीतर ही सियासी भूचाल तेज होता जा रहा है। हार की वजहों को लेकर खुलकर सवाल उठने लगे हैं और सीधे तौर पर टिकट वितरण की रणनीति कटघरे में है।

Bhai Virendra

बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल की करारी हार के बाद अब पार्टी के भीतर ही सियासी भूचाल तेज होता जा रहा है। हार की वजहों को लेकर खुलकर सवाल उठने लगे हैं और सीधे तौर पर टिकट वितरण की रणनीति कटघरे में है। इस बार सबसे तीखा हमला खुद राजद के वरिष्ठ नेता और मनेर विधायक भाई वीरेंद्र की ओर से आया है।

भाई वीरेंद्र ने साफ कहा है कि “दूसरे के कहने पर टिकट का बंटवारा करने का नतीजा आज पार्टी भुगत रही है।” उन्होंने मनेर से विजय मंडल का टिकट काटे जाने पर गहरी नाराजगी जताई और सवाल उठाया कि जब अंत में यादव उम्मीदवार को ही टिकट देना था, तो फिर विजय मंडल में आखिर कमी क्या थी। भाई वीरेंद्र ने कहा कि वे और विजय मंडल एक साथ विधायक रहे हैं, पार्टी के लिए लड़ाइयां लड़ी हैं, फिर भी बिना वजह उनका टिकट काट दिया गया।

भाई वीरेंद्र का इशारा राजद के अंदर मौजूद उन नेताओं की ओर था, जिन्हें उन्होंने ‘नाम के समाजवादी’ बताया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कुछ नेता ऐसे हैं जो दावा करते हैं कि वे तीन-तीन जिलों की राजनीति चलाते हैं। “कोई कैमूर जोत रहा है, कोई रोहतास, और अब बक्सर भी जोतने लगा है। ऐसे लोगों की सलाह पर अगर टिकट बंटेगा तो किसी भी पार्टी का यही हाल होगा,”—भाई वीरेंद्र ने दो टूक कहा।

गौरतलब है कि 2020 के विधानसभा चुनाव में 75 सीटें जीतने वाली राजद 2025 में सिमटकर सिर्फ 25 सीटों पर रह गई। तेजस्वी यादव मुश्किल से नेता प्रतिपक्ष बन पाए। हार की जिम्मेदारी को लेकर लालू परिवार के भीतर भी मतभेद खुलकर सामने आए। रोहिणी आचार्य का भावुक बयान सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और पार्टी की अंदरूनी पीड़ा दुनिया ने देखी।

अब भाई वीरेंद्र के बयान ने यह साफ कर दिया है कि राजद की हार सिर्फ चुनावी नहीं, बल्कि संगठनात्मक और रणनीतिक भी है। सवाल यह है कि क्या पार्टी नेतृत्व इन चेतावनियों से सबक लेगा, या अंदरूनी कलह राजद की मुश्किलें और बढ़ाएगी।

Trending News

बिहार बनेगा गन्ना आधारित उद्योगों का नया केंद्र, राष्ट्रीय मंच पर गूंजी नई निवेश नीति, राज्य में 25 नई चीनी मिलों की स्थापना का लक्ष्य
बिहार बनेगा गन्ना आधारित उद्योगों का नया केंद्र, राष्ट्रीय मंच पर गूंजी नई निवेश नीति, राज्य में 25 नई चीनी मिलों की स्थापना का लक्ष्य
Sep 10, 2026, 7:05:00 PM
कस्तूरबा गांधी छात्रावास: गुटबाजी के चक्कर में जल रही बच्चियों की रोटी? जानिए क्या है वायरल तस्वीरों का पूरा सच
कस्तूरबा गांधी छात्रावास: गुटबाजी के चक्कर में जल रही बच्चियों की रोटी? जानिए क्या है वायरल तस्वीरों का पूरा सच
Sep 10, 2026, 6:44:00 PM
'परिवारवाद' और 'भ्रष्टाचार' की राजनीति का सच फिर सामने आया, लालू परिवार पर आरोप तय: संजय सरावगी
'परिवारवाद' और 'भ्रष्टाचार' की राजनीति का सच फिर सामने आया, लालू परिवार पर आरोप तय: संजय सरावगी
Sep 10, 2026, 6:30:00 PM
बख्तियारपुर का नाम 'नीतीशपुर', मांझी के समर्थन में उतरी बीजेपी, PM मोदी तक पहुंचेगी बात
बख्तियारपुर का नाम 'नीतीशपुर', मांझी के समर्थन में उतरी बीजेपी, PM मोदी तक पहुंचेगी बात
Sep 10, 2026, 6:12:00 PM
 पुलिस को देखकर लगा भागने, लूट व चोरी के 53 ग्राम सोना जैसे धातु के आभूषण बरामद, ये भी जब्त
पुलिस को देखकर लगा भागने, लूट व चोरी के 53 ग्राम सोना जैसे धातु के आभूषण बरामद, ये भी जब्त
Sep 10, 2026, 5:58:00 PM
दाल प्रसंस्करण इकाई लगाने पर मिलेगा 25 लाख रुपये तक का अनुदान, 15 सितंबर तक आवेदन का मौका
दाल प्रसंस्करण इकाई लगाने पर मिलेगा 25 लाख रुपये तक का अनुदान, 15 सितंबर तक आवेदन का मौका
Sep 10, 2026, 5:41:00 PM
शिक्षकों के बीच मारपीट और गाली गलौज का वीडियो वायरल, पांच शिक्षक निलंबित
शिक्षकों के बीच मारपीट और गाली गलौज का वीडियो वायरल, पांच शिक्षक निलंबित
Sep 10, 2026, 5:40:00 PM
सरकारी स्कूल में सिगरेट-पिस्टल लेकर आर्केस्ट्रा गर्ल का वीडियो वायरल,  प्रधानाध्यापक निलंबित, FIR के आदेश
सरकारी स्कूल में सिगरेट-पिस्टल लेकर आर्केस्ट्रा गर्ल का वीडियो वायरल, प्रधानाध्यापक निलंबित, FIR के आदेश
Sep 10, 2026, 5:25:00 PM
चिह्नित की जाएगी सरकारी विद्यालयों की जमीन, अतिक्रमण करने वालों पर होगी कार्रवाई, शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान
चिह्नित की जाएगी सरकारी विद्यालयों की जमीन, अतिक्रमण करने वालों पर होगी कार्रवाई, शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान
Sep 10, 2026, 5:11:00 PM
बोकारो स्टील प्लांट: काम से निकालने पर मजदूरों का भारी हंगामा
बोकारो स्टील प्लांट: काम से निकालने पर मजदूरों का भारी हंगामा
Sep 10, 2026, 4:11:00 PM