नई सरकार की पहली कैबिनेट बैठक आज, नीति और प्रशासनिक मुद्दों पर मंथन संभव

नई सरकार की पहली कैबिनेट बैठक आज, नीति और प्रशासनिक मुद्दों पर मंथन संभव

नई सरकार की पहली कैबिनेट बैठक आज, नीति और प्रशासनिक मुद्दों पर मंथन संभव
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: Apr 22, 2026, 11:18:00 AM

बिहार सरकार की नई कैबिनेट आज अपनी पहली औपचारिक बैठक करने जा रही है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में यह बैठक आज शाम 6 बजे पटना स्थित मुख्य सचिवालय के मंत्रिमंडल कक्ष में आयोजित होगी। इस अहम बैठक में दोनों उपमुख्यमंत्री, मंत्रिपरिषद के सदस्य और राज्य प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी शामिल रहेंगे।

बैठक को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पहले से ही तेज कर दी गई हैं। विभिन्न विभागों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं ताकि सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से सुनिश्चित की जा सकें। सचिवालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था से लेकर बिजली आपूर्ति, बैठक कक्ष की तैयारी और अन्य जरूरी इंतजामों की जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों को सौंपी गई है।

वरिष्ठ नौकरशाहों की मौजूदगी के लिए भी विशेष इंतजाम किए गए हैं। मंत्रिमंडल कक्ष के समीप अतिरिक्त स्थान पर अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव और सचिव स्तर के अधिकारियों के बैठने की व्यवस्था की गई है, ताकि बैठक के दौरान समन्वय बना रहे।

सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में राज्य के विकास कार्यों, प्रशासनिक प्राथमिकताओं और संभावित नीतिगत फैसलों पर चर्चा की जा सकती है। नई सरकार की दिशा और प्राथमिकताओं का संकेत भी इस बैठक से मिलने की संभावना जताई जा रही है।