राज्यपाल के अभिभाषण पर मुस्कुराए CM-तेजस्वी मुख्यमंत्री ने नेता प्रतिपक्ष से हालचाल पूछा

बिहार विधानमंडल के बजट सत्र का आज से आगाज हो गया। आज पहले दिन सेंट्रल हॉल में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का अभिभाषण शुरू हो गया है।

सीएम नीतीश और तेजस्वी यादव

बिहार विधानमंडल के बजट सत्र का आज से आगाज हो गया। आज पहले दिन सेंट्रल हॉल में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का अभिभाषण शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के अलावे पक्ष और विपक्ष के सभी नेता सदन में पहुंचे हैं। अभिभाषण के दौरान राज्यपाल सरकार के कामकाज का लेखाजोखा और आगामी विकास कार्यों की जानकारी सदन को दे रहे हैं।

अपने अभिभाषण के दौरान राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खाने ने सरकार की उपलब्धियों को बताते हुए कहा कि राज्य में अब पुलिसकर्मियों की संख्या 1,31000 हो चुकी है। महिला सिपाही की संख्या पूरे देश में सबसे अधिक है। बिहार में राज्य में बड़ी संख्या में नए थानों की स्थापना की गई। पहले राज्य में कुल 814 थाने थे जिनकी संख्या अब बढ़कर 1380 हो गई है। आपातकालीन स्थिति जैसे घटना से निपटने के लिए डायल 112 काम कर रही है। 

30 मिनट के अभिभाषण में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने सरकार की उपलब्धियां गिनवाईं। लॉ-एंड- ऑर्डर पर बोलते समय राज्यपाल मुस्कुराते दिखे, वहीं नीतीश और तेजस्वी भी हंस पड़े।

राज्यपाल ने कहा, 'बिहार में कानून का राज है। नीतीश सरकार ने हर सेक्टर के विकास के लिए काम किया। चाहे वो स्वास्थ्य हो, शिक्षा हो या महिला सशक्तिकरण। प्रदेश में आज सड़कों का जाल है। नए एक्सप्रेस वे बन रहे हैं।'

राज्यपाल ने अपने अभिभाषण में कहा, 'बिहार के विकास में केंद्र सरकार का पूरा सहयोग मिल रहा है, इसके लिए मैं पीएम मोदी को धन्यवाद देता हूं।'

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के पैर के अंगूठे का ऑपरेशन हुआ है। वो व्हील चेयर से सदन पहुंचे। CM ने उनका हालचाल पूछा।

दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि देने के साथ ही विधानसभा की कार्यवाही कल मंगलवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

Trending News

2995 वाहनों से वसूला गया 44.64 लाख का चालान, SP ने की क्राइम मीटिंग
2995 वाहनों से वसूला गया 44.64 लाख का चालान, SP ने की क्राइम मीटिंग
Sep 09, 2026, 4:22:00 PM
बिहार विधान परिषद के स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए राजद ने की यह मांग
बिहार विधान परिषद के स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए राजद ने की यह मांग
Sep 09, 2026, 4:12:00 PM
मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई सेवा ने सफलतापूर्वक पूरे किए दो वर्ष
मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई सेवा ने सफलतापूर्वक पूरे किए दो वर्ष
Sep 09, 2026, 4:07:00 PM
स्वर्ण व्यवसायी को चाकू से गोदा, इलाज के दौरान मौत, भारी बवाल, पहुंचे SP
स्वर्ण व्यवसायी को चाकू से गोदा, इलाज के दौरान मौत, भारी बवाल, पहुंचे SP
Sep 09, 2026, 4:06:00 PM
लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश, शादी का झांसा देकर ठगी और लूट, 10 आरोपी गिरफ्तार
लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश, शादी का झांसा देकर ठगी और लूट, 10 आरोपी गिरफ्तार
Sep 09, 2026, 3:51:00 PM
पूर्व आइएएस राकेश वर्मा और अभिनेत्री जारा खान कांग्रेस पार्टी में शामिल
पूर्व आइएएस राकेश वर्मा और अभिनेत्री जारा खान कांग्रेस पार्टी में शामिल
Sep 09, 2026, 3:43:00 PM
पीएमसीएमएच में परियोजना का स्वास्थ्य सचिव ने किया स्थल निरीक्षण, दिए अहम निर्देश
पीएमसीएमएच में परियोजना का स्वास्थ्य सचिव ने किया स्थल निरीक्षण, दिए अहम निर्देश
Sep 09, 2026, 3:35:00 PM
भोरे छात्राओं के भूखे पेट को छात्रावास में मिल रही जली रोटी, तस्वीरें वायरल, शिक्षा मंत्री ने दिए जांच के आदेश
भोरे छात्राओं के भूखे पेट को छात्रावास में मिल रही जली रोटी, तस्वीरें वायरल, शिक्षा मंत्री ने दिए जांच के आदेश
Sep 09, 2026, 3:33:00 PM
संविदा पर कार्यरत प्राध्यापक, सह-प्राध्यापक एवं अन्य पदों के मानदेय में हुई वृद्धि
संविदा पर कार्यरत प्राध्यापक, सह-प्राध्यापक एवं अन्य पदों के मानदेय में हुई वृद्धि
Sep 09, 2026, 3:29:00 PM
करंट लगने से महिला बटालियन के चालक समेत दो की मौत, लापरवाही का आरोप
करंट लगने से महिला बटालियन के चालक समेत दो की मौत, लापरवाही का आरोप
Sep 09, 2026, 3:11:00 PM