केंद्रीय नेतृत्व ने लोकप्रिय विधायक संजय सरावगी को प्रदेश की बागडोर सौंपकर मिथिला का सम्मान बढ़ाया: दिलीप जायसवाल

बिहार के उद्योग मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने दरभंगा के विधायक संजय सरावगी को बिहार भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

दिलीप जायसवाल

पटना: बिहार के उद्योग मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने दरभंगा के विधायक संजय सरावगी को बिहार भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।  

‎भाजपा के नेता और बिहार के उद्योग मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने लोकप्रिय विधायक संजय सरावगी को भारतीय जनता पार्टी, बिहार का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।  

‎उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा, नई दिशा और नई ऊँचाइयाँ प्राप्त होंगी।  

‎उन्होंने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व ने संजय सरावगी को प्रदेश की बागडोर सौंपकर मिथिला का सम्मान बढ़ाया है। विधायक संजय सरावगी को कर्मठ, कर्तव्यपरायण, जुझारू और कार्यकर्ताओं के प्रति संवेदनशील नेता बताते हुए उन्होंने कहा कि इनके नेतृत्व में बिहार में भाजपा का संगठन विस्तार होगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित बिहार बनाने के संकल्प को पूरा करने में मदद मिलेगी।  

‎उन्होंने विश्वास जताया कि बिहार भाजपा नए प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी के नेतृत्व में अपने जनसेवा के कर्तव्यों को और गति देगा और जनोपयोगी कार्यक्रमों का नया कीर्तिमान बनाएगा।

Trending News

चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
Sep 11, 2026, 9:59:00 PM
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
Sep 11, 2026, 9:39:00 PM
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
Sep 11, 2026, 8:08:00 PM
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
Sep 11, 2026, 7:58:00 PM
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
Sep 11, 2026, 7:06:00 PM
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
Sep 11, 2026, 6:53:00 PM
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
Sep 11, 2026, 6:38:00 PM
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
Sep 11, 2026, 6:37:00 PM
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
Sep 11, 2026, 6:28:00 PM
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
Sep 11, 2026, 6:21:00 PM