भाजपा की विचारधारा राष्ट्रहित, सांस्कृतिक गौरव और जनसेवा पर आधारित है : संजय सरावगी ‎

बिहार भाजपा के अध्यक्ष और विधायक संजय सरावगी आज प्रवास कार्यक्रम के क्रम में सासाराम पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं और विभिन्न संगठनों द्वारा अलग-अलग स्थानों पर जोरदार स्वागत किया गया।

Sanjay Sarawagi

पटना: बिहार भाजपा के अध्यक्ष और विधायक संजय सरावगी आज प्रवास कार्यक्रम के क्रम में सासाराम पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं और विभिन्न संगठनों द्वारा अलग-अलग स्थानों पर जोरदार स्वागत किया गया। इस क्रम में उन्होंने भाजपा जिला कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक बैठक की। इस दौरान भाजपा अध्यक्ष कोर कमिटी की बैठक में भी शामिल हुए। 

‎इस बैठक में संगठनात्मक विषयों और आगामी कार्ययोजनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई।

‎बैठक में आए लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि भाजपा की विचारधारा राष्ट्रहित, सांस्कृतिक गौरव और जनसेवा पर आधारित है। यही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता तपोनिष्ठ और राष्ट्र सेवा के संकल्प से बने हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा अपनी नीतियों पर चलती है।

‎उन्होंने कहा कि यह प्रवास कार्यक्रम कोई आयोजन नहीं, बल्कि जनता के बीच भरोसे का सेतु बनाने का अभियान है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि हमें केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को लेकर घर-घर पहुंचना है। भाजपा कार्यकर्ता बूथ स्तर तक जाकर जनता से संवाद करें और योजनाओं की जानकारी दें। 

‎उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि कार्यकर्ता समाज को सेवा, संस्कार और विचारों की दृष्टि से जागृत करने का कार्य करें, जिससे समाज में भी सेवा की भावना जागृत हो सके। 

‎भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि कार्यकर्ताओं को सीमित दायरे से बाहर निकलकर नए लोगों को जोड़ना होगा। उन्होंने युवाओं को स्वदेशी और आत्मनिर्भर भारत जैसे विचारों से अवगत कराने की जरूरत पर जोर दिया।

‎उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत के लिए कार्यकर्ताओं को बधाई दी और भरोसा दिया कि आपकीं बातों को सरकार तक पहुंचाने की जिम्मेदारी हमारी है। 

‎इससे पहले भाजपा  प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का रोहतास जिले में पहुंचने पर पाली पुल डिहरी, थाना चौक डिहरी, हनुमान मंदिर, कुंवर सिंह चौक, करवंदिया में कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत और अभिनन्दन किया गया।

‎इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अपने अध्यक्ष पर फूल बरसाए और स्वागत किया। महिला मोर्चा, एसटी मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा भी प्रदेश अध्यक्ष के रोहतास आगमन पर स्वागत किया गया।

Trending News

बिहार बनेगा गन्ना आधारित उद्योगों का नया केंद्र, राष्ट्रीय मंच पर गूंजी नई निवेश नीति, राज्य में 25 नई चीनी मिलों की स्थापना का लक्ष्य
बिहार बनेगा गन्ना आधारित उद्योगों का नया केंद्र, राष्ट्रीय मंच पर गूंजी नई निवेश नीति, राज्य में 25 नई चीनी मिलों की स्थापना का लक्ष्य
Sep 10, 2026, 7:05:00 PM
कस्तूरबा गांधी छात्रावास: गुटबाजी के चक्कर में जल रही बच्चियों की रोटी? जानिए क्या है वायरल तस्वीरों का पूरा सच
कस्तूरबा गांधी छात्रावास: गुटबाजी के चक्कर में जल रही बच्चियों की रोटी? जानिए क्या है वायरल तस्वीरों का पूरा सच
Sep 10, 2026, 6:44:00 PM
'परिवारवाद' और 'भ्रष्टाचार' की राजनीति का सच फिर सामने आया, लालू परिवार पर आरोप तय: संजय सरावगी
'परिवारवाद' और 'भ्रष्टाचार' की राजनीति का सच फिर सामने आया, लालू परिवार पर आरोप तय: संजय सरावगी
Sep 10, 2026, 6:30:00 PM
बख्तियारपुर का नाम 'नीतीशपुर', मांझी के समर्थन में उतरी बीजेपी, PM मोदी तक पहुंचेगी बात
बख्तियारपुर का नाम 'नीतीशपुर', मांझी के समर्थन में उतरी बीजेपी, PM मोदी तक पहुंचेगी बात
Sep 10, 2026, 6:12:00 PM
 पुलिस को देखकर लगा भागने, लूट व चोरी के 53 ग्राम सोना जैसे धातु के आभूषण बरामद, ये भी जब्त
पुलिस को देखकर लगा भागने, लूट व चोरी के 53 ग्राम सोना जैसे धातु के आभूषण बरामद, ये भी जब्त
Sep 10, 2026, 5:58:00 PM
दाल प्रसंस्करण इकाई लगाने पर मिलेगा 25 लाख रुपये तक का अनुदान, 15 सितंबर तक आवेदन का मौका
दाल प्रसंस्करण इकाई लगाने पर मिलेगा 25 लाख रुपये तक का अनुदान, 15 सितंबर तक आवेदन का मौका
Sep 10, 2026, 5:41:00 PM
शिक्षकों के बीच मारपीट और गाली गलौज का वीडियो वायरल, पांच शिक्षक निलंबित
शिक्षकों के बीच मारपीट और गाली गलौज का वीडियो वायरल, पांच शिक्षक निलंबित
Sep 10, 2026, 5:40:00 PM
सरकारी स्कूल में सिगरेट-पिस्टल लेकर आर्केस्ट्रा गर्ल का वीडियो वायरल,  प्रधानाध्यापक निलंबित, FIR के आदेश
सरकारी स्कूल में सिगरेट-पिस्टल लेकर आर्केस्ट्रा गर्ल का वीडियो वायरल, प्रधानाध्यापक निलंबित, FIR के आदेश
Sep 10, 2026, 5:25:00 PM
चिह्नित की जाएगी सरकारी विद्यालयों की जमीन, अतिक्रमण करने वालों पर होगी कार्रवाई, शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान
चिह्नित की जाएगी सरकारी विद्यालयों की जमीन, अतिक्रमण करने वालों पर होगी कार्रवाई, शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान
Sep 10, 2026, 5:11:00 PM
बोकारो स्टील प्लांट: काम से निकालने पर मजदूरों का भारी हंगामा
बोकारो स्टील प्लांट: काम से निकालने पर मजदूरों का भारी हंगामा
Sep 10, 2026, 4:11:00 PM