तेजस्वी का सम्राट पर सीधा हमला, बोले फेक इनकाउंटर पर कब माफी मांगेंगे सीएम सम्राट चौधरी

नेता प्रतिपक्ष सह राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने सीएम सम्राट चौधरी पर करारा प्रहार किया है। शनिवार को तेजस्वी यादव ने कहा कि सीएम फेक एनकाउंटर पर कब मांफी मांगेंगे?

तेजस्वी का सम्राट पर सीधा हमला, बोले फेक इनकाउंटर पर कब माफी मांगेंगे सीएम सम्राट चौधरी

नेता प्रतिपक्ष सह राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने सीएम सम्राट चौधरी पर करारा प्रहार किया है। शनिवार को तेजस्वी यादव ने कहा कि सीएम फेक एनकाउंटर पर कब मांफी मांगेंगे? उन्होंने मीडिया से बातें करते हुए कई अन्य बिंदुओं पर अपनी बातों को रखा।

शनिवार को बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यालय के कर्पूरी सभागार में पत्रकारों के सवाल के जवाब में तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा कि इसमें कोई दो राय नहीं कि भोजपुर के शाहपुर में भरत तिवारी का  फेक एनकाउंटर किया गया है। इससे पहले भी कई फेक एनकाउंटर हुए हैं वह भी जात देखकर। गायघाट और मधुबनी के मामले पर अभी न्याय नहीं मिला है, लोक न्याय की उम्मीद में है, लेकिन सरकार सोई हुई है। तेजस्वी ने फेक एनकाउंटर के मामले में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से माफी की मांग की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को यह बताना चाहिए कि एक तरफ वो जांच कराने की बात कर रहे हैं, तो दूसरी ओर भरत तिवारी के माता-पिता और गांव वालों पर एफआईआर दर्ज करवा रहे हैं। 

  तेजस्वी ने यह भी कहा कि टेंडर माफिया रिशु श्री के मामले से ध्यान भटकाने का प्रयास किया जा रहा है और असल मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाकर रिशुके मामले में बड़ी मछलियों को बचाने का  प्रयास चल रहा है। सुरक्षा, आवास, फेक एनकांउटर जैसे मामलों को ध्यान भटकाने के लिए ही लगातार प्रयास जारी है। रिशु श्री का मामला 20 से 25 हजार करोड रुपए के भ्रष्टाचार का मामला है और इसमें बड़े लोग हैं। बिहार में अपराध और अपराधियों का बोलबाला है और सरकार के स्तर से अपराधियों पर कार्रवाई की दिशा में गंभीरता नहीं दिखाई  जा रही है। बिहार में शराब माफिया उगाही में लगे हुए हैं और सरकार के स्तर से ऐसे लोगों को बचाया जा रहा है।

तेजस्वी ने रविवार को आयोजित होने वाले नीट की परीक्षा के लिए छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी और कहा कि भारतीय सेना को नीट की परीक्षा में लगाया जा रहा है लेकिन छात्र छात्राओं के भविष्य को जिन लोगों ने बर्बाद किया है और जो प्रश्न पत्र लीक मैं शामिल रहे हैं उनको बचाया जा रहा है। नीट परीक्षा में छात्र-छात्राओं को जो नुकसान हुआ है, उस पर सरकार में बैठे हुए लोग कुछ नहीं बोल रहे हैं। बड़े लोगों को बचाने की साजिश चल रही है। बिहार सरकार बड़ी-बड़ी घोषणाएं करती है लेकिन परीक्षार्थियों के लिए न तो ट्रेन की सुविधा  होती है और न ही परीक्षार्थियों को पहुंचाने के लिए बस या अन्य तरह की सेवाएं उपलब्ध कराई जाती है।  छल कपट से बनी सरकार छात्रों और छात्राओं के साथ किस तरह का व्यवहार करती है ये लोगों ने देखा है।  सरकार इस मामले में गंभीर और सजग नहीं है जिस कारण परीक्षार्थियों को परेशानियां झेलनी पड़ती है।

तेजस्वी का कहना था कि बिहार में गरीबों के घरों और झोपड़ियों को तोड़ा जा रहा है। गरीबों के साथ न्याय नहीं हो रहा है। इतनी भीषण गर्मी में भी बुलडोजर चल रहे हैं। आखिर सरकार की मंशा क्या है? महिलाओं को दस हजार देने के बाद बिहार सरकार महिलाओं को एक लाख 90 हजार देना क्यों नहीं चाहती है, सम्राट चौधरी बतायें। कोचिंग मामले पर सीबीआई जांच के लिए सरकार को लिखा है। सरकार को चाहिए कि दूध का दूध पानी का पानी करने के लिए इसकी सीबीआई से जांच करवाएं। महंगाई चरम पर है पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस के दाम बार -बार बढ़ रहे हैं, लेकिन सरकार के द्वारा आम जनों के हितों में इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है ऐसा लगता है कि बिहार में और देश में आम जनों के हितों के खिलाफ काम करने वाली सरकार है जो जनता के आवाज को सुनना भी पसंद नहीं करती है।

Trending News

DGP समेत 2 और बड़े अफसर छुट्टी पर, हरजोत कौर BPSC चेयरमैन तो दारोगा भर्ती बोर्ड के चेयरमैन बने जितेन्द्र कुमार
DGP समेत 2 और बड़े अफसर छुट्टी पर, हरजोत कौर BPSC चेयरमैन तो दारोगा भर्ती बोर्ड के चेयरमैन बने जितेन्द्र कुमार
Sep 16, 2026, 11:28:00 AM
अपनों से बिछड़ जाएगी बाघिन, बिहार की बाघिन जाएगी बंगाल! VTR के 70 बाघों के बीच किसका होगा चयन?
अपनों से बिछड़ जाएगी बाघिन, बिहार की बाघिन जाएगी बंगाल! VTR के 70 बाघों के बीच किसका होगा चयन?
Sep 16, 2026, 11:00:00 AM
CBI की बड़ी कार्रवाई, हेल्थ इंस्पेक्टर घूस लेते गिरफ्तार
CBI की बड़ी कार्रवाई, हेल्थ इंस्पेक्टर घूस लेते गिरफ्तार
Sep 16, 2026, 10:37:00 AM
होटल में एसडीएम की बड़ी कार्रवाई, 4 महिलाओं समेत 6 हिरासत में, कई आपत्तिजनक सामान बरामद
होटल में एसडीएम की बड़ी कार्रवाई, 4 महिलाओं समेत 6 हिरासत में, कई आपत्तिजनक सामान बरामद
Sep 16, 2026, 10:25:00 AM
शिक्षा विभाग का कड़ा कदम, मारपीट, छेड़छाड़ और फर्जीवाड़े के आरोप में दो शिक्षक निलंबित
शिक्षा विभाग का कड़ा कदम, मारपीट, छेड़छाड़ और फर्जीवाड़े के आरोप में दो शिक्षक निलंबित
Sep 15, 2026, 8:11:00 PM
जैन मंदिर में हर्षोल्लास से मना संवत्सरी पर्व, मिच्छामि दुक्कड़म के साथ गूंजा क्षमा का संदेश
जैन मंदिर में हर्षोल्लास से मना संवत्सरी पर्व, मिच्छामि दुक्कड़म के साथ गूंजा क्षमा का संदेश
Sep 15, 2026, 8:03:00 PM
वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 घनमीटर अवैध लकड़ी लदा पिकअप जब्त
वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 घनमीटर अवैध लकड़ी लदा पिकअप जब्त
Sep 15, 2026, 7:59:00 PM
पॉक्सो कोर्ट का बड़ा फैसला: किशोरी से छेड़खानी क़े मामले में चालक को 30 साल सश्रम कारावास
पॉक्सो कोर्ट का बड़ा फैसला: किशोरी से छेड़खानी क़े मामले में चालक को 30 साल सश्रम कारावास
Sep 15, 2026, 7:54:00 PM
सेवा संकल्प अभियान: शिक्षा विभाग को मिली बडी जिम्मेदारी, विद्यार्थी करेंगे यह काम
सेवा संकल्प अभियान: शिक्षा विभाग को मिली बडी जिम्मेदारी, विद्यार्थी करेंगे यह काम
Sep 15, 2026, 7:49:00 PM
युवक से पिस्तौल-चाकू के दम पर हजारों की लूट तीन पर मुकदमा दर्ज
युवक से पिस्तौल-चाकू के दम पर हजारों की लूट तीन पर मुकदमा दर्ज
Sep 15, 2026, 7:42:00 PM