कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार RJD दफ्तर पहुंचेंगे तेजस्वी यादव, 7 फरवरी को भव्य स्वागत की तैयारी

बिहार की राजनीति से इस वक्त की एक बड़ी और अहम खबर सामने आ रही है। राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पहली बार आरजेडी दफ्तर पहुंचने

Tejashwi yadav

बिहार की राजनीति से इस वक्त की एक बड़ी और अहम खबर सामने आ रही है। राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पहली बार आरजेडी दफ्तर पहुंचने वाले हैं। 7 फरवरी को तेजस्वी यादव का राजद मुख्यालय आगमन तय है, जिसे लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

तेजस्वी यादव के आगमन को खास बनाने के लिए राजद दफ्तर में जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं। पार्टी कार्यालय को नए सिरे से सजाया-संवारा जा रहा है। लाइट और साउंड सिस्टम की विशेष व्यवस्था की गई है, वहीं दफ्तर में रंग-रोगन, नया गेट निर्माण और सौंदर्यीकरण का काम तेजी से पूरा किया जा रहा है। तेजस्वी यादव के लिए विशेष चैंबर भी तैयार किया जा रहा है, जहां वे कार्यकर्ताओं और नेताओं से संवाद करेंगे।

राजद के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने बताया कि पार्टी के विभिन्न संगठनों और इकाइयों ने तेजस्वी यादव के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद भव्य स्वागत की इच्छा जताई थी। उन्हीं के आग्रह पर यह आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 7 फरवरी का यह कार्यक्रम कार्यकर्ताओं में नया जोश और ऊर्जा भरने का काम करेगा। तेजस्वी यादव के नेतृत्व में पार्टी को मजबूती देने का संकल्प लेकर कार्यकर्ता इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाने में जुटे हुए हैं।

सूत्रों के मुताबिक, तेजस्वी यादव इसके बाद दिल्ली भी जाने वाले हैं, जहां उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह दौरा तेजस्वी यादव के राष्ट्रीय राजनीति में बढ़ते कद की ओर इशारा करता है।

गौरतलब है कि 25 जनवरी को राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने तेजस्वी यादव को पार्टी का कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया था। इस जिम्मेदारी के बाद तेजस्वी यादव ने कहा था कि यह उनके लिए गर्व का क्षण है और वे पूरी निष्ठा और मेहनत के साथ इस भूमिका को निभाएंगे।

अब सभी की निगाहें 7 फरवरी पर टिकी हैं, जब तेजस्वी यादव पहली बार नए पद के साथ राजद दफ्तर पहुंचेंगे।

Trending News

लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश, शादी का झांसा देकर ठगी और लूट, 10 आरोपी गिरफ्तार
लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश, शादी का झांसा देकर ठगी और लूट, 10 आरोपी गिरफ्तार
Sep 09, 2026, 3:51:00 PM
पूर्व आइएएस राकेश वर्मा और अभिनेत्री जारा खान कांग्रेस पार्टी में शामिल
पूर्व आइएएस राकेश वर्मा और अभिनेत्री जारा खान कांग्रेस पार्टी में शामिल
Sep 09, 2026, 3:43:00 PM
पीएमसीएमएच में परियोजना का स्वास्थ्य सचिव ने किया स्थल निरीक्षण, दिए अहम निर्देश
पीएमसीएमएच में परियोजना का स्वास्थ्य सचिव ने किया स्थल निरीक्षण, दिए अहम निर्देश
Sep 09, 2026, 3:35:00 PM
भोरे छात्राओं के भूखे पेट को छात्रावास में मिल रही जली रोटी, तस्वीरें वायरल, शिक्षा मंत्री ने दिए जांच के आदेश
भोरे छात्राओं के भूखे पेट को छात्रावास में मिल रही जली रोटी, तस्वीरें वायरल, शिक्षा मंत्री ने दिए जांच के आदेश
Sep 09, 2026, 3:33:00 PM
संविदा पर कार्यरत प्राध्यापक, सह-प्राध्यापक एवं अन्य पदों के मानदेय में हुई वृद्धि
संविदा पर कार्यरत प्राध्यापक, सह-प्राध्यापक एवं अन्य पदों के मानदेय में हुई वृद्धि
Sep 09, 2026, 3:29:00 PM
करंट लगने से महिला बटालियन के चालक समेत दो की मौत, लापरवाही का आरोप
करंट लगने से महिला बटालियन के चालक समेत दो की मौत, लापरवाही का आरोप
Sep 09, 2026, 3:11:00 PM
धनबाद कोर्ट रोड में चला बुलडोजर, अवैध ठेले-काउंटर और वाहनों पर कार्रवाई
धनबाद कोर्ट रोड में चला बुलडोजर, अवैध ठेले-काउंटर और वाहनों पर कार्रवाई
Sep 09, 2026, 2:50:00 PM
'नौकरियां सब्जियों की तरह बेची जा रही हैं' मधु कोड़ा का सरकार पर तीखा हमला, छात्रों के समर्थन में उतरी भाजपा
'नौकरियां सब्जियों की तरह बेची जा रही हैं' मधु कोड़ा का सरकार पर तीखा हमला, छात्रों के समर्थन में उतरी भाजपा
Sep 09, 2026, 2:35:00 PM
 'नीतीश कुमार को मिला है मैंडेट' गरजे संजय झा-'JDU को इग्नोर कर कोई सरकार नहीं चला सकता' निशांत कुमार...
'नीतीश कुमार को मिला है मैंडेट' गरजे संजय झा-'JDU को इग्नोर कर कोई सरकार नहीं चला सकता' निशांत कुमार...
Sep 09, 2026, 2:20:00 PM
 प्रजापति समाज से MLC बनने के बाद पहली बार जहानाबाद पहुंचीं शिवरानी प्रजापति, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
प्रजापति समाज से MLC बनने के बाद पहली बार जहानाबाद पहुंचीं शिवरानी प्रजापति, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
Sep 09, 2026, 1:33:00 PM