'सम्राट चौधरी की पगड़ी पर विजय सिन्हा की नजर' सदन में तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री को चेताया

बिहार विधानसभा में बहुमत प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक से सदन का माहौल गर्म रहा। तेजस्वी यादव के संबोधन के दौरान तीखी नोकझोंक देखने को मिली।

'सम्राट चौधरी की पगड़ी पर विजय सिन्हा की नजर' सदन में तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री को चेताया

बिहार विधानसभा में बहुमत प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक से सदन का माहौल गर्म रहा। तेजस्वी यादव के संबोधन के दौरान तीखी नोकझोंक देखने को मिली। तेजस्वी यादव ने एक तरफ जहां सम्राट चौधरी को बधाई दी वहीं दूसरी तरफ मुख्यमंत्री को पगड़ी संभालकर रखने की सलाह भी दें डाले। 

सदन में तेजस्वी यादव ने व्यंग्य करते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पगड़ी संभालकर रखने की सलाह दी और कहा कि सत्ता के भीतर ही असंतोष की स्थिति है। सम्राट चौधरी की पगड़ी पर विजय सिन्हा की नजर है। साथ ही तेजस्वी ने दावा किया कि सरकार में ओरिजिनल बीजेपी के चेहरे कम हैं और कई नेता दूसरे दलों से आए हुए हैं, जिससे पार्टी के अंदर ही असंतोष दिखाई दे रहा है।

वहीं तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि जेडीयू के नेता पहले ''25 से 30, फिर से नीतीश'' जैसे नारे लगाते थे, लेकिन वास्तविकता कुछ और है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद पर बने नहीं रहने दिया और बीजेपी वालों ने नीतीश जी को फिनिश कर दिया। जिस पर  सत्ता पक्ष की ओर से काफी हंगामा हुआ। 

बता दें कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को विधानसभा में विश्वास मत का प्रस्ताव पेश किया। जेडीयू विधायक दल के नेता श्रवण कुमार ने सीएम सम्राट चौधरी के द्वारा पेश विश्वास मत प्रस्ताव का पार्टी की तरफ से समर्थन किया है। उनकी पार्टी के विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव सरकार में डिप्टी सीएम हैं। 

Trending News

नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 4:23:00 PM