तेजस्वी यादव बोले- बिहार प्रशासन अदक्ष और अनप्रोफेशनल, एक बलात्कार और हत्या के केस को भी नहीं सुलझा सकती

NEET छात्रा की मौत मामले की अब CBI जांच होगी। मुख्यमंत्री ने केंद्र से केस की CBI जांच कराने की मांग की है। डिप्टी CM सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया पर ये जानकारी शेयर की।

तेजस्वी यादव बोले- बिहार प्रशासन अदक्ष और अनप्रोफेशनल, एक बलात्कार और हत्या के केस को भी नहीं सुलझा सकती
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Jan 31, 2026, 1:49:00 PM

NEET छात्रा की मौत मामले की अब CBI जांच होगी। मुख्यमंत्री ने केंद्र से केस की CBI जांच कराने की मांग की है। डिप्टी CM सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया पर ये जानकारी शेयर की। राज्यपाल ने भी CBI जांच की अनुशंसा की है। बिहार पुलिस से केस में CBI की पूरी मदद करने को कहा है।

हालांकि, पीड़ित परिवार CBI जांच से भी खुश नहीं है। परिवार का कहना है, 'हम शुरू से ही न्यायिक जांच की मांग कर रहे थे। कभी CBI जांच की मांग नहीं की। पहले SIT के जरिए सबूतों को कमजोर किया गया और अब वही कमजोर केस CBI को सौंपने की तैयारी है, जिससे सच्चाई कभी सामने नहीं आ पाएगी।'

अब इस पूरे मामले को लेकर तेजस्वी यादव ने पोस्ट किया है पोस्ट के जरिए उन्होंने लिखा कि NEET छात्रा के दुष्कर्म और हत्या का उद्भेदन करने की बजाय बिहार सरकार ने केस को CBI को सौंपने का निर्णय लेकर फिर साबित कर दिया कि बिहार का प्रशासनिक ढाँचा भ्रष्ट, अयोग्य, अदक्ष और अनप्रोफेशनल है जो एक बलात्कार और हत्या के केस को भी नहीं सुलझा सकता। पुलिस से अधिक यह बड़बोली एनडीए सरकार के करप्ट और कंप्रोमाइज़्ड तंत्र की विफलता है जिनके कर्ता-धर्ता मंत्री-मुख्यमंत्री दिन रात आकाश-पाताल से अपराधियों को पकड़ने की डींगे हांकते है।

नवरुणा कांड जैसे अनेक मामलों में सीबीआई 12-13 वर्षों से आरोपियों को नहीं पकड़ पाई तथा जाँच भी बंद कर दी। यही इस मामले में होना है। कहाँ है चुनावों में जंगलराज-जंगलराज चिल्लाने वाले? बिहार की ध्वस्त और भ्रष्ट विधि व्यवस्था की जवाबदेही कौन लेगा? क्या फिर गृह विभाग द्वारा हेडलाइन मैनेजमेंट के ज़रिए ध्यान भटकाने की कोशिशें होगी?