रेप-गैंगरेप की 50 घटनाएं, तेजस्वी यादव ने लिस्ट जारी कर पूछा-सम्राट चौधरी कब करेंगे इनका एनकाउंटर

बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कानून व्यवस्था को लेकर सम्राट सरकार पर जमकर हमला बोला है। खासकर महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराध बलात्कार जैसे मुद्दों को जोरशोर से उठाया है।

रेप-गैंगरेप की 50 घटनाएं, तेजस्वी यादव ने लिस्ट जारी कर पूछा-सम्राट चौधरी कब करेंगे इनका एनकाउंटर

बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कानून व्यवस्था को लेकर सम्राट सरकार  पर जमकर हमला बोला है। खासकर महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराध बलात्कार जैसे मुद्दों को जोरशोर से उठाया है। तेजस्वी यादव ने प्रेस कांफ्रेस कर महिलाओं के खिलाफ हुए बलात्कार और दुष्कर्म की एक लिस्ट जारी की हैं जिसमें महिलाओं, बच्चियों के साथ हुए अपराध की 50 घटनाएं शामिल है।  

तेजस्वी यादव ने कहा कि 𝟔 महीनों में दुबारा बनी नई सरकार के नए सम्राट के अपावन सानिध्य में सत्ता संपोषित अपराधी अब प्रदेश की माताओं-बहनों और बेटियों पर कहर बनकर टूट रहे है। चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ (इसमें छेड़खानी के मामले नहीं है)। 

उन्होंने कहा कि चाहे आप किसी भी दल और विचारधारा से संबंध रखते है लेकिन प्रदेश की महिलाओं के साथ हो रहे बलात्कार और दुष्कर्म के मामलों पर आप सरकार और मुख्यमंत्री की विफलता के साथ खड़े है तो आप संवेदनशील इंसान नहीं है, आपमें इंसानियत ज़िंदा नहीं है और आप अपने किसी प्रिय के साथ अनहोनी के इंतज़ार तक इस सरकार के समर्थक बने बैठे है। 

तेजस्वी यादव आगे लिखते हैं-ये सरकार बिहारवासियों को बेवक़ूफ़ बना रही है। जाति विशेष के ख़िलाफ़ पुलिसिया अत्याचार को प्रोत्साहित कर यह अनैतिक सरकार, जनता का ध्यान भटका कर चंद नकारात्मक प्रवृति के लोगों को मानसिक संतुष्टि और ख़ुशी तो दे सकती है लेकिन महिलाओं पर अत्याचार नहीं रोक सकती। वैसे भी मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड के संरक्षक इस सरकार के मार्गदर्शक है तो आप इनसे क्या ही उम्मीद रखेंगे?

 तेजस्वी यादव ने जारी की लिस्ट, महिलाओं, बच्चियों के साथ हुए अपराध की 50 घटनाएं

𝟏.दरभंगा में नाबालिग लड़की से गैंगरेप

𝟐.खेत में काम कर रही नाबालिग से गैंगरेप- सहरसा

𝟑.साढ़े तीन वर्ष की बच्ची से हैवानियत, नाजुक अंग में भोंकी कलम- मुजफ्फरपुर

𝟒.नाबालिग से दरिंदगी के बाद हत्या- लखीसराय

𝟓.दुष्कर्म बाद महिला की हत्या - किशनगंज

𝟔.आर्केस्ट्रा की नाबालिग नर्तकी से दुष्कर्म - बेतिया

𝟕.मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला से दुष्कर्म - आरा

𝟖.आठ वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म- जमुई

𝟗.किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म- भोजपुर

𝟏𝟎.जमुई से अपहरण कर लखीसराय में छात्रा से दरिंदगी

𝟏𝟏.दो बहनों का अपहरण, बड़ी के साथ दुष्कर्म कर बनाया वीडियो- जमुई

𝟏𝟐.ननद-भाभी को अगवा कर तीन दिनों तक गैंगरेप - गोपालगंज

𝟏𝟑.नाबालिग छात्रा से गैंगरेप, दरवाजे से घसीटकर ले गए दरिंदे - मुजफ्फरपुर

𝟏𝟒.चार साल की बच्ची से रेप - पटना

𝟏𝟓.आम चुनने गई 𝟕 साल की बच्ची से दुष्कर्म- सहरसा

𝟏𝟔.महिला से सामूहिक बलात्कार- जमुई

𝟏𝟕.बेहोशी की हालत में मक्के की खेत में मिली नाबालिग, दुष्कर्म के बाद दबाया गला- भागलपुर

𝟏𝟖.रेप में नाकाम होने पर कर दी लड़की की हत्या- पटना

𝟏𝟗.खेत में मिला महिला का अर्धनग्न शव, चेहरे पर डाला एसिड- बांका

𝟐𝟎.पश्चिम चंपारण में अपहरण कर सामूहिक कुकर्म

𝟐𝟏.स्कूल से लौट रही 𝟓 साल की मासूम के साथ बलात्कार- पटना

𝟐𝟐.नौबतपुर में घर में घुसकर दिव्यांग महिला से दुष्कर्म - पटना

𝟐𝟑.महिला से दुष्कर्म - सुपौल

𝟐𝟒.मक्के के खेत में बंधक बनाकर किशोरी से दुष्कर्म - पश्चिम चंपारण!

𝟐𝟓.घर में घुस किशोरी से दुष्कर्म - पटना

𝟐𝟔.दुष्कर्म के बाद वीडियो वायरल की धमकी- मधेपुरा

𝟐𝟕.पांच वर्षीया बच्ची से दुष्कर्म- बेगूसराय

𝟐𝟖.नर्तकी से सामूहिक दुष्कर्म, अचेत अवस्था में बरामद -  बक्सर

𝟐𝟗.टाफी खरीदने गई किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म- बेतिया

𝟑𝟎.बेलागंज में ट्रेन से उतरीं युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म- गया

𝟑𝟏.छात्रा से दुष्कर्म - पटना

𝟑𝟐.महिला से दुष्कर्म, ब्लैकमेल और जान से मारने की धमकी - दरभंगा

𝟑𝟑.दुष्कर्म बाद लड़की की हत्या कर पूर्व मंत्री के घर के पास फेंका- पटना

𝟑𝟒.किशोरी के साथ गैंगरेप - पटना

𝟑𝟓.नौवीं की छात्रा से पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म - नवादा

𝟑𝟔.घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म- गया

𝟑𝟕.नाबालिग से गैंगरेप, वीडियो भी बनाया - नवादा

𝟑𝟖.ननिहाल आई किशोरी से दुष्कर्म - मुजफ्फरपुर

𝟑𝟗.पुनपुन में युवती से दुष्कर्म - पटना

𝟒𝟎.घर में सोयी नाबालिग से दुष्कर्म - सारण

𝟒𝟏.दुष्कर्म कर वीडियो बनाया - किशनगंज

𝟒𝟐.मध्यप्रदेश की युवती से दुष्कर्म - गया

𝟒𝟑.𝟏𝟔 साल की किशोरी की गैंगरेप के बाद हत्या - बख्तियारपुर, पटना

𝟒𝟒.चाकू के बल पर छात्रा के साथ गैंगरेप- छपरा

𝟒𝟓.सीतामढ़ी में सरेराह बच्ची से दरिंदगी - सीतामढ़ी

𝟒𝟔.महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म- पूर्णिया

𝟒𝟕.महिला के साथ गैंगरेप-  कटिहार

𝟒𝟖.दो बच्चियों के दुष्कर्म बाद हाथ-पैर और गला रेतकर हत्या, शव को घर के पास फेंका- मुजफ्फरपुर

𝟒𝟗.दो चचेरी बहनों से दुष्कर्म - कटिहार

𝟓𝟎.युवती के साथ बलात्कार- पटना 

Trending News

नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 4:23:00 PM