𝟏 महीने में बिहार से 𝟖𝟔𝟖𝟏 बच्चे क्यों गायब हुए ? तेजस्वी बोले-अपराधियों के सम्राट जवाब दें, आर्टिफिशियल 𝐂𝐌..

बिहार में बच्चों के गायब होने को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर करारा हमला बोला है। साथ ही उन्होंने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि आज समूचे बिहार की महिलाएं, बच्चे और आम नागरिक असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

𝟏 महीने में बिहार से 𝟖𝟔𝟖𝟏 बच्चे क्यों गायब हुए ? तेजस्वी बोले-अपराधियों के सम्राट जवाब दें, आर्टिफिशियल 𝐂𝐌..
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: May 25, 2026, 6:24:00 PM

बिहार में बच्चों के गायब होने को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर करारा हमला बोला है।  साथ ही उन्होंने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि आज समूचे बिहार की महिलाएं, बच्चे और आम नागरिक असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। तेजस्वी यादव ने सीएम सम्राट चौधरी से पूछा है कि अपराधियों के सम्राट जवाब दें कि पिछले 𝟏 महीने में ही बिहार से 𝟖 हजार 𝟔𝟖𝟏 बच्चे गायब क्यों हुए हैं, जिसमें 𝟖𝟓 फीसद लड़कियां हैं।

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक्स पर लिखा है-अपराधियों के सम्राट जवाब दें कि पिछले 𝟏 महीने में ही बिहार से 𝟖 हजार 𝟔𝟖𝟏 बच्चे जिसमें 𝟖𝟓 फीसद लड़कियां हैं गायब क्यों हुए? आज समूचे बिहार की महिलाएं, बच्चे और आम नागरिक असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। डायलॉग बाजी से ही बिहार संभालने की गलतफहमी पाले बैठे ‘बयान बहादुर’ की सरकार में बिहार की कानून व्यवस्था इतनी बुरी तरह खराब हो चुकी है कि पिछले 𝟏 महीने में ही बिहार से 𝟖 हजार 𝟔𝟖𝟏 बच्चों के गायब हुए है, जिसमें 𝟖𝟓 फीसद लड़कियां हैं।

तेजस्वी यादव ने आगे लिखा है-बिहार में प्रतिदिन अनेकों दुष्कर्म की जघन्य घटनाएं घटती है। घर में घुसकर महिलाओं के साथ दुष्कर्म किया जाता है। चंद दिनों में 𝟕𝟓 से अधिक दुष्कर्म एवं सामूहिक दुष्कर्म की घटनाओं को अंजाम दिया गया है। स्वर्णकारों के साथ दिनदहाड़े लूट की घटनाएँ होती है। हर जिले में हर दिन हत्या, लूट और चोरी की वारदात हो रही है। लेकिन इसके बावजूद पूरे जीवन में बार-बार राजनीतिक गमछा और चश्मा बदलने वाले असहाय मुख्यमंत्री ‘𝐀𝐈 तकनीकयुक्त कैमरा’ का इस्तेमाल नहीं कर पाते हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि आर्टिफिशियल बातें करने वाले आर्टिफिशियल 𝐂𝐌 को न तो बिहार की फिक्र है और न ही बिहारवासियों की। 

तेजस्वी यादव ने लड़कियों के साथ हो रहे अपराध को लेकर सीएम सम्राट चौधरी पर हमला बोलते हुए लिखा है-बिहार की 𝐍𝐃𝐀 सरकार में पहले रेप पीड़िता नीट छात्रा की हत्या और अब पॉलिटेक्निक परीक्षा देने पटना आई नाबालिग छात्रा के साथ होटल में छेड़छाड़ और अपहरण का प्रयास, बिहार में “अपराधियों के सम्राट रूप धारण करने का प्रमाण है।

बिहार के अलग-अलग जिलों की छात्राएं पटना में रहकर पढ़ाई करती है लेकिन 𝐍𝐃𝐀 राज में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा बेहद चिंताजनक है। 𝐍𝐀𝐀𝐑𝐈 𝟐𝟎𝟐𝟓 की रिपोर्ट के मुताबिक, पटना महिलाओं के लिए देश का सबसे असुरक्षित शहर है। पाताल से अपराधियों को ढ़ूंढ़ने का दावा कर डायलॉग बांचने वाले कृत्रिम तरीके से 𝐍𝐨𝐦𝐢𝐧𝐚𝐭𝐞𝐝 मुख्यमंत्री बने “अपराधियों के सम्राट” की सरकार में पुलिस और कानून का डर पूरी तरह से खत्म हो चुका है।

तेजस्वी यादव ने आखिर में सम्राट चौधरी से आग्रह करते हुए लिखा है कि बड़बोले मुख्यमंत्री से आग्रह है कि टपोरियों की तरह सड़कछाप डायलॉगबाजी छोड़, रीलबाजी से फुर्सत निकाल कर बिहार की मातृशक्ति की सुरक्षा के लिए कारगर उपाय करें। हम महिलाओं की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होने देंगे।

Trending News

'चंदा चोर गद्दी छोड़' राम मंदिर में चोरी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला दहन
'चंदा चोर गद्दी छोड़' राम मंदिर में चोरी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला दहन
Jul 16, 2026, 4:45:00 PM
अवैध हथियार के साथ दो गिरफ्तार, बड़ी वारदात की साजिश नाकाम
अवैध हथियार के साथ दो गिरफ्तार, बड़ी वारदात की साजिश नाकाम
Jul 16, 2026, 4:18:00 PM
बोकारो की दीपाली रिया से मिले मुख्यमंत्री, कहा—आपने पूरे झारखंड का गौरव बढ़ाया
बोकारो की दीपाली रिया से मिले मुख्यमंत्री, कहा—आपने पूरे झारखंड का गौरव बढ़ाया
Jul 16, 2026, 4:18:00 PM
बुजुर्ग को गोली मारकर किया गंभीर जख्मी, पटना रेफर, मचा हड़कंप
बुजुर्ग को गोली मारकर किया गंभीर जख्मी, पटना रेफर, मचा हड़कंप
Jul 16, 2026, 3:55:00 PM
ममता बनर्जी को एक और तगड़ा झटका, अब इस राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, बीजेपी में हो सकती है शामिल
ममता बनर्जी को एक और तगड़ा झटका, अब इस राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, बीजेपी में हो सकती है शामिल
Jul 16, 2026, 3:53:00 PM
बोकारो पुलिस की बड़ी कार्रवाई, साइबर ठगी के मास्टरमाइंड समेत 9 गिरफ्तार
बोकारो पुलिस की बड़ी कार्रवाई, साइबर ठगी के मास्टरमाइंड समेत 9 गिरफ्तार
Jul 16, 2026, 3:41:00 PM
चुनाव आयोग की मीडिया मास्टरक्लास, चुनावी पारदर्शिता पर होगा बड़ा संवाद
चुनाव आयोग की मीडिया मास्टरक्लास, चुनावी पारदर्शिता पर होगा बड़ा संवाद
Jul 16, 2026, 3:31:00 PM
जमीन पर जबरन कब्जा और बना लिया पक्का मकान, दबंगई का अनोखा मामला
जमीन पर जबरन कब्जा और बना लिया पक्का मकान, दबंगई का अनोखा मामला
Jul 16, 2026, 3:29:00 PM
स्नेक लेडी, दस फीट लंबे किंग कोबरा को किया रेस्क्यू, सांप ने डंसा, इलाज जारी
स्नेक लेडी, दस फीट लंबे किंग कोबरा को किया रेस्क्यू, सांप ने डंसा, इलाज जारी
Jul 16, 2026, 3:28:00 PM
टनल के अंदर अचानक टूटा कंक्रीट का हिस्सा, झारखंड के श्रमिक ने गंवाई जान
टनल के अंदर अचानक टूटा कंक्रीट का हिस्सा, झारखंड के श्रमिक ने गंवाई जान
Jul 16, 2026, 3:15:00 PM