'अपने-अपने बच्चे को मंत्री बना लो, युवाओं पर लाठी चला दो!' सम्राट सरकार पर खूब बरसे तेजस्वी

बीपीएससी (BPSC) TRE 4 की वैकेंसी जारी करने की मांग को लेकर पटना में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया है। जिसको लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की कड़ी प्रतिक्रिया सामने आयी है।

 'अपने-अपने बच्चे को मंत्री बना लो, युवाओं पर लाठी चला दो!' सम्राट सरकार पर खूब बरसे तेजस्वी

बीपीएससी (BPSC) TRE 4 की वैकेंसी जारी करने की मांग को लेकर पटना में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया है। प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों का आरोप है कि पुलिस ने उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, जिसमें कई अभ्यर्थी घायल हो गए। जिसको लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की कड़ी प्रतिक्रिया सामने आयी है। लाठीचार्ज पर तेजस्वी  यादव ने सम्राट सरकार पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा है कि अपने-अपने बच्चे को मंत्री बना लो और युवाओं पर लाठी चला दो!

तेजस्वी यादव ने एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा है-अपने-अपने बच्चे को मंत्री बना लो, युवाओं पर लाठी चला दो! बिहार में यही हो रहा है। NDA के नेताओं ने बिना चुनावी प्रक्रिया में भागीदार किये, अपने बच्चों को मंत्री बना दिया। लेकिन बिहार के लाखों युवा, जिन्होंने सालों मेहनत कर पढ़ाई की है, उनसे चुनाव से पूर्व NDA के नेताओं द्वारा वादा किया गया था कि TRE-4 की वैकेंसी जारी की जाएगी। लेकिन सरकार गठन के 6 महीने बाद भी TRE-4 का विज्ञापन नहीं निकला है। उल्टे वैकेंसी की मांग करने पर लाठियां बरसाई जा रही है। 

तेजस्वी आगे लिखते हैं-बिहार के युवाओं से इतनी नफरत क्यों है NDA सरकार को? क्यों उन पर अत्याचार किया जा रहा है? वे तो बस वादा निभाने के लिए कह रहे हैं, जिस वादे के आधार पर उनसे वोट मांगा गया था? ये युवा बस अपना अधिकार मांग रहे हैं, वे केवल परीक्षा आयोजित करने के लिए कह रहे हैं। ताकि अपनी प्रतिभा दिखा सके। लेकिन रोजगार विरोधी ये सरकार कर रही है अत्याचार, NDA की युवाओं से वादाखिलाफी नहीं भूलेगा बिहार। 

बता दें कि BPSC TRE 4 की वैकेंसी जारी करने की मांग को लेकर अभ्यर्थी आज पटना में प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। प्रदर्शन के दौरान माहौल तनावपूर्ण हो गया, जिसके बाद पुलिस ने भीड़ को हटाने के लिए बल प्रयोग किया। इस दौरान कई छात्रों को चोट लगने की भी सूचना है।  घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।  पटना के जेपी गोलंबर पर अभ्यर्थियों का हंगामा हुआ है। अभ्यर्थियों ने विज्ञापन जारी करने की मांग की है और पुराने पैटर्न पर परीक्षा की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी छात्रों का आरोप है कि सरकार भर्ती प्रक्रिया में देरी कर रही है, जिससे अभ्यर्थियों का भविष्य प्रभावित हो रहा है।  

Trending News

नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 4:23:00 PM