तेजस्वी का बडा बयान, बिहार गंभीर आर्थिक संकट में, पूछा सवाल, कहां जा रहा है बिहार का पैसा

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बडा बयान दिया है। तेजस्वी ने कहा है कि बिहार की राजकोषीय स्थिति अत्यधिक दयनीय और चिंतनीय है। बिहार भारी कर्ज में है। कुल सार्वजनिक ऋण में चार गुना से अधिक वृद्धि हुई है।

तेजस्वी का बडा बयान, बिहार गंभीर आर्थिक संकट में, पूछा सवाल, कहां जा रहा है बिहार का पैसा

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बडा बयान दिया है। तेजस्वी ने कहा है कि बिहार की राजकोषीय स्थिति अत्यधिक दयनीय और चिंतनीय है। बिहार भारी कर्ज में है। कुल सार्वजनिक ऋण में चार गुना से अधिक वृद्धि हुई है। बिहार को गंभीर आर्थिक संकट में धकेला जा चुका है।

शुक्रवार को एक बयान जारी करते हुए तेजस्वी ने कहा कि बिहार की वित्तीय स्थिति इतनी बदतर हो चुकी है कि सारा खजाना खाली है। वित्तीय दबाव इतना अधिक है कि सरकारी विभागों के कर्मचारियों, पेंशनधारकों को ससमय सामाजिक सुरक्षा पेंशन, ठेकेदारों के बकाये भुगतान और अन्य विकासात्मक कार्यों के लिए राशि उपलब्ध नहीं है। अब तो छात्रों के स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड की राशि भी घटा दी गयी है। छात्रवृत्ति को समाप्त किया जा रहा है। गुजरात से मनोनीत बिहार के नए अनाड़ी मुख्यमंत्री को व्यय प्रबंधन, ऋण प्रबंधन और राजकोषीय घाटे प्रबंधन की कोई समझ ही नहीं है। बिहार का राजकोषीय स्वास्थ्य बिगड़ चुका है। राजस्व घाटा बढ़ रहा है और कर्ज उससे भी कई गुना अधिक बढ़ रहा है। विगत वित्तीय वर्ष 2025-26 में भारत के प्रमुख राज्यों में सबसे अधिक राजकोषीय घाटा बिहार ने दर्ज किया, जो सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) का 5.8 प्रतिशत था।

तेजस्वी ने यह भी कहा कि बिहार में उच्च घाटे के साथ-साथ भारी ऋण का बोझ अत्यधिक चिंता का विषय है। खर्च के अनुपात में राज्य की अपनी कोई राजस्व प्राप्ति नहीं है। राजस्व सृजन व संग्रहण बढ़ाने तथा बजटीय प्रबंधन और राजकोषीय घाटे को नियंत्रित करने के लिए एनडीए सरकार के पास कोई दीर्घकालिक ठोस योजना नहीं है। ये नकारा और निकम्मी डबल इंजन सरकार बिहार को ऐसे अंधकार में धकेल रही है जिसकी कल्पना मात्र से किसी भी बिहारवासी में सिरहन पैदा हो जाए। हर बीते दिन के साथ धनतंत्र और मशीन तंत्र से जबरन सरकार में आए भ्रष्ट लोगों ने बिहारियों के वर्तमान के साथ-साथ भविष्य को भी बर्बादी की आग में झोंक दिया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि एनडीए सरकार ने विगत दो वर्षों में रिकॉर्ड कर्ज लिया है फिर भी राजकीय कोष खाली है। आख़िर बिहार का सारा पैसा जा कहाँ रहा है? यह तो बिहार का प्रत्येक नागरिक जानता है कि बिहार की एनडीए सरकार भ्रष्टाचार और संगठित लूट के रिकॉर्ड बना रही है। बिहार का गंभीर वित्तीय संकट हम न्यायप्रिय बिहारियों के लिए सामूहिक चिंता का प्रश्न है जिसका समाधान यह भ्रष्ट और अपराधी चरित्र की एनडीए सरकार नहीं कर सकती।

Trending News

स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड की राशि घटाने पर बीजेपी की सफाई, कहा-बड़े कोर्स के लिए अब और अधिक राशि मिलेगी
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड की राशि घटाने पर बीजेपी की सफाई, कहा-बड़े कोर्स के लिए अब और अधिक राशि मिलेगी
Aug 21, 2026, 12:04:00 PM
वायरल गाने ने बदल दी किस्मत, पहले ₹100 पर गाने वाली करीना पांडे की महीने की कमाई अब करोड़ में
वायरल गाने ने बदल दी किस्मत, पहले ₹100 पर गाने वाली करीना पांडे की महीने की कमाई अब करोड़ में
Aug 21, 2026, 11:27:00 AM
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड की राशि घटाने पर तेजस्वी यादव का सम्राट सरकार पर बड़ा हमला, कल्पना मात्र से बिहारवासी में सिरहन...
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड की राशि घटाने पर तेजस्वी यादव का सम्राट सरकार पर बड़ा हमला, कल्पना मात्र से बिहारवासी में सिरहन...
Aug 21, 2026, 11:07:00 AM
तेजस्वी का बडा बयान, बिहार गंभीर आर्थिक संकट में, पूछा सवाल, कहां जा रहा है बिहार का पैसा
तेजस्वी का बडा बयान, बिहार गंभीर आर्थिक संकट में, पूछा सवाल, कहां जा रहा है बिहार का पैसा
Aug 21, 2026, 10:59:00 AM
हाई स्कूल कैंपस में चाकू लेकर पहुंचा लफंगा, डर से भागे शिक्षक, फिर पुलिस ने रंगे-हाथ धर दबोचा
हाई स्कूल कैंपस में चाकू लेकर पहुंचा लफंगा, डर से भागे शिक्षक, फिर पुलिस ने रंगे-हाथ धर दबोचा
Aug 21, 2026, 10:41:00 AM
चीनी की कालाबाजारी करने वालों पर दर्ज होगी प्राथमिकी, गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार का बड़ा एक्शन
चीनी की कालाबाजारी करने वालों पर दर्ज होगी प्राथमिकी, गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार का बड़ा एक्शन
Aug 21, 2026, 10:22:00 AM
राज्य में निर्मित उत्पादों को सरकार देगी प्राथमिकता, उद्यमियों को भूमि उपलब्ध कराने में भी मिलेगा सहयोग
राज्य में निर्मित उत्पादों को सरकार देगी प्राथमिकता, उद्यमियों को भूमि उपलब्ध कराने में भी मिलेगा सहयोग
Aug 21, 2026, 7:29:00 AM
राजधानी में मेगा जॉब फेयर, दो दिनों में 6 हजार से अधिक युवाओं को मिला रोजगार
राजधानी में मेगा जॉब फेयर, दो दिनों में 6 हजार से अधिक युवाओं को मिला रोजगार
Aug 21, 2026, 7:21:00 AM
रक्दान है महादान, रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, रक्तदाताओं को दिए गए प्रमाण पत्र
रक्दान है महादान, रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, रक्तदाताओं को दिए गए प्रमाण पत्र
Aug 21, 2026, 7:18:00 AM
अच्छी खबर: कुमारधुबी स्टेशन पर शुरू हुई दो पालियों में टिकट आरक्षण सुविधा
अच्छी खबर: कुमारधुबी स्टेशन पर शुरू हुई दो पालियों में टिकट आरक्षण सुविधा
Aug 21, 2026, 7:13:00 AM