तेजस्वी यादव के कक्ष से बाहर निकलती दिखीं मांझी की बहू और समधन, सियासी चर्चा तेज

मतदान से ठीक पहले विधानसभा परिसर में उस समय चर्चा तेज हो गई जब जीतन राम मांझी की समधन ज्योति मांझी और उनकी बहू दीपा मांझी को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से मिलकर उनके कमरे से बाहर निकलते हुए देखा गया

तेजस्वी के कमरे से निकलती दिखीं मांझी की बहू और समधन

बिहार विधानसभा में सोमवार को राज्यसभा की पांच सीटों के लिए मतदान जारी है। बिहार विधानसभा से एक हैरान करने वाली तस्वीर सामने आई. दरअसल मतदान से ठीक पहले विधानसभा परिसर में उस समय चर्चा तेज हो गई जब जीतन राम मांझी की समधन ज्योति मांझी और उनकी बहू दीपा मांझी को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से मिलकर उनके कमरे से बाहर निकलते हुए देखा गया. इस दौरान उनके साथ राष्ट्रीय जनता दल के राज्यसभा प्रत्याशी A.D. Singh भी दिखाई दे रहे हैं। इस घटनाक्रम के सामने आते ही राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह के कयास लगाए जाने लगे.

हालांकि इस पूरे मामले को लेकर जब विधानसभा के सूत्रों से जानकारी ली गई तो उन्होंने इसे महज एक ‘भूल’ बताया। सूत्रों के अनुसार, दोनों विधायक मतदान करने के लिए विधानसभा के अंदर जा रही थीं, लेकिन उन्हें यह स्पष्ट जानकारी नहीं थी कि मतदान कक्ष किस दिशा में है। इसी दौरान वे गलती से नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के कक्ष में पहुंच गईं। बाद में जब उन्हें सही जानकारी मिली तो वे वहां से बाहर निकलकर मतदान कक्ष की ओर चली गईं।

लेकिन इस सफाई के बावजूद सियासी हलकों में सवाल उठ रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि दोनों विधायक काफी अनुभवी हैं और विधानसभा की कार्यप्रणाली से भली-भांति परिचित हैं। ऐसे में यह कहना कि उन्हें मतदान कक्ष का रास्ता नहीं पता था, कुछ लोगों को आसानी से पच नहीं रहा है। खास बात यह भी है कि तेजस्वी यादव के कक्ष के बाहर बड़े-बड़े अक्षरों में उनका नाम लिखा हुआ है, जिससे यह सवाल और गहरा हो गया है कि आखिर वे वहां तक कैसे पहुंच गईं।

बता दें, बिहार में 5 राज्यसभा सीटों के लिए आज सुबह 9 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई है. विधानसभा के 243 विधायक शाम 4 बजे तक वोट डालेंगे. एनडीए की ओर से नीतीश कुमार और नितिन नवीन समेत 5 उम्मीदवार मैदान में हैं, जबकि राजद ने अमरेंद्र धारी सिंह को उतारा है. शाम 5 बजे से होने वाली मतगणना के बाद आज ही नतीजे स्पष्ट हो जाएंगे.

Trending News

नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 4:23:00 PM