पप्पू यादव के समर्थन में आए तेजस्वी यादव, बोले- दोषियों को बचाकर निर्दोषों को फंसाया जा रहा

पूर्णिया से सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव की गिरफ्तारी के बाद सियासी माहौल लगातार गर्माता जा रहा है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के समर्थन के बाद अब राष्ट्रीय जनता दल के नेता और बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी खुलकर पप्पू

Tejashwi yadav

पूर्णिया से सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव की गिरफ्तारी के बाद सियासी माहौल लगातार गर्माता जा रहा है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के समर्थन के बाद अब राष्ट्रीय जनता दल के नेता और बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी खुलकर पप्पू यादव के समर्थन में सामने आ गए हैं।

विपक्षी दलों का आरोप है कि 31 साल पुराने मामले में की गई यह गिरफ्तारी राजनीतिक बदले की भावना से प्रेरित है। उनका कहना है कि सरकार जांच एजेंसियों का इस्तेमाल विपक्ष की आवाज दबाने के लिए कर रही है।

दिल्ली पहुंचे तेजस्वी यादव ने इस मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा कि देश में आजकल तानाशाही का माहौल है। उन्होंने कहा कि दोषियों को बचाया जा रहा है और निर्दोष लोगों को फंसाया जा रहा है। तेजस्वी यादव ने NEET छात्रा मामले का भी जिक्र किया और कहा कि इस मामले को लेकर उन्होंने कई बार ट्वीट किया है और विधानसभा में भी लगातार आवाज उठाई जा रही है।

तेजस्वी ने साफ कहा कि जब-जब विपक्ष सवाल उठाता है, तब-तब सरकार दमनात्मक कार्रवाई करती है। पप्पू यादव की गिरफ्तारी को लेकर अब विपक्ष एकजुट होता नजर आ रहा है, जिससे आने वाले दिनों में यह मुद्दा और बड़ा राजनीतिक रूप ले सकता है।

तेजस्वी ने सीबीआई जांच को लेकर कहा कि, हम पहले भी बोले कि सीबीआई जांच हो रहा है तो उस जांच का क्या मतलब है? पहले भी बिहार के कई मामले की सीबीआई जांच कराई गई। आप देखिएगा जो बिहार का सृजन घोटाला है, बालिका गृह कांड है, नागुणा मामला है, सब ठंडे बस्ते पर चला गया

राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर तेजस्वी बोले, 'पार्टी के लोगों ने बड़ी जिम्मेवारी दी है, उस जिम्मेदारी को बखूबी निभाया जाएगा। आने वाले समय में पार्टी के संगठन को और मजबूत किया जाएगा और जनता की आवाज को बुलंदियों के साथ हम लोग उठाते रहेंगे।'

तेजस्वी ने आगे कहा कि, 'बिहार में लगातार एनडीए की सरकार 20 साल से है और 20 साल से बिहार देश का सबसे फिसड्डी राज्य है। कई बजट एनडीए की सरकार ने पेश किया, लेकिन कुछ नहीं हुआ। बिहार जहां था, वहीं खड़ा है।'

Trending News

करंट लगने से महिला बटालियन के चालक समेत दो की मौत, लापरवाही का आरोप
करंट लगने से महिला बटालियन के चालक समेत दो की मौत, लापरवाही का आरोप
Sep 09, 2026, 3:11:00 PM
धनबाद कोर्ट रोड में चला बुलडोजर, अवैध ठेले-काउंटर और वाहनों पर कार्रवाई
धनबाद कोर्ट रोड में चला बुलडोजर, अवैध ठेले-काउंटर और वाहनों पर कार्रवाई
Sep 09, 2026, 2:50:00 PM
'नौकरियां सब्जियों की तरह बेची जा रही हैं' मधु कोड़ा का सरकार पर तीखा हमला, छात्रों के समर्थन में उतरी भाजपा
'नौकरियां सब्जियों की तरह बेची जा रही हैं' मधु कोड़ा का सरकार पर तीखा हमला, छात्रों के समर्थन में उतरी भाजपा
Sep 09, 2026, 2:35:00 PM
 'नीतीश कुमार को मिला है मैंडेट' गरजे संजय झा-'JDU को इग्नोर कर कोई सरकार नहीं चला सकता' निशांत कुमार...
'नीतीश कुमार को मिला है मैंडेट' गरजे संजय झा-'JDU को इग्नोर कर कोई सरकार नहीं चला सकता' निशांत कुमार...
Sep 09, 2026, 2:20:00 PM
 प्रजापति समाज से MLC बनने के बाद पहली बार जहानाबाद पहुंचीं शिवरानी प्रजापति, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
प्रजापति समाज से MLC बनने के बाद पहली बार जहानाबाद पहुंचीं शिवरानी प्रजापति, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
Sep 09, 2026, 1:33:00 PM
PDS विक्रेताओं के समर्थन में तेजस्वी यादव, CM सम्राट को पत्र लिखकर रखीं 8 बड़ी मांगें, 30 हजार मानदेय...
PDS विक्रेताओं के समर्थन में तेजस्वी यादव, CM सम्राट को पत्र लिखकर रखीं 8 बड़ी मांगें, 30 हजार मानदेय...
Sep 09, 2026, 1:11:00 PM
 पैसे के विवाद में महिला की पीट-पीट कर हत्या, दो पुत्र घायल, गिरफ्तारी के लिए चल रही छापेमारी
पैसे के विवाद में महिला की पीट-पीट कर हत्या, दो पुत्र घायल, गिरफ्तारी के लिए चल रही छापेमारी
Sep 09, 2026, 12:47:00 PM
भीषण बाढ़ के बाद नेपाल में 5.0 की तीव्रता से कांपी धरती, इंडोनेशिया में ज्वालामुखी विस्फोट से कई उड़ानें रद्द
भीषण बाढ़ के बाद नेपाल में 5.0 की तीव्रता से कांपी धरती, इंडोनेशिया में ज्वालामुखी विस्फोट से कई उड़ानें रद्द
Sep 09, 2026, 12:31:00 PM
गोपालगंज में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, पॉक्सो कोर्ट ने प्राइवेट स्कूल के वैन चालक को ठहराया दोषी
गोपालगंज में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, पॉक्सो कोर्ट ने प्राइवेट स्कूल के वैन चालक को ठहराया दोषी
Sep 09, 2026, 11:59:00 AM
चाकू लेकर दौड़ाने लगा, साइबर कैफे का गेट तोड़कर युवक पर हमला
चाकू लेकर दौड़ाने लगा, साइबर कैफे का गेट तोड़कर युवक पर हमला
Sep 09, 2026, 11:29:00 AM