'अपराधी विजय और सम्राट बन चुके हैं' सरकार सिर्फ रील बना रही है, तेजस्वी यादव बोले-जाति देखकर हो रहा एनकाउंटर

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध को लेकर सम्राट चौधरी सरकार पर बड़ा हमला बोला है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान तेजस्वी यादव ने कहा कि राज्य में गैंगरेप, दुष्कर्म और हत्या जैसी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं।

'अपराधी विजय और सम्राट बन चुके हैं' सरकार सिर्फ रील बना रही है, तेजस्वी यादव बोले-जाति देखकर हो रहा एनकाउंटर

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध को लेकर सम्राट चौधरी सरकार पर बड़ा हमला बोला है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान तेजस्वी यादव ने कहा कि राज्य में गैंगरेप, दुष्कर्म और हत्या जैसी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, लेकिन पुलिस कहीं नजर नहीं आ रही है। राज्यभर में हाल के दिनों में हुई रेप, गैंगरेप और हत्या की घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि बिहार में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं और सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है।  प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने 50 से ज्यादा महिला अपराधों के आंकड़े गिनाए। 

तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि सरकार सिर्फ “रील” बनाने में व्यस्त है, जबकि अपराधी बेलगाम होकर महिलाओं और बच्चियों पर अत्याचार कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में महिलाओं के खिलाफ अपराध और बलात्कार की घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हुई है, जिसे रोकने में गृह विभाग संभाल रहे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पूरी तरह विफल रहे हैं। तेजस्वी यादव ने कहा, बिहार में जाति देखकर एनकाउंटर किया जा रहा है। रेप पीड़िता की जाति देखो, करने वाले की भी जाति देखो। सरकार यही कर रही है। मैं पूछना चाहता हूं बालिका गृहकांड में एनकाउंटर कब होगा। बिहार की इस नई सरकार को बने हुए पूरा एक महीना हो गया है, लेकिन जनता के लिए कोई काम नहीं हुआ।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान तेजस्वी यादव ने कहा कि राज्य में गैंगरेप, दुष्कर्म और हत्या जैसी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, लेकिन पुलिस कहीं नजर नहीं आ रही है। उन्होंने कहा कि सरकार में बैठे कई नेताओं और मंत्रियों पर खुद आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। तेजस्वी ने कहा-हमारी माताओं और बहनों को देवी की तरह पूजा जाता है, लेकिन सम्राट चौधरी सरकार के संरक्षण में महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है।

तेजस्वी यादव ने दरभंगा, सहरसा, लखीसराय, किशनगंज, जमुई, मुजफ्फरपुर, पटना, गया, कटिहार और अन्य जिलों में हाल के दिनों में सामने आए दुष्कर्म और गैंगरेप के मामलों का जिक्र किया। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में अपराधियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा, “जब दूसरे मामलों में एनकाउंटर की बात होती है, तो महिलाओं के साथ दुष्कर्म करने वाले अपराधियों पर कार्रवाई कब होगी?”

तेजस्वी यादव ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि बिहार सरकार केवल सोशल मीडिया और प्रचार में व्यस्त है। उन्होंने कहा कि “केवल और केवल बिहार सरकार रील बना रही है, जबकि जमीन पर महिलाएं असुरक्षित हैं। राज्य में महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों और बलात्कार जैसी घिनौनी घटनाओं में बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है। आज बिहार की हमारी माताएं और बहनें अपराधियों के डर के साए में जी रही हैं और आम बिहारी इस स्थिति से बहुत ज्यादा चिंतित है। 

तेजस्वी ने सीधे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके पास गृह विभाग भी है, लेकिन वे महिला सुरक्षा के मामले में पूरी तरह फेल साबित हुए हैं। राज्य में हत्या, अपहरण और अन्य अपराध तो अलग से बढ़ ही रहे हैं, लेकिन यह आंकड़े सिर्फ महिलाओं के खिलाफ हो रहे जुल्म के हैं। यहां तक कि मंत्रियों के घरों के पास भी लोगों की लाशें फेंकी जा रही हैं और कोई कार्रवाई नहीं हो रही।

तेजस्वी यादव ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं पर हो रहे अपराध को लेकर अगर आप मुख्यमंत्री के साथ खड़े हैं तो आप के अंदर संवेदनशीलता नहीं है। अपराधी विजय और सम्राट बन चुके हैं। कही भी लॉ एंड ऑर्डर क्रिमिनल डिस ऑर्डर हो गया है। अभी तो हम सिर्फ महिला अपराध से जुड़े मामलों की बात कर रहे हैं। हम क्राइम के आंकड़े भी आपके सामने रखेंगे। बिहार की 65% महिलाओं में खून की कमी है। ये कहते हैं महिलाओं का सशक्तिकरण कर रहे हैं।

तेजस्वी ने कहा-इन लोगों ने महिलाओं को 10-10 रुपए चुनाव में बांटे। 1 करोड़ 90 लाख महिलाओं को खरीदा गया। 2025 से 30 का नारा लगाया और इन्होंने नीतीश को साइड कर दिया। अगर सरकार महिलाओं को 2 लाख रुपए नहीं देगी तो ये महिलाएं सरकार को खत्म करने का काम करेगी। प्रधानमंत्री जी ने ते हाथ खड़े कर दिए। चुनाव के समय वो 10-10 हजार देकर वोट खरीद रहे थे। अब कहां है। केंद्र सरकार ने बिहार को क्या मदद दी। सरकार के लोग 71 हजार करोड़ा का कर्ज लेने की तैयारी कर रहे हैं। इन लोगों ने बिहार को बर्बाद कर दिया है।

Trending News

नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 4:23:00 PM