तेजस्वी यादव ने कोर्ट में किया सरेंडर, जमानत मिलने पर बोले-हम पीछे हटने वाले नहीं हैं

बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव गुरुवार को पटना स्थित एमपी-एमएलए कोर्ट पहुंचे, जहां कोविड-19 से जुड़े एक पुराने धरना-प्रदर्शन मामले में उनकी पेशी हुई। कोर्ट में पेश होने के बाद अदालत ने उन्हें तत्काल जमानत दे दी।

तेजस्वी यादव ने कोर्ट में किया सरेंडर, जमानत मिलने पर बोले-हम पीछे हटने वाले नहीं हैं

बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव गुरुवार को पटना स्थित एमपी-एमएलए कोर्ट पहुंचे, जहां कोविड-19 से जुड़े एक पुराने धरना-प्रदर्शन मामले में उनकी पेशी हुई। एमपी/एमएलए के विशेष न्यायाधीश प्रवीण कुमार मालवीय की अदालत में आत्मसमर्पण कर जमानत की मांग की।  कोर्ट में पेश होने के बाद अदालत ने उन्हें तत्काल जमानत दे दी। कोर्ट से बाहर निकलने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि आज कोर्ट में पेशी थी और अदालत ने हमें जमानत दे दी है। कोर्ट और न्यायपालिका पर हमारी आस्था पहले भी रही है और आगे भी रहेगी।

दरअसल यह पूरा मामला कोरोना काल के दौरान हुए एक धरना-प्रदर्शन से जुड़ा है। उस समय तेजस्वी यादव ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ विभिन्न जन समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया था। उस समय वह विपक्ष थे। इसी प्रदर्शन के दौरान तेजस्वी यादव समेत कई नेताओं पर मामला दर्ज किया गया था। गुरुवार को इसी मामले में उन्हें कोर्ट में पेश होना था। इसी को लेकर तेजस्वी यादव आज कोर्ट पहुंचे जहां उन्हें जमानत मिल गई।  

कोर्ट से बाहर निकलने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि यह मामला पूरी तरह धरना-प्रदर्शन से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं को लेकर उन्होंने और उनके साथियों ने आवाज उठाई थी, जिसके कारण प्रशासन ने उनके खिलाफ केस दर्ज किया था। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता के मुद्दों को उठाना विपक्ष का काम है और वे आगे भी इसे जारी रखेंगे।

तेजस्वी यादव ने कहा कि हम लोगों ने धरना-प्रदर्शन किया था। इसी मामले में हमारे खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। आज कोर्ट में पेशी थी और अदालत ने हमें जमानत दे दी है। कोर्ट और न्यायपालिका पर हमारी आस्था पहले भी रही है और आगे भी रहेगी।

नेता प्रतिपक्ष ने आगे कहा कि अगर भविष्य में भी जनता से जुड़े मुद्दे सामने आएंगे तो वे उसी तरह आंदोलन और प्रदर्शन करेंगे। विपक्ष हमेशा जनता की समस्याओं को उठाता रहा है और सरकार को घेरने का काम करता रहेगा। तेजस्वी यादव ने कहा कि सरकार को जब भी घेरना होगा, इसी तरीके से घेरेंगे। जनता की आवाज उठाना हमारा कर्तव्य है और हम पीछे हटने वाले नहीं हैं।

Trending News

नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 4:23:00 PM