'बड़बोले मुख्यमंत्री में हिम्मत है गुंडे विधायक के खिलाफ कोई कार्रवाई करे?' तेजस्वी का बड़ा हमला

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार पर हमला बोला है और पूछा है कि बड़बोले मुख्यमंत्री में हिम्मत है गुंडे विधायक के खिलाफ कोई कार्रवाई करे?

'बड़बोले मुख्यमंत्री में हिम्मत है गुंडे विधायक के खिलाफ कोई कार्रवाई करे?' तेजस्वी का बड़ा हमला

मुजफ्फरपुर के नगर विधायक रंजन कुमार ने AK-47 से मारने की धमकी को लेकर युवक मुकुंद कुमार के खिलाफ केस दर्ज कराया है। आरोपी मुकुंद कुमार ने विधायक और उनके समर्थकों पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। इसको लेकर सियासत तेज हो गई है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार पर हमला बोला है और पूछा है कि बड़बोले मुख्यमंत्री में हिम्मत है गुंडे विधायक के खिलाफ कोई कार्रवाई करे? 

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने रविवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है और लिखा है कि ये BJP का मुजफ्फरपुर का विधायक है जो दो दर्जन गुर्गों के साथ वार्ड-48 में आम आदमी के घर में घुसकर मारपीट करता है। तांडव मचा कानून की धज्जियां उड़ाता है। जो इसकी नहीं सुनता उसका कुछ भी हो सकता है।

तेजस्वी यादव ने निशाना साधते हुए सम्राट सरकार से पूछा है-क्या बड़बोले मुख्यमंत्री में हिम्मत है गुंडे विधायक के खिलाफ कोई कार्रवाई करे? CM में हिम्मत नहीं क्योंकि वो पहले जाति देखेंगे, पीड़ित पक्ष की कोई सुनवाई नहीं। गोदी मीडिया भी विपक्ष का MLA होता तभी खबर करती। 

बता दें कि मुजफ्फरपुर के नगर विधायक रंजन कुमार ने मिठनपुरा थाना में युवक मुकुंद कुमार के खिलाफ केस दर्ज कराया हैं,  जिसमें गंभीर आरोप लगाए गए हैं। बीजेपी विधायक ने शनिवार को हुए घटनक्रम को लेकर थाने को आवेदन दिया जिसमें उन्होंने बताया कि वह युवक AK-47 रखने के मामले में जेल जा चुका है और मुझे भी AK -47 से मारने की धमकी दी है।  वहीं इस मामले में दूसरे पक्ष की ओर से भी शिकायत दर्ज कराई गई है। आरोपी मुकुंद कुमार ने विधायक और उनके समर्थकों पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस दोनों पक्षों के आरोपों की जांच में जुट गई है। 

Trending News

नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 4:23:00 PM