महागठबंधन के विधायकों के साथ बैठक करेंगे तेजस्वी, सरकार को घेरने की बनाएंगे रणनीति

बिहार चुनाव में हार के बाद राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव आज दो अहम बैठक करेंगे। पहली बैठक वह राजद के जीते हुए विधायकों के साथ करेंगे। वही दूसरी बैठक महागठबंधन के विधायकों और वरिष्ठ नेताओं के साथ करेंगे

Tejashwi yadav

बिहार चुनाव में हार के बाद राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव आज दो अहम बैठक करेंगे। पहली बैठक वह राजद के जीते हुए विधायकों के साथ करेंगे। वही दूसरी बैठक महागठबंधन के विधायकों और वरिष्ठ नेताओं के साथ करेंगे। दो दिन पहले वह दिल्ली गए थे। आज दिल्ली से लौटते ही वह अपने आवास पर बैठक करेंगे। महागठबंधन के नेताओं के साथ बैठक का नेतृत्व भी तेजस्वी यादव ही करेंगे। इसमें उनके महागठबंधन के विधायक दल का नेता चुना जाएगा

यह बैठक उनके सरकारी आवास 1, पोलो रोड में आयोजित की जाएगी। सूत्रों के मुताबिक, दोपहर 1 बजे से शुरू होने वाली इस बैठक में आगामी 1 दिसंबर से 5 दिसंबर तक चलने वाले विधानसभा के विशेष सत्र को लेकर रणनीति तैयार की जाएगी।

महागठबंधन के सभी दलों- आरजेडी, कांग्रेस, वाम दलों सहित अन्य सहयोगी पार्टियों के विधायक इस बैठक में शामिल होंगे। तेजस्वी यादव विशेष सत्र के दौरान सरकार को घेरने की योजना पर चर्चा करेंगे। साथ ही विपक्ष की संयुक्त रणनीति को अंतिम रूप देंगे।

विधानसभा के इस महत्वपूर्ण सत्र में कई अहम विधायी कार्य और राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा की संभावना है, ऐसे में महागठबंधन अपने एजेंडा को मजबूती से रखने की तैयारी में जुट गया है।

Trending News

चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
Sep 11, 2026, 9:59:00 PM
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
Sep 11, 2026, 9:39:00 PM
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
Sep 11, 2026, 8:08:00 PM
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
Sep 11, 2026, 7:58:00 PM
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
Sep 11, 2026, 7:06:00 PM
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
Sep 11, 2026, 6:53:00 PM
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
Sep 11, 2026, 6:38:00 PM
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
Sep 11, 2026, 6:37:00 PM
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
Sep 11, 2026, 6:28:00 PM
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
Sep 11, 2026, 6:21:00 PM