70 दिन बाद पुराने अंदाज में लौटे तेजस्वी, कहा- मैं झुकने वाला नहीं, हम लड़ेंगे और जीतेंगे

चुनाव में हार के करीब 70 दिन बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव एक बार फिर पुराने तेवर में नजर आए। पटना स्थित राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश कार्यालय में जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में तेजस्वी यादव ने न सिर्फ सरकार पर हमला बोला

Tejashwi yadav

चुनाव में हार के करीब 70 दिन बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव एक बार फिर पुराने तेवर में नजर आए। पटना स्थित राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश कार्यालय में जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में तेजस्वी यादव ने न सिर्फ सरकार पर हमला बोला, बल्कि भविष्य के राजनीतिक संकेत भी साफ-साफ दे दिए।

तेजस्वी यादव ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय और संघर्ष की मिसाल हैं। उन्होंने कहा कि कर्पूरी जी के सपनों को पूरा करने का आज संकल्प लेने की जरूरत है, क्योंकि बिहार में शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य व्यवस्था की हालत बेहद खराब हो चुकी है। सत्ता में वही लोग बैठे हैं, जिन्होंने कभी कर्पूरी ठाकुर का विरोध किया था और आज वही लोग संविधान को कमजोर करने की बात कर रहे हैं।

नेता प्रतिपक्ष ने मौजूदा हालात पर तंज कसते हुए कहा कि आज स्थिति यह है कि “लोक हारा है और तंत्र जीत गया है।” जनतंत्र को मशीन तंत्र और धन तंत्र में बदल दिया गया है। उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर को जब मुख्यमंत्री या मंत्री रहते गालियां दी गईं, तब भी वे कभी नहीं झुके। संघर्ष करना उन्होंने कर्पूरी ठाकुर से ही सीखा है।

तेजस्वी यादव ने कहा कि जैसे लालू प्रसाद यादव को कितनी भी गालियां दी गईं, लेकिन वे नहीं झुके। कर्पूरी नहीं झुके, लालू नहीं झुके और अब तेजस्वी भी नहीं झुकेगा। उन्होंने अपराध के मुद्दे पर बीजेपी नेताओं को घेरते हुए कहा कि जब तेजस्वी बाहर थे तब अपराध होने की बात कही जाती है, लेकिन अब क्या उनकी कोई जिम्मेदारी नहीं बनती?

तेजस्वी ने दावा किया कि चुनाव में पूरा सिस्टम उनके खिलाफ था, इसके बावजूद उन्हें एक करोड़ 90 लाख वोट मिले। उन्होंने कहा कि करीब 60 फीसदी जनता ने सरकार के खिलाफ वोट किया, जिससे साफ है कि जनता बदलाव चाहती थी।

तेजस्वी यादव ने कहा कि ज्यादा बोलने की जरूरत नहीं है। कुछ लोग सिर्फ प्रोपेगेंडा फैलाते हैं। बाहर के लोग तो हैं ही, पार्टी के अंदर भी कुछ लोग हैं, लेकिन हम जनता की आवाज उठाना नहीं छोड़ेंगे।

उन्होंने कहा कि वे सौ दिन तक सरकार पर नहीं बोलेंगे, लेकिन सरकार को अपने वादे पूरे करने होंगे। उन्होंने माताओं-बहनों को एक लाख रुपए देने, कल-कारखाने लगाने और एक करोड़ लोगों को रोजगार देने की मांग दोहराई। तेजस्वी ने भरोसा जताया कि समय बदलेगा और राजद मजबूती के साथ आगे बढ़ेगा।

Trending News

बिहार बनेगा गन्ना आधारित उद्योगों का नया केंद्र, राष्ट्रीय मंच पर गूंजी नई निवेश नीति, राज्य में 25 नई चीनी मिलों की स्थापना का लक्ष्य
बिहार बनेगा गन्ना आधारित उद्योगों का नया केंद्र, राष्ट्रीय मंच पर गूंजी नई निवेश नीति, राज्य में 25 नई चीनी मिलों की स्थापना का लक्ष्य
Sep 10, 2026, 7:05:00 PM
कस्तूरबा गांधी छात्रावास: गुटबाजी के चक्कर में जल रही बच्चियों की रोटी? जानिए क्या है वायरल तस्वीरों का पूरा सच
कस्तूरबा गांधी छात्रावास: गुटबाजी के चक्कर में जल रही बच्चियों की रोटी? जानिए क्या है वायरल तस्वीरों का पूरा सच
Sep 10, 2026, 6:44:00 PM
'परिवारवाद' और 'भ्रष्टाचार' की राजनीति का सच फिर सामने आया, लालू परिवार पर आरोप तय: संजय सरावगी
'परिवारवाद' और 'भ्रष्टाचार' की राजनीति का सच फिर सामने आया, लालू परिवार पर आरोप तय: संजय सरावगी
Sep 10, 2026, 6:30:00 PM
बख्तियारपुर का नाम 'नीतीशपुर', मांझी के समर्थन में उतरी बीजेपी, PM मोदी तक पहुंचेगी बात
बख्तियारपुर का नाम 'नीतीशपुर', मांझी के समर्थन में उतरी बीजेपी, PM मोदी तक पहुंचेगी बात
Sep 10, 2026, 6:12:00 PM
 पुलिस को देखकर लगा भागने, लूट व चोरी के 53 ग्राम सोना जैसे धातु के आभूषण बरामद, ये भी जब्त
पुलिस को देखकर लगा भागने, लूट व चोरी के 53 ग्राम सोना जैसे धातु के आभूषण बरामद, ये भी जब्त
Sep 10, 2026, 5:58:00 PM
दाल प्रसंस्करण इकाई लगाने पर मिलेगा 25 लाख रुपये तक का अनुदान, 15 सितंबर तक आवेदन का मौका
दाल प्रसंस्करण इकाई लगाने पर मिलेगा 25 लाख रुपये तक का अनुदान, 15 सितंबर तक आवेदन का मौका
Sep 10, 2026, 5:41:00 PM
शिक्षकों के बीच मारपीट और गाली गलौज का वीडियो वायरल, पांच शिक्षक निलंबित
शिक्षकों के बीच मारपीट और गाली गलौज का वीडियो वायरल, पांच शिक्षक निलंबित
Sep 10, 2026, 5:40:00 PM
सरकारी स्कूल में सिगरेट-पिस्टल लेकर आर्केस्ट्रा गर्ल का वीडियो वायरल,  प्रधानाध्यापक निलंबित, FIR के आदेश
सरकारी स्कूल में सिगरेट-पिस्टल लेकर आर्केस्ट्रा गर्ल का वीडियो वायरल, प्रधानाध्यापक निलंबित, FIR के आदेश
Sep 10, 2026, 5:25:00 PM
चिह्नित की जाएगी सरकारी विद्यालयों की जमीन, अतिक्रमण करने वालों पर होगी कार्रवाई, शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान
चिह्नित की जाएगी सरकारी विद्यालयों की जमीन, अतिक्रमण करने वालों पर होगी कार्रवाई, शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान
Sep 10, 2026, 5:11:00 PM
बोकारो स्टील प्लांट: काम से निकालने पर मजदूरों का भारी हंगामा
बोकारो स्टील प्लांट: काम से निकालने पर मजदूरों का भारी हंगामा
Sep 10, 2026, 4:11:00 PM