तेजस्वी ने किया 'हर घर Job' का वादा, बोले-हर परिवार को सरकारी नौकरी देंगे, सरकार बनने के 20 दिन में लाएंगे कानून

तेजस्वी यादव ने कहा कि वह जुमलेबाजी नहीं, बल्कि वादों को पूरा करने में विश्वास रखते हैं. उन्होंने घोषणा की, "अगर हमारी सरकार बनती है तो हर घर में एक सरकारी नौकरी दिलवाएंगे

Tejashwi yadav

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी यादव ने एक बड़ा और महत्वपूर्ण ऐलान किया है. तेजस्वी ने सरकारी नौकरी के मुद्दे को केंद्र में रखते हुए जनता से बड़ा वादा किया है.

तेजस्वी यादव ने कहा कि वह जुमलेबाजी नहीं, बल्कि वादों को पूरा करने में विश्वास रखते हैं. उन्होंने घोषणा की, "अगर हमारी सरकार बनती है तो हर घर में एक सरकारी नौकरी दिलवाएंगे."

प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा, 'चुनाव का शंखनाद हो चुका है और हमने पहले भी कहा था की जो घोषणाएं तेजस्वी कर रहा है उसकी नक़ल सरकार कर रही है. 20 साल पुरानी इस खटारा सरकार को ये मालूम ही नहीं था कि बेरोजगारी सबसे बड़ा मुद्दा है. हमने 17 महीने में लोगों को नौकरी दी. आज ये लोग बेरोजगारी भत्ता देने की बात कर रहे है. अब सामाजिक न्याय के बाद अब आर्थिक न्याय बनेगा और नौकरी का सृजन होगा.

आरजेडी नेता ने इस वादे को केवल घोषणा नहीं, बल्कि अपना 'प्रण' बताया. उन्होंने कहा कि बिहार में अब नौकरी का नवजागरण होगा. बिहार के जिस भी परिवार के पास सरकारी नौकरी नहीं है ऐसे हर परिवार को एक नया अधिनियम बनाकर अनिवार्य रूप से उस परिवार में नौकरी दी जाएगी. सरकार बनते ही 20 दिन में अधिनियम बनाएंगे और 20 महीने के अंदर ऐसा बिहार का कोई घर नहीं बचेगा जिसके पास सरकारी नौकरी नहीं होगी.

उन्होंने कहा कि, '2020 में हमने घोषणा की थी। सरकार बनते ही 10 लाख लोगों को नौकरी देंगे। मौजूदा मुख्यमंत्री जी ने उस वक्त तक कहा था ये संभव है क्या। पैसा कहां से आएगा। अपने बाप के पास से लाएगा क्या। सरकार बनने के 2 साल बाद भी किसी को नौकरी और किसी को रोजगार नहीं मिला। 20 साल से खटारा सरकार ने नौकरी और बेरोजगारी पर चर्चा तक नहीं की।'

Trending News

500 से अधिक आवाजें, एक संकल्प, 2047 तक विकसित बिहार
500 से अधिक आवाजें, एक संकल्प, 2047 तक विकसित बिहार
Sep 06, 2026, 7:10:00 PM
SNMMCH के सर्जिकल ICU में आधे घंटे बिजली गुल, महिला मरीज की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
SNMMCH के सर्जिकल ICU में आधे घंटे बिजली गुल, महिला मरीज की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
Sep 06, 2026, 7:05:00 PM
दिल्ली में पांच मंजिला बिल्डिंग भरभराकर ढह गई, एक्शन में अमित शाह, CM रेखा गुप्ता भी पहुंची, एक की मौत, मलबे में कई दबे..
दिल्ली में पांच मंजिला बिल्डिंग भरभराकर ढह गई, एक्शन में अमित शाह, CM रेखा गुप्ता भी पहुंची, एक की मौत, मलबे में कई दबे..
Sep 06, 2026, 6:55:00 PM
पानी के तेज बहाव में बहा डायवर्सन, कई गांव खतरे में
पानी के तेज बहाव में बहा डायवर्सन, कई गांव खतरे में
Sep 06, 2026, 6:34:00 PM
सोलर स्ट्रीट लाइट 72 घंटे से अधिक खराब रही तो एजेंसी पर लगेगा जुर्माना, DM ने चेताया
सोलर स्ट्रीट लाइट 72 घंटे से अधिक खराब रही तो एजेंसी पर लगेगा जुर्माना, DM ने चेताया
Sep 06, 2026, 6:17:00 PM
पटना: डकैती कांड का खुलासा, हथियार के साथ युवक गिरफ्तार
पटना: डकैती कांड का खुलासा, हथियार के साथ युवक गिरफ्तार
Sep 06, 2026, 5:58:00 PM
एनडीए सरकार जमीन पर राहत पहुंचा रही, तेजस्वी सिर्फ बयानबाजी कर रहे: संजय सरावगी
एनडीए सरकार जमीन पर राहत पहुंचा रही, तेजस्वी सिर्फ बयानबाजी कर रहे: संजय सरावगी
Sep 06, 2026, 5:43:00 PM
महाराजगंज में अतिक्रमण पर चला डंडा, मोनिया बाबा मेले से पहले प्रशासन का बुलडोजर एक्शन
महाराजगंज में अतिक्रमण पर चला डंडा, मोनिया बाबा मेले से पहले प्रशासन का बुलडोजर एक्शन
Sep 06, 2026, 5:24:00 PM
राष्ट्रीय लोक मोर्चा का श्रद्धांजलि-सह-आभार कार्यक्रम, सामाजिक न्याय के योद्धा जगदेव बाबू को किया याद
राष्ट्रीय लोक मोर्चा का श्रद्धांजलि-सह-आभार कार्यक्रम, सामाजिक न्याय के योद्धा जगदेव बाबू को किया याद
Sep 06, 2026, 5:04:00 PM
'बिग बॉस 20' के 18 कंटेस्‍टेंट फाइनल, मनोज तिवारी की बेटी की एंट्री, सलमान खान बोले-'बाप पर मत जाना'
'बिग बॉस 20' के 18 कंटेस्‍टेंट फाइनल, मनोज तिवारी की बेटी की एंट्री, सलमान खान बोले-'बाप पर मत जाना'
Sep 06, 2026, 4:20:00 PM