13 अक्टूबर को प्रत्याशियों की घोषणा करेंगे तेजप्रताप यादव, AIMIM के नेता भी संपर्क में

जनशक्ति जनता दल के संस्थापक तेज प्रताप ने कहा कि 13 अक्टूबर को पार्टी के प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी। वहीं गठबंधन के सवाल पर उन्होने कहा कि तमाम दलों के नेताओं के साथ मुलाकात चल रही है।

Tej Pratap

बिहार चुनाव के ऐलान के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। महागठबंधन और एनडीए दोनों ही खेमों में सीट बंटवारे को लेकर अब तक सहमति नहीं बन पाई है। इसी बीच आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल के प्रमुख तेज प्रताप यादव ने बड़ा ऐलान किया है। तेज प्रताप ने कहा है कि 13 अक्टूबर को उनकी पार्टी जेजेडी अपने प्रत्याशियों की सूची जारी करेगी। उन्होंने कहा—“परसों जोरदार घोषणा होगी।”

 तेज प्रताप ने खुद महुआ सीट से चुनाव लड़ने की पुष्टि भी की। वहीं गठबंधन के सवाल पर उन्होंने संकेत दिए कि कई दलों से बातचीत जारी है। AIMIM समेत अन्य पार्टियों के नेताओं से भी मुलाकातें हो रही हैं, जिससे नए समीकरण बनते नजर आ रहे हैं।

ऐसे में अगर ओवैसी की पार्टी और तेज प्रताप का गठबंधन होता है, तो तेजस्वी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। दोनों दलों के ओर से गठबंधन की कवायद चल रही है। इससे पहले एआईएमआईएम ने महागठबंधन में शामिल की तमाम कोशिशें की थी। लेकिन महागठबंधन का नेतृत्व कर रही आरजेडी ने ओवैसी के प्रपोजल को ठुकरा दिया था। पार्टी की तरफ से कहा गया कि अगर एआईएमआईएम महागठबंधन की मदद करना चाहती है। और बीजेपी को सत्ता में आने से रोकना चाहती है, तो बिना चुनाव लड़े भी मदद कर सकती है। जिसके बाद ओवैसी की पार्टी की सारी उम्मीदें खत्म हो गई थीं।

तेज प्रताप ने कहा कि वो चुनाव की तैयारी में जुटे हुए हैं। आप देख सकते हैं कि मेरी पार्टी को किस तरह का समर्थन मिल रहा है। इतने सारे लोग बिना बुलाए भी आ रहे हैं। वहीं एनडीए की बैठकों में नीतीश कुमार के शामिल नहीं होने के सवाल पर उन्होने कहा कि ये तो वही (नीतीश) जानते होंगे। उनके मन में क्या चल रहा है। क्या खिचड़ी पक रही है।

वहीं तेज प्रताप ने कुछ दिन पहले 5 दलों के साथ गठबंधन किया था। जिसमें विकास वंचित इंसान पार्टी (वीवीआईपी), भोजपुरिया जन मोर्चा (बीजेएम), प्रगतिशील जनता पार्टी (पीजेपी), वाजिब अधिकार पार्टी (डब्ल्यूएपी) और संयुक्त किसान विकास पार्टी (एसकेवीपी) हैं

Trending News

500 से अधिक आवाजें, एक संकल्प, 2047 तक विकसित बिहार
500 से अधिक आवाजें, एक संकल्प, 2047 तक विकसित बिहार
Sep 06, 2026, 7:10:00 PM
SNMMCH के सर्जिकल ICU में आधे घंटे बिजली गुल, महिला मरीज की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
SNMMCH के सर्जिकल ICU में आधे घंटे बिजली गुल, महिला मरीज की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
Sep 06, 2026, 7:05:00 PM
दिल्ली में पांच मंजिला बिल्डिंग भरभराकर ढह गई, एक्शन में अमित शाह, CM रेखा गुप्ता भी पहुंची, एक की मौत, मलबे में कई दबे..
दिल्ली में पांच मंजिला बिल्डिंग भरभराकर ढह गई, एक्शन में अमित शाह, CM रेखा गुप्ता भी पहुंची, एक की मौत, मलबे में कई दबे..
Sep 06, 2026, 6:55:00 PM
पानी के तेज बहाव में बहा डायवर्सन, कई गांव खतरे में
पानी के तेज बहाव में बहा डायवर्सन, कई गांव खतरे में
Sep 06, 2026, 6:34:00 PM
सोलर स्ट्रीट लाइट 72 घंटे से अधिक खराब रही तो एजेंसी पर लगेगा जुर्माना, DM ने चेताया
सोलर स्ट्रीट लाइट 72 घंटे से अधिक खराब रही तो एजेंसी पर लगेगा जुर्माना, DM ने चेताया
Sep 06, 2026, 6:17:00 PM
पटना: डकैती कांड का खुलासा, हथियार के साथ युवक गिरफ्तार
पटना: डकैती कांड का खुलासा, हथियार के साथ युवक गिरफ्तार
Sep 06, 2026, 5:58:00 PM
एनडीए सरकार जमीन पर राहत पहुंचा रही, तेजस्वी सिर्फ बयानबाजी कर रहे: संजय सरावगी
एनडीए सरकार जमीन पर राहत पहुंचा रही, तेजस्वी सिर्फ बयानबाजी कर रहे: संजय सरावगी
Sep 06, 2026, 5:43:00 PM
महाराजगंज में अतिक्रमण पर चला डंडा, मोनिया बाबा मेले से पहले प्रशासन का बुलडोजर एक्शन
महाराजगंज में अतिक्रमण पर चला डंडा, मोनिया बाबा मेले से पहले प्रशासन का बुलडोजर एक्शन
Sep 06, 2026, 5:24:00 PM
राष्ट्रीय लोक मोर्चा का श्रद्धांजलि-सह-आभार कार्यक्रम, सामाजिक न्याय के योद्धा जगदेव बाबू को किया याद
राष्ट्रीय लोक मोर्चा का श्रद्धांजलि-सह-आभार कार्यक्रम, सामाजिक न्याय के योद्धा जगदेव बाबू को किया याद
Sep 06, 2026, 5:04:00 PM
'बिग बॉस 20' के 18 कंटेस्‍टेंट फाइनल, मनोज तिवारी की बेटी की एंट्री, सलमान खान बोले-'बाप पर मत जाना'
'बिग बॉस 20' के 18 कंटेस्‍टेंट फाइनल, मनोज तिवारी की बेटी की एंट्री, सलमान खान बोले-'बाप पर मत जाना'
Sep 06, 2026, 4:20:00 PM