'ई राजनीति कर रहा' खान सर पर भड़के तेज प्रताप, शिक्षक मीडियाबाजी नहीं करता, पढ़ाता है, जलने का आरोप भी लगाया

पटना में कोचिंग सेंटर पर हुए हमले विवाद में तेज प्रताप यादव की भी एंट्री हो गई है। उन्होंने खान सर पर जमकर निशाना साधा है। इतना ही नहीं तेज प्रताप यादव ने खान सर पर राजनीति करने और अपने प्रतिद्वंदियों से जलने का आरोप लगाया है।

'ई राजनीति कर रहा' खान सर पर भड़के तेज प्रताप, शिक्षक मीडियाबाजी नहीं करता, पढ़ाता है, जलने का आरोप भी लगाया

पटना में कोचिंग सेंटर पर हुए हमले विवाद में तेज प्रताप यादव की भी एंट्री हो गई है। उन्होंने खान सर पर जमकर निशाना साधा है। इतना ही नहीं तेज प्रताप यादव ने खान सर पर राजनीति करने और अपने प्रतिद्वंदियों से जलने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि एक शिक्षक का काम पढ़ाना होता है, न कि लोकप्रियता हासिल करना या राजनीति करना।  

तेज प्रताप यादव ने इस पूरे मामले पर खान सर पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि एक शिक्षक का काम पढ़ाना होता है, न कि लोकप्रियता हासिल करना या राजनीति करना। शिक्षक मीडियाबाजी नहीं करता, चुपचाप पढ़ाता है। तेज प्रताप ने ये भी आरोप लगाया कि पूरा विवाद खुद को हाइलाइट करने के लिए हो रहा है।

तेज प्रताप यादव ने खान सर पर सवाल उठाते हुए कहा कि शिक्षक का धर्म छात्रों को पढ़ाना होता है। एक सच्चा शिक्षक प्रचार-प्रसार या लोकप्रियता के पीछे नहीं भागता। उन्होंने कहा कि शिक्षक कभी अपनी पॉपुलैरिटी नहीं कराता है, मीडियाबाजी नहीं करता है, चुपचाप पढ़ाता है।

तेज प्रताप यादव ने आरोप लगाया कि हाइलाइट होने के लिए ये सब करवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि खान सर ये क्यों करवाना चाहते हैं? हाइलाइट होने के लिए ये सब करवा रहे हैं। साथ ही तेज प्रताप ने यह भी आरोप लगाया कि इस मामले में कुछ लोगों को झूठे मुकदमों में फंसाया जा रहा है।

हाल ही में खान सर का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह क्लासरूम में छात्रों को CCTV फुटेज दिखाकर हमले का पूरा घटनाक्रम समझाते नजर आए। वीडियो में वह स्क्रीन पर लोगों की पहचान बताते हुए दिखाई देते हैं। वह छात्रों से कहते हैं कि कुछ लोगों की गिरफ्तारी अब तक नहीं हुई है। मामले में पुलिस पहले ही दोनों गार्ड्स को गिरफ्तार कर चुकी है। हथियार भी जब्त किए गए हैं और जांच जारी है। खान सर भी आर्म्स एक्ट और हत्या की कोशिश का मामला दर्ज किया गया है।

बता दें कि कोचिंग पर हमले और फायरिंग का वीडियो सामने आने के बाद खान सर पर गंभीर धाराओं में अगमकुआं थाने में एफआईआर दर्ज हो गया है।  पुलिस ने उनके खिलाफ फायरिंग और आर्म्स एक्ट से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। घटना के बाद संबंधित पक्षों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस गोली चलाने की परिस्थितियों की जांच कर रही है। गुरुवार को पटना में खान सर पर कार्रवाई की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया गया था। इस मामले में ज्ञान बिन्दु कोचिंग के संचालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। 

Trending News

पंचायती के दौरान फायरिंग, दुकान पर बैठी महिला के हाथ में लगी गोली
पंचायती के दौरान फायरिंग, दुकान पर बैठी महिला के हाथ में लगी गोली
Sep 07, 2026, 12:35:00 PM
'कुर्सी' को लेकर मचा बवाल? केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और विधायक रजनीश कुमार की तस्वीर वायरल...
'कुर्सी' को लेकर मचा बवाल? केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और विधायक रजनीश कुमार की तस्वीर वायरल...
Sep 07, 2026, 12:16:00 PM
पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान, बीजेपी कार्यशाला में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे
पीएम मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान, बीजेपी कार्यशाला में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे
Sep 07, 2026, 12:00:00 PM
दो पक्षों में लाठी-डंडे से जमकर मारपीट, कई लोग जख्मी, गांव में तनाव
दो पक्षों में लाठी-डंडे से जमकर मारपीट, कई लोग जख्मी, गांव में तनाव
Sep 07, 2026, 11:43:00 AM
 बाल विवाह के खिलाफ वैश्विक लड़ाई को मिली नई ताकत, संयुक्त राष्ट्र की घोषणा का चेतना विकास ने किया स्वागत
बाल विवाह के खिलाफ वैश्विक लड़ाई को मिली नई ताकत, संयुक्त राष्ट्र की घोषणा का चेतना विकास ने किया स्वागत
Sep 07, 2026, 11:26:00 AM
मंत्री के निधन पर शोक, कांग्रेस प्रभारी का रांची कार्यक्रम स्थगित, जामताड़ा में जेएमएम का धरना भी टला
मंत्री के निधन पर शोक, कांग्रेस प्रभारी का रांची कार्यक्रम स्थगित, जामताड़ा में जेएमएम का धरना भी टला
Sep 07, 2026, 11:08:00 AM
 बिहार डस्टबिन घोटाला: 305 करोड़ में 275 करोड़ की लूट, सुधाकर सिंह ने मंगल पांडेय को बताया दोषी
बिहार डस्टबिन घोटाला: 305 करोड़ में 275 करोड़ की लूट, सुधाकर सिंह ने मंगल पांडेय को बताया दोषी
Sep 07, 2026, 10:56:00 AM
VIRACON-2026: देश भर के जाने-माने रूमेटोलॉजिस्ट फिजिशियन और गाइनेकोलॉजिस्ट ने लिया भाग
VIRACON-2026: देश भर के जाने-माने रूमेटोलॉजिस्ट फिजिशियन और गाइनेकोलॉजिस्ट ने लिया भाग
Sep 07, 2026, 10:41:00 AM
छत पर सो रहे पति-पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति की मौत के बाद की थी दूसरी शादी
छत पर सो रहे पति-पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति की मौत के बाद की थी दूसरी शादी
Sep 07, 2026, 10:19:00 AM
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, शहाबुद्दीन को अरेस्‍ट करने वालीं DSP समेत 37 अधिकारियों का  तबादला, SDPO-ASP भी...
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, शहाबुद्दीन को अरेस्‍ट करने वालीं DSP समेत 37 अधिकारियों का तबादला, SDPO-ASP भी...
Sep 06, 2026, 10:49:00 PM