तेजप्रताप यादव का नया ब्लॉग वायरल; रिपोर्टर को दो टूक—“माइक-मोबाइल बाहर रखो और अंदर चलो”

जनशक्ति जनता दल के अध्यक्ष तेजप्रताप यादव का नया ब्लॉग सामने आया है। ब्लॉग में तेजप्रताप एक रिपोर्टर से विवादित अंदाज में बात करते दिखते हैं।

तेजप्रताप यादव का नया ब्लॉग वायरल; रिपोर्टर को दो टूक—“माइक-मोबाइल बाहर रखो और अंदर चलो”
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Nov 27, 2025, 2:02:00 PM

जनशक्ति जनता दल के अध्यक्ष तेजप्रताप यादव का नया ब्लॉग सामने आया है। ब्लॉग में तेजप्रताप एक रिपोर्टर से विवादित अंदाज में बात करते दिखते हैं। उन्होंने न सिर्फ धमकी भरे लहजे में सवाल किए, बल्कि रिपोर्टर को अपने साथ अंदर आने तक की बात कह दी।

वीडियो में तेजप्रताप अपने आवास के बाहर मौजूद एक रिपोर्टर से पूछते दिखे- 'जयचंद ने आपको भेजा है? माइक और मोबाइल बाहर रखो... 2 मिनट के लिए अंदर चलो।'

इसके साथ ही उन्होंने रिपोर्टर के खिलाफ FIR दर्ज कराने की चेतावनी भी दी।

तेजप्रताप ने कहा कि मीडिया रोज उनके गेट पर खड़ी रहती है और उन्हें टारगेट करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ पत्रकार जयचंद के कहने पर उनके खिलाफ माहौल बना रहे हैं।

रात-दिन बदनाम करने के लिए मीडिया मेरे गेट पर खड़ी रहती है। पता नहीं विरोधियों से पैसा उठाई है। जयचंद हमको बदनाम करने में लगा हुआ है, एक तो मेरा सीट हरवा दिया।

तेजप्रताप ने अपने पुराने वायरल वीडियो का भी जिक्र करते हुए कहा कि, 'मेरा पहले का वीडियो आप लोगों ने देखा होगा, जो काफी ज्यादा वायरल हुआ था। उसमें एक पत्रकार मुझे देखकर भाग रहा था।'

बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में तेजप्रताप यादव महुआ सीट से चुनाव हार गए। विधायकी जाने के बाद तेजप्रताप ने फिर से ब्लॉगिंग शुरू की है।

तेज प्रताप ने नया यूट्यूब चैनल 'TY VLOG' करीब 3 दिन पहले लॉन्च किया है। जिसके 5.35K सब्सक्राइबर हैं। इससे पहले वे 'LR VLOG' नाम से चैनल चलाते थे, लेकिन चैनल रिकवर न हो पाने के कारण अब उन्होंने डिजिटल सफर की नई शुरुआत की है।

Trending News

बाघ निकालने की सूचना मिली, निकली फिशिंग कैट, किया गया रेस्क्यू
बाघ निकालने की सूचना मिली, निकली फिशिंग कैट, किया गया रेस्क्यू
Jul 22, 2026, 7:49:00 AM
गोली लगने से घायल मुकेश की मौत, आरोपी गिरफ्तार, आरोपी का घर हुआ सील
गोली लगने से घायल मुकेश की मौत, आरोपी गिरफ्तार, आरोपी का घर हुआ सील
Jul 22, 2026, 7:26:00 AM
नीट पेपर लीक मामला, पीएम और शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला
नीट पेपर लीक मामला, पीएम और शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला
Jul 22, 2026, 6:11:00 AM
नीट छात्र लाठीचार्ज मामला: एनएसयूआइ का केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन
नीट छात्र लाठीचार्ज मामला: एनएसयूआइ का केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन
Jul 21, 2026, 7:15:00 PM
जामताड़ा में सरकारी तालाबों की बंदोबस्ती पूरी, 3 साल तक होगा मत्स्य पालन, बढ़ेगा रोजगार
जामताड़ा में सरकारी तालाबों की बंदोबस्ती पूरी, 3 साल तक होगा मत्स्य पालन, बढ़ेगा रोजगार
Jul 21, 2026, 7:09:00 PM
सक्षमता परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी,  4353 शिक्षक अभ्यर्थी उत्तीर्ण
सक्षमता परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी, 4353 शिक्षक अभ्यर्थी उत्तीर्ण
Jul 21, 2026, 7:00:00 PM
सनकी पति ने लोहे की रॉड से पीट-पीटकर कर दी पत्नी की हत्या, इलाके में सनसनी
सनकी पति ने लोहे की रॉड से पीट-पीटकर कर दी पत्नी की हत्या, इलाके में सनसनी
Jul 21, 2026, 6:57:00 PM
SDM पोस्टिंग के नाम पर बड़ा खेल, मास्टरमाइंड को एसटीएफ ने दबोचा, खुले कई राज
SDM पोस्टिंग के नाम पर बड़ा खेल, मास्टरमाइंड को एसटीएफ ने दबोचा, खुले कई राज
Jul 21, 2026, 6:43:00 PM
पुणे और बिहार पुलिस के टालमटोल से परेशान पिता पहुंचा DGP के पास, 2 महीने से लापता है बेटा, जीरो FIR तक नहीं
पुणे और बिहार पुलिस के टालमटोल से परेशान पिता पहुंचा DGP के पास, 2 महीने से लापता है बेटा, जीरो FIR तक नहीं
Jul 21, 2026, 6:26:00 PM
तातारपुर ब्लास्ट कांड: दो दोषी करार, विभिन्न धाराओं में मिली 10-10 वर्ष की सजा
तातारपुर ब्लास्ट कांड: दो दोषी करार, विभिन्न धाराओं में मिली 10-10 वर्ष की सजा
Jul 21, 2026, 6:15:00 PM