सम्राट चौधरी से तेज प्रताप यादव ने की सुरक्षा की मांग, पार्टी के पूर्व प्रवक्ता से जान का खतरा बताया

बिहार की राजनीति में लालू परिवार एक बार फिर सुर्खियों में है। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव ने बिहार के गृह मंत्री सम्राट चौधरी को पत्र लिखकर अपनी सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।

Tej Pratap

बिहार की राजनीति में लालू परिवार एक बार फिर सुर्खियों में है। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव ने बिहार के गृह मंत्री सम्राट चौधरी को पत्र लिखकर अपनी सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। तेज प्रताप ने पत्र में दावा किया है कि उनकी जान को गंभीर खतरा है और उन्हें सुरक्षा प्रदान की जानी चाहिए।

तेज प्रताप यादव ने अपने पत्र में स्पष्ट लिखा है कि उन्हें अपनी ही पार्टी के पूर्व प्रवक्ता संतोष रेणु से खतरा है। उनका आरोप है कि संतोष रेणु ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। तेज प्रताप यादव ने कहा कि हाल के दिनों में हालात ऐसे बने हैं कि उन्हें अपनी सुरक्षा को लेकर आशंका बढ़ गई है, इसलिए राज्य सरकार से सुरक्षा मुहैया कराने की गुहार लगानी पड़ी

तेज प्रताप यादव ने अपने पत्र में यह भी उल्लेख किया है कि संतोष रेनू यादव न केवल उन्हें धमका रहे थे, बल्कि पार्टी और उनकी व्यक्तिगत छवि को नुकसान पहुंचाने की भी कोशिश कर रहे थे। पार्टी अनुशासन और सार्वजनिक छवि को धूमिल करने के आरोपों को गंभीरता से लेते हुए तेज प्रताप यादव ने संतोष रेनू यादव को जनशक्ति जनता दल से निष्कासित कर दिया है।

गृह मंत्री को लिखे पत्र में तेज प्रताप यादव ने राज्य सरकार से आग्रह किया है कि इस पूरे प्रकरण में तत्काल कार्रवाई की जाए और उनकी व्यक्तिगत सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जा सकता।

Trending News

ऑपरेशन तलाश: 179 गुमशुदा लापता व अपहृत बच्चों की बरामदगी
ऑपरेशन तलाश: 179 गुमशुदा लापता व अपहृत बच्चों की बरामदगी
Sep 12, 2026, 7:05:00 PM
परिवहन विभाग का अनोखा कारनामा, दुपहिया वाहन मालिक को भेज दिया कार का चालान
परिवहन विभाग का अनोखा कारनामा, दुपहिया वाहन मालिक को भेज दिया कार का चालान
Sep 12, 2026, 6:47:00 PM
कमरे  में युवक-युवतियां कर रहे थे गंदा काम..तभी पहुंच गई पुलिस, पटना में सेक्स रैकेट का खुलासा
कमरे में युवक-युवतियां कर रहे थे गंदा काम..तभी पहुंच गई पुलिस, पटना में सेक्स रैकेट का खुलासा
Sep 12, 2026, 6:29:00 PM
 BRICS Summit 2026: दुनिया की तीन बड़ी ताकतें एक फ्रेम में, मोदी-पुतिन-जिनपिंग की तस्वीरें वायरल
BRICS Summit 2026: दुनिया की तीन बड़ी ताकतें एक फ्रेम में, मोदी-पुतिन-जिनपिंग की तस्वीरें वायरल
Sep 12, 2026, 6:15:00 PM
मिड डे मील खाने के बाद एक दर्जन से अधिक बच्चे बीमार, पेट दर्द और उल्टी के बाद अस्पताल में कराया गया भर्ती
मिड डे मील खाने के बाद एक दर्जन से अधिक बच्चे बीमार, पेट दर्द और उल्टी के बाद अस्पताल में कराया गया भर्ती
Sep 12, 2026, 5:49:00 PM
नेशनल लोक अदालत में 15 अरब 67 करोड़ के विवादों का निपटारा, 62 अनाथ बच्चों को मिला स्पॉन्सरशिप योजना का लाभ
नेशनल लोक अदालत में 15 अरब 67 करोड़ के विवादों का निपटारा, 62 अनाथ बच्चों को मिला स्पॉन्सरशिप योजना का लाभ
Sep 12, 2026, 5:38:00 PM
आर्केस्ट्रा में मारपीट की सूचना पर छापेमारी करने पहुंची भोरे पुलिस से झड़प, दो महिला समेत तीन हिरासत में
आर्केस्ट्रा में मारपीट की सूचना पर छापेमारी करने पहुंची भोरे पुलिस से झड़प, दो महिला समेत तीन हिरासत में
Sep 12, 2026, 5:26:00 PM
अपराध का नया चेहरा: 'सूखे नशे' की मंडी बनता गोपालगंज, पुलिस ने कसी कमर
अपराध का नया चेहरा: 'सूखे नशे' की मंडी बनता गोपालगंज, पुलिस ने कसी कमर
Sep 12, 2026, 4:14:00 PM
 थाने में नहीं सुनी जा रही शिकायत तो सीधे DGP कंट्रोल रूम में करें फोन, जारी हुए दो हेल्पलाइन नंबर
थाने में नहीं सुनी जा रही शिकायत तो सीधे DGP कंट्रोल रूम में करें फोन, जारी हुए दो हेल्पलाइन नंबर
Sep 12, 2026, 3:50:00 PM
श्रीलंका में भारतीय ज्ञान परंपरा का डंका: वृष्टि विज्ञान और AI के समन्वय पर डॉ राजनाथ झा को अंतरराष्ट्रीय 'प्रोफेसर अवार्ड-2026'
श्रीलंका में भारतीय ज्ञान परंपरा का डंका: वृष्टि विज्ञान और AI के समन्वय पर डॉ राजनाथ झा को अंतरराष्ट्रीय 'प्रोफेसर अवार्ड-2026'
Sep 12, 2026, 3:28:00 PM