तेजप्रताप यादव का बड़ा ऐलान, बोले- बिहार के बाद बंगाल और यूपी चुनाव में भी उम्मीदवार उतारेंगे

बिहार विधानसभा चुनाव में हार के बाद जनशक्ति जनता दल के संरक्षक और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहे हैं

Tej Pratap

बिहार विधानसभा चुनाव में हार के बाद जनशक्ति जनता दल के संरक्षक और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहे हैं. तेज प्रताप ने साफ कहा कि चुनाव हारने के बाद वह टूटे नहीं बल्कि और मजबूत हुए हैं. उन्होंने कहा कि हार जीत लोकतंत्र का हिस्सा है और वह हताश नहीं हैं, बल्कि अब पहले से ज्यादा ऊर्जा के साथ राजनीति में काम कर रहे हैं.

तेज प्रताप यादव ने अपनी पार्टी की भावी रणनीति का खुलासा किया. उन्होंने बताया कि जनशक्ति जनता दल न सिर्फ बिहार में बल्कि देश के अन्य राज्यों में भी संगठन का विस्तार कर रहा है. उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान लगातार चल रहा है और बड़ी संख्या में लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं.

तेज प्रताप यादव ने बताया कि वह खुद मैदान में उतरकर लोगों को सदस्यता दिलवा रहे हैं. पटना में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने अपने प्रदेश अध्यक्ष को भी सदस्यता दिलवाई और कहा कि पार्टी को ग्राउंड लेवल पर मजबूत करने की तैयारी की जा रही है. उन्होंने दावा किया कि दूसरी पार्टियों के लोग भी उनकी पार्टी में शामिल हो रहे हैं.

हाल ही में दिल्ली में भी तेज प्रताप की पार्टी ने अपना राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया है. उन्होंने कहा कि उन्होंने विश्वविद्यालय के एक प्रोफेसर को मुख्य प्रवक्ता बनाया है. यह कदम पार्टी के राष्ट्रीय स्तर पर विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास माना जा रहा है.

तेज प्रताप यादव ने बड़ा राजनीतिक ऐलान करते हुए कहा कि उनकी पार्टी अब बिहार से बाहर भी चुनाव लड़ेगी. उन्होंने बताया कि 2027 में होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी उम्मीदवार उतारेगी. इसके साथ ही बंगाल चुनाव में भी जनशक्ति जनता दल हिस्सा लेगा.

तेज प्रताप यादव ने विपक्ष की भूमिका पर भी टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि बिहार में विपक्ष काफी कमजोर है और ऐसे में वह जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाएंगे. उन्होंने कहा कि वह जल्द ही पूरे बिहार में यात्रा निकालेंगे और जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनेंगे

बुलडोजर ऐक्शन पर भी तेज प्रताप यादव ने अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि सरकार बुलडोजर चलाती है तो उसके साथ व्यवस्था भी करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि गरीबों के घर तोड़ने से पहले सरकार को यह सोचना चाहिए कि ठंड के मौसम में उन लोगों को कहां रखा जाएगा. उन्होंने मांग की कि सरकार गरीबों को रहने की उचित व्यवस्था उपलब्ध कराए

Trending News

चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
Sep 11, 2026, 9:59:00 PM
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
Sep 11, 2026, 9:39:00 PM
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
Sep 11, 2026, 8:08:00 PM
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
Sep 11, 2026, 7:58:00 PM
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
Sep 11, 2026, 7:06:00 PM
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
Sep 11, 2026, 6:53:00 PM
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
Sep 11, 2026, 6:38:00 PM
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
Sep 11, 2026, 6:37:00 PM
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
Sep 11, 2026, 6:28:00 PM
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
Sep 11, 2026, 6:21:00 PM