तेजप्रताप बोले- अब कहां, अब राजा का राजगद्दी चला गया, PM की तारीफ की

जनशक्ति जनता दल के नेता और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव हाल ही में एक पॉडकास्ट में नजर आए। इस बातचीत में तेज प्रताप ने राजनीति से लेकर मनोरंजन जगत तक कई बड़े नामों पर खुलकर अपनी राय रखी

Tej Pratap

जनशक्ति जनता दल के नेता और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव हाल ही में एक पॉडकास्ट में नजर आए। इस बातचीत में तेज प्रताप ने राजनीति से लेकर मनोरंजन जगत तक कई बड़े नामों पर खुलकर अपनी राय रखी। बातचीत के दौरान उनके बेबाक अंदाज़ और चौंकाने वाले बयानों ने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी।

इंटरव्यू में तेज प्रताप यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कामकाज को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने पीएम मोदी को 10 में 10 नंबर देते हुए कहा कि देश के स्तर पर उनका काम प्रभावशाली रहा है। इतना ही नहीं, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की भी उन्होंने जमकर तारीफ की और उनके प्रशासनिक अनुभव को सराहा।

जब तेज प्रताप से पूछा गया कि आप लालू यादव के बेटे हैं, इस पहचान को कैसे देखते हैं, तो उन्होंने बेहद सधे अंदाज़ में जवाब दिया। उन्होंने कहा, “अब कहां, अब राजा का राजगद्दी चला गया।” इस बयान को राजनीतिक विरासत से दूरी बनाने के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।

पॉडकास्ट के दौरान उनसे यह भी सवाल किया गया कि अगर उन्हें आरजेडी की ओर से चुनाव चिन्ह मिलता तो क्या वे चुनाव लड़ते? इस पर तेज प्रताप ने चौंकाने वाला जवाब देते हुए कहा, “अगर आरजेडी से लड़ता तो भी मैं खुद को हरवा देता।” इस बयान ने राजद की अंदरूनी राजनीति को लेकर नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है।

तेज प्रताप यादव ने राजनीतिक सलाहकारों की भूमिका पर भी खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि किसी भी नेता के लिए परिपक्व सलाहकार बेहद जरूरी होता है। जो सलाहकार नेता से सवाल करे, गलतियों पर जवाब मांगे, वही राजा को आगे बढ़ा सकता है। हर बात में हां में हां मिलाने वाला सलाहकार कभी भी नेता के हित में नहीं होता।

तेज प्रताप के ये बयान न सिर्फ चर्चा में हैं, बल्कि बिहार की राजनीति में आने वाले दिनों में नए समीकरणों की ओर भी इशारा कर रहे हैं।

Trending News

2995 वाहनों से वसूला गया 44.64 लाख का चालान, SP ने की क्राइम मीटिंग
2995 वाहनों से वसूला गया 44.64 लाख का चालान, SP ने की क्राइम मीटिंग
Sep 09, 2026, 4:22:00 PM
बिहार विधान परिषद के स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए राजद ने की यह मांग
बिहार विधान परिषद के स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए राजद ने की यह मांग
Sep 09, 2026, 4:12:00 PM
मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई सेवा ने सफलतापूर्वक पूरे किए दो वर्ष
मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई सेवा ने सफलतापूर्वक पूरे किए दो वर्ष
Sep 09, 2026, 4:07:00 PM
स्वर्ण व्यवसायी को चाकू से गोदा, इलाज के दौरान मौत, भारी बवाल, पहुंचे SP
स्वर्ण व्यवसायी को चाकू से गोदा, इलाज के दौरान मौत, भारी बवाल, पहुंचे SP
Sep 09, 2026, 4:06:00 PM
लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश, शादी का झांसा देकर ठगी और लूट, 10 आरोपी गिरफ्तार
लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश, शादी का झांसा देकर ठगी और लूट, 10 आरोपी गिरफ्तार
Sep 09, 2026, 3:51:00 PM
पूर्व आइएएस राकेश वर्मा और अभिनेत्री जारा खान कांग्रेस पार्टी में शामिल
पूर्व आइएएस राकेश वर्मा और अभिनेत्री जारा खान कांग्रेस पार्टी में शामिल
Sep 09, 2026, 3:43:00 PM
पीएमसीएमएच में परियोजना का स्वास्थ्य सचिव ने किया स्थल निरीक्षण, दिए अहम निर्देश
पीएमसीएमएच में परियोजना का स्वास्थ्य सचिव ने किया स्थल निरीक्षण, दिए अहम निर्देश
Sep 09, 2026, 3:35:00 PM
भोरे छात्राओं के भूखे पेट को छात्रावास में मिल रही जली रोटी, तस्वीरें वायरल, शिक्षा मंत्री ने दिए जांच के आदेश
भोरे छात्राओं के भूखे पेट को छात्रावास में मिल रही जली रोटी, तस्वीरें वायरल, शिक्षा मंत्री ने दिए जांच के आदेश
Sep 09, 2026, 3:33:00 PM
संविदा पर कार्यरत प्राध्यापक, सह-प्राध्यापक एवं अन्य पदों के मानदेय में हुई वृद्धि
संविदा पर कार्यरत प्राध्यापक, सह-प्राध्यापक एवं अन्य पदों के मानदेय में हुई वृद्धि
Sep 09, 2026, 3:29:00 PM
करंट लगने से महिला बटालियन के चालक समेत दो की मौत, लापरवाही का आरोप
करंट लगने से महिला बटालियन के चालक समेत दो की मौत, लापरवाही का आरोप
Sep 09, 2026, 3:11:00 PM