तेजप्रताप बोले- सब झूठ है, मेरा कोई बेटा-बेटी नहीं हुआ, अनुष्का यादव से मेरा कोई रिश्ता नहीं, पहली बार 5 जयचंदों के नाम बताए

जेजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने 8 फरवरी, 2026 दिन रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर सोशल मीडिया पर चल रही प्राइवेट लाइफ की चर्चाओं पर अपनी चुप्पी तोड़ी है

Tej Pratap

जेजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने 8 फरवरी, 2026 दिन रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर सोशल मीडिया पर चल रही प्राइवेट लाइफ की चर्चाओं पर अपनी चुप्पी तोड़ी है. तेज प्रताप ने न केवल अपने नाम के साथ जोड़ी जा रही अफवाहों को सिरे से खारिज किया, बल्कि राजद के कई दिग्गज नेताओं पर बेहद गंभीर आरोप लगाकर राजनीतिक गलियारे में हलचल मचा दी है.

दरअसल, पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर तेज प्रताप यादव और अनुष्का यादव के नाम को जोड़कर कई तरह की खबरें वायरल हो रही हैं. इन चर्चाओं पर कड़ी आपत्ति जताते हुए तेज प्रताप ने कहा कि अनुष्का यादव के साथ उनका कोई रिश्ता नहीं है. सोशल मीडिया पर उन्हें बेटा या बेटी होने की, जो बातें फैलाई जा रही हैं, वे पूरी तरह झूठी हैं. उन्होंने कहा यह उनकी छवि को धूमिल करने की एक सोची-समझी कोशिश है.

उन्होंने कहा कि अनुष्का से मुझे बेटी हुई है, यह खबर झूठी है। साथ ही पहली बार उन्होंने पांचों जयचंदों के नाम का खुलासा किया।

तेजप्रताप ने कहा कि हमारे साथ पिछले दिनों जो व्यवहार हुआ और मुझे राबड़ी आवास से निकाला गया, उसमें 5 जयचंद मुकेश रौशन, संजय यादव, रमीज, शक्ति सिंह और सुनील सिंह शामिल हैं।

तेजप्रताप ने कहा कि 'इन जयचंदों ने मुझे बदनाम किया है। मेरा अनुष्का यादव से कोई संबंध नहीं है। मेरा अकाउंट हैक कर इन जयचंदों ने अनुष्का यादव के साथ तस्वीर वायरल की थी।।

पिता लालू प्रसाद की तरह मुझे झूठे मुकदमों में फंसाया गया है। जो लोग भी मुझे बदनाम कर रहे हैं, उनके खिलाफ हम कोर्ट जाएंगे। पीएम मोदी से भी मुलाकात करेंगे। पिता जी चूड़ा-दही भोज में मुझे आशीर्वाद देने आए थे, जो जयचंदों को रास नहीं आया। मुझे डिप्रेशन में पहुंचाया गया। फांसी लगाने जैसी नौबत आ गई।'

Trending News

'नौकरियां सब्जियों की तरह बेची जा रही हैं' मधु कोड़ा का सरकार पर तीखा हमला, छात्रों के समर्थन में उतरी भाजपा
'नौकरियां सब्जियों की तरह बेची जा रही हैं' मधु कोड़ा का सरकार पर तीखा हमला, छात्रों के समर्थन में उतरी भाजपा
Sep 09, 2026, 2:35:00 PM
 'नीतीश कुमार को मिला है मैंडेट' गरजे संजय झा-'JDU को इग्नोर कर कोई सरकार नहीं चला सकता' निशांत कुमार...
'नीतीश कुमार को मिला है मैंडेट' गरजे संजय झा-'JDU को इग्नोर कर कोई सरकार नहीं चला सकता' निशांत कुमार...
Sep 09, 2026, 2:20:00 PM
 प्रजापति समाज से MLC बनने के बाद पहली बार जहानाबाद पहुंचीं शिवरानी प्रजापति, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
प्रजापति समाज से MLC बनने के बाद पहली बार जहानाबाद पहुंचीं शिवरानी प्रजापति, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
Sep 09, 2026, 1:33:00 PM
PDS विक्रेताओं के समर्थन में तेजस्वी यादव, CM सम्राट को पत्र लिखकर रखीं 8 बड़ी मांगें, 30 हजार मानदेय...
PDS विक्रेताओं के समर्थन में तेजस्वी यादव, CM सम्राट को पत्र लिखकर रखीं 8 बड़ी मांगें, 30 हजार मानदेय...
Sep 09, 2026, 1:11:00 PM
 पैसे के विवाद में महिला की पीट-पीट कर हत्या, दो पुत्र घायल, गिरफ्तारी के लिए चल रही छापेमारी
पैसे के विवाद में महिला की पीट-पीट कर हत्या, दो पुत्र घायल, गिरफ्तारी के लिए चल रही छापेमारी
Sep 09, 2026, 12:47:00 PM
भीषण बाढ़ के बाद नेपाल में 5.0 की तीव्रता से कांपी धरती, इंडोनेशिया में ज्वालामुखी विस्फोट से कई उड़ानें रद्द
भीषण बाढ़ के बाद नेपाल में 5.0 की तीव्रता से कांपी धरती, इंडोनेशिया में ज्वालामुखी विस्फोट से कई उड़ानें रद्द
Sep 09, 2026, 12:31:00 PM
गोपालगंज में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, पॉक्सो कोर्ट ने प्राइवेट स्कूल के वैन चालक को ठहराया दोषी
गोपालगंज में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, पॉक्सो कोर्ट ने प्राइवेट स्कूल के वैन चालक को ठहराया दोषी
Sep 09, 2026, 11:59:00 AM
चाकू लेकर दौड़ाने लगा, साइबर कैफे का गेट तोड़कर युवक पर हमला
चाकू लेकर दौड़ाने लगा, साइबर कैफे का गेट तोड़कर युवक पर हमला
Sep 09, 2026, 11:29:00 AM
गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
Sep 09, 2026, 10:24:00 AM
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM