तेजप्रताप बोले- सरकारी आवास के AC-पंखे मेरे थे, अपराधी मचा रहे तांडव और मंत्री जी बल्ब-पंखे गिन रहे

जनशक्ति जनता दल के प्रमुख और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार मामला है पटना के 26 एम स्ट्रैंड रोड स्थित सरकारी आवास का, जिसे तेज प्रताप यादव के खाली करने के बाद मंत्री लखेंद्र पासवान को अलॉट किया गया है।

Tej Pratap

आवास मिलने के बाद मंत्री लखेंद्र पासवान ने आरोप लगाया कि घर में कोई भी सामान मौजूद नहीं है, सब कुछ गायब है। एसी, पंखे और अन्य जरूरी सुविधाएं नहीं मिलीं। इसी आरोप पर अब तेज प्रताप यादव ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

तेज प्रताप यादव ने साफ कहा है कि उन्हें यह सरकारी आवास विधायक रहते हुए मिला था और उस घर में जो भी एसी, पंखे और अन्य सामान लगे थे, वह उन्होंने अपने निजी खर्च से खरीदे थे। ऐसे में सामान गायब होने का आरोप पूरी तरह बेबुनियाद और झूठा है। उन्होंने कहा, “हम छोटा काम नहीं करते हैं।”

तेज प्रताप ने मंत्री लखेंद्र पासवान पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि उनकी बुद्धि फेल हो गई है। बिना पूरी जानकारी के आरोप लगाए जा रहे हैं और मीडिया में बयान देकर सिर्फ अपना चेहरा चमकाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि नए-नए मंत्री बने हैं और सोच रहे हैं कि स्वर्ग चाहिए। संयम में रहें और सत्ता का गलत इस्तेमाल न करें।

तेज प्रताप यादव ने कहा कि जिस आवास को लेकर विवाद खड़ा किया जा रहा है, वह अंग्रेजों के जमाने का पुराना घर है। जब वे वहां रहते थे, तब भी घर की छत गिरती थी। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर इतना सामान घर से ले जाया गया, तो भवन निर्माण विभाग या जेई ने नोटिस क्यों नहीं दिया।

उन्होंने आरोप लगाया कि यह पूरा मामला सिर्फ टीआरपी बटोरने के लिए खड़ा किया गया है। तेज प्रताप ने कहा कि मंत्री को इस बात की चिंता नहीं है कि बिहार में अपराधी तांडव मचा रहे हैं या नीट छात्रा के साथ अन्याय हुआ है, बल्कि उन्हें चिंता है कि कौन बल्ब और पंखा ले गया।

अंत में तेज प्रताप यादव ने तंज कसते हुए कहा कि लखेंद्र पासवान के पास 10 लोग भी नहीं हैं और वह बेवजह विवाद खड़ा कर रहे हैं।

Trending News

2995 वाहनों से वसूला गया 44.64 लाख का चालान, SP ने की क्राइम मीटिंग
2995 वाहनों से वसूला गया 44.64 लाख का चालान, SP ने की क्राइम मीटिंग
Sep 09, 2026, 4:22:00 PM
बिहार विधान परिषद के स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए राजद ने की यह मांग
बिहार विधान परिषद के स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए राजद ने की यह मांग
Sep 09, 2026, 4:12:00 PM
मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई सेवा ने सफलतापूर्वक पूरे किए दो वर्ष
मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई सेवा ने सफलतापूर्वक पूरे किए दो वर्ष
Sep 09, 2026, 4:07:00 PM
स्वर्ण व्यवसायी को चाकू से गोदा, इलाज के दौरान मौत, भारी बवाल, पहुंचे SP
स्वर्ण व्यवसायी को चाकू से गोदा, इलाज के दौरान मौत, भारी बवाल, पहुंचे SP
Sep 09, 2026, 4:06:00 PM
लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश, शादी का झांसा देकर ठगी और लूट, 10 आरोपी गिरफ्तार
लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश, शादी का झांसा देकर ठगी और लूट, 10 आरोपी गिरफ्तार
Sep 09, 2026, 3:51:00 PM
पूर्व आइएएस राकेश वर्मा और अभिनेत्री जारा खान कांग्रेस पार्टी में शामिल
पूर्व आइएएस राकेश वर्मा और अभिनेत्री जारा खान कांग्रेस पार्टी में शामिल
Sep 09, 2026, 3:43:00 PM
पीएमसीएमएच में परियोजना का स्वास्थ्य सचिव ने किया स्थल निरीक्षण, दिए अहम निर्देश
पीएमसीएमएच में परियोजना का स्वास्थ्य सचिव ने किया स्थल निरीक्षण, दिए अहम निर्देश
Sep 09, 2026, 3:35:00 PM
भोरे छात्राओं के भूखे पेट को छात्रावास में मिल रही जली रोटी, तस्वीरें वायरल, शिक्षा मंत्री ने दिए जांच के आदेश
भोरे छात्राओं के भूखे पेट को छात्रावास में मिल रही जली रोटी, तस्वीरें वायरल, शिक्षा मंत्री ने दिए जांच के आदेश
Sep 09, 2026, 3:33:00 PM
संविदा पर कार्यरत प्राध्यापक, सह-प्राध्यापक एवं अन्य पदों के मानदेय में हुई वृद्धि
संविदा पर कार्यरत प्राध्यापक, सह-प्राध्यापक एवं अन्य पदों के मानदेय में हुई वृद्धि
Sep 09, 2026, 3:29:00 PM
करंट लगने से महिला बटालियन के चालक समेत दो की मौत, लापरवाही का आरोप
करंट लगने से महिला बटालियन के चालक समेत दो की मौत, लापरवाही का आरोप
Sep 09, 2026, 3:11:00 PM