सुशील मोदी निष्ठा, निर्भीकता, ईमानदारी की प्रतिमूर्ति थे: संजय सरावगी

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी आज पटना के कृष्ण मेमोरियल हॉल में सुशील कुमार मोदी स्मृति शोध संस्थान द्वारा आयोजित बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता स्व. सुशील कुमार मोदी के जयंती समारोह में शामिल हुए।

संजय सरावगी की तस्वीर

पटना, 5 जनवरी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी आज पटना के कृष्ण मेमोरियल हॉल में सुशील कुमार मोदी स्मृति शोध संस्थान द्वारा आयोजित बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता स्व. सुशील कुमार मोदी के जयंती समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने स्व. सुशील कुमार मोदी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। 

‎इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी पहुंचे और सुशील मोदी को श्रद्धान्जलि अर्पित किया। सुशील कुमार मोदी स्मृति शोध संस्थान के प्रमुख संजय गुप्ता और अन्य ने आगंतुकों को अंग वस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर स्वागत किया।

‎इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने  सीएम नीतीश कुमार और उनके मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों को साधुवाद देते हुये कहा कि सरकार ने हमारे नेता  सुशील मोदी की आदमकद प्रतिमा को  राजेन्द्र नगर पार्क में स्थापित कर सम्मान दिया है। इसके लिए उन्होंने सरकार को धन्यवाद भी दिया।

‎उन्होंने पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी को याद करते हुए कहा , " उन्होंने आरएसएस के स्वयंसेवक के रूप में अपने जीवन यात्रा की शुरुआत की। विद्यार्थी परिषद में सालों साल काम किया। संगठन को आगे बढ़ाने में उन्होंने शिल्पकार की भूमिका निभाई और बिहार में उप मुख्यमंत्री के तौर पर प्रशासनिक दक्षता का परिचय दिया। वे निष्ठा, निर्भीकता, ईमानदारी की प्रतिमूर्ति थे।"

‎उन्होंने कहा कि उनकी निष्ठा का प्रमाण है कि उनके सम्पूर्ण राजनीति जीवन मे उनपर कभी अंगुली नहीं उठी। विपक्ष के नेता के तौर पर  भी अपनी भूमिका निभाई और अपनी निष्ठा को दर्शाया। निर्भीकता उन्होंने कभी नहीं छोड़ा। चारा घोटाला का खुलासा किया । अगर आज हम सत्ता में है तो सुशील मोदी की इसमें बड़ी भूमिका है। ईमानदारी और उनका सेवा भाव आज भी हमें प्रेरित करता है। उन्होंने वित्त विभाग के वित्तीय संतुलन को कायम करते हुए प्रदेश का बजट बढ़ाया। 

‎उन्होंने कहा कि सुशील मोदी ने कार्यकर्ताओं को बढ़ाकर गढ़ने का काम किया। उन्होंने विधायकों की क्षमता का विस्तार किया। आज उनकी आदमकद प्रतिमा को स्थापित कर करोड़ों लोगों की जनभावना को पूरा किया है। 

‎ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने सुशील मोदी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि आज जो यहां लोग भारी संख्या में जुटे हैं, वह उनकी लोकप्रियता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि आज हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि उनके विचारों पर आगे बढ़े। अगर उनका एक भी गुण को लेकर आगे बढ़ सकें तो यह बड़ी उपलब्धि होगी और उनके प्रति सच्ची श्रद्धाजंलि होगी। 

‎उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सुशील मोदी का स्मरण करते हुए कहा कि नीतीश कुमार और सुशील मोदी एक दूसरे के साथ लंबे समय तक काम किया लेकिन जब गठबन्धन टूटा तो लड़ने का भी मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता के तौर पर वे सरकार की नींद उड़ा देते थे। सुशील मोदी का वित्तीय प्रबंधन अभूतपूर्व था। उन्होंने लोगों खासकर भाजपा के कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि सुशील मोदी ने बिहार के विकास के लिए जो सपना देखा उसे साकार करना है। यह आज उस संकल्प को लेने का दिन है। 

‎ इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय,राष्ट्रीय महामंत्री एवं बिहार प्रभारी विनोद तावड़े,   विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार,  विधान परिषद सभापति अवधेश नारायण सिंह , सांसद संजय जायसवाल, मंत्री मंगल पांडेय, पद्मश्री आर एनं सिंह,बिहार के सह–प्रभारी दीपक प्रकाश, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी,संगठन महामंत्री भिखू भाई दालसानिया,सांसद राधा मोहन सिंह,पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नंदकिशोर यादव, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष  डॉ. दिलीप जायसवाल, रामकृपाल यादव, जीवेश कुमार सहित पार्टी के अनेक सांसद,  विधायक गण, विधानपरिषद सदस्य गण, पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं समर्पित कार्यकर्तागण सहित बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

‎इस समारोह में मुकेश हिसारिया, मनीष बनेटिया, निशा भगत,रश्मि कुमारी,  मारवाड़ी हेल्थ सोसासाइटी के राधेश्याम बंसल,  आशीर्वाद सैवा समिति ट्रस्ट के प्रिंस कुमार राजू जी, साईं की थाली के अशोक शर्मा, रेशमा प्रसाद और देव प्रकाश को सम्मानित किया गया।

‎पद्म भूषण सम्मान एवं पटना में सुशील मोदी के प्रतिमा के अनावरण के लिए कार्यक्रम संयोजक संजय गुप्ता ने केंद्र सरकार एवं बिहार सरकार का धन्यवाद एवं आभार किया।

इस कार्यक्रम की  अध्यक्षता कुम्हरार विधायक संजय गुप्ता ने किया

‎ इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज राजेन्द्र नगर स्थित सुशील मोदी स्मृति पार्क में पूर्व उप मुख्यमंत्री प‌द्मभूषण स्व. सुशील कुमार मोदी की जयंती समारोह में शामिल हुये। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्व. सुशील कुमार मोदी की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया और पुष्प अर्पित कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी,  उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बिहार विधान सभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार, बिहार विधान परिषद् के सभापति  अवधेश नारायण सिंह, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य व्यक्ति तथा राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी।

इस कार्यक्रम का मंच संचालन हेमलता वर्मा एवं स्वेता श्रीवास्तव और धन्यवाद ज्ञापन संजीव यादव ने किया 

Trending News

चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
Sep 11, 2026, 9:59:00 PM
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
Sep 11, 2026, 9:39:00 PM
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
Sep 11, 2026, 8:08:00 PM
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
Sep 11, 2026, 7:58:00 PM
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
Sep 11, 2026, 7:06:00 PM
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
Sep 11, 2026, 6:53:00 PM
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
Sep 11, 2026, 6:38:00 PM
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
Sep 11, 2026, 6:37:00 PM
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
Sep 11, 2026, 6:28:00 PM
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
Sep 11, 2026, 6:21:00 PM