सुपौल से ‘समृद्धि यात्रा’ का आगाज़, लोगों से मुलाकात कर फीडबैक लेंगे सीएम नीतीश, निशांत भी जाएंगे साथ

बिहार के सीएम नीतीश कुमार और उनके पुत्र निशांत कुमार आज समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण की शुरुआत सुपौल जिले से कर रहे हैं.

निशांत कुमार

बिहार के सीएम नीतीश कुमार और उनके पुत्र निशांत कुमार आज समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण की शुरुआत सुपौल जिले से कर रहे हैं. यह यात्रा सीमांचल-कोसी क्षेत्र के 10 जिलों को कवर करेगी, जिसमें विकास योजनाओं की समीक्षा, जनसंवाद और नई परियोजनाओं का शिलान्यास-उद्घाटन शामिल है. सुपौल पहुंचते ही सीएम नीतीश कुमार निर्मली अनुमंडल में हेलीकॉप्टर से उतरेंगे. जहां वह 569 करोड़ रुपये की 213 योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे. इनमें आंगनबाड़ी केंद्र, प्राथमिक विद्यालय, तालाब जीर्णोद्धार, टाउन हॉल और सुधा डेयरी प्लांट विस्तार जैसे प्रोजेक्ट प्रमुख हैं.

मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर सुबह 10:45 बजे निर्मली अनुमंडल कार्यालय के सामने बने नवनिर्मित हेलीपैड पर उतरेगा। इसके बाद वे 10:50 बजे निर्मली रिंग बांध (सिपाही चौक) के लिए रवाना होंगे। सुबह 11 बजे सीएम रिंग बांध पहुंचकर उसके जीर्णोद्धार कार्य का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद 11:05 बजे वहां से निकलकर अनुमंडल कार्यालय परिसर में लगाए गए विभिन्न विभागों के स्टॉल का निरीक्षण करेंगे।

सुबह 11:10 बजे मुख्यमंत्री विभिन्न विभागों के स्टॉल का निरीक्षण करेंगे और लाभुकों से संवाद भी करेंगे। इसके बाद 11:40 बजे वे अनुमंडल कार्यालय के सभागार में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में शामिल होंगे। दोपहर 12:20 बजे मुख्यमंत्री मंच पर पहुंचकर जनसंवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसके बाद 1:10 बजे वे हेलीपैड के लिए प्रस्थान करेंगे और 1:22 बजे Madhepura के लिए रवाना हो जाएंगे।

समृद्धि यात्रा’ के तहत मुख्यमंत्री जीविका समूह की महिलाओं से भी संवाद करेंगे। इस दौरान वे शराबबंदी के बाद शुरू की गई आजीविका योजनाओं, मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना और मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान जैसी योजनाओं की प्रगति की जानकारी लेंगे और लाभुकों से फीडबैक भी प्राप्त करेंगे। प्रशासन के अनुसार मुख्यमंत्री की यह यात्रा सुपौल और आसपास के क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देने के साथ-साथ योजनाओं की जमीनी स्थिति जानने का एक महत्वपूर्ण अवसर मानी जा रही है।

बता दें कि यह समृद्धि यात्रा बिहार की प्रगति को नई गति देने का माध्यम बनी है. सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि सुशासन की नीतियां हर दिन बिहार को आगे बढ़ा रही हैं, और युवा नेतृत्व इसे और मजबूत करेगा. वहीं, सीएम के आगमन को लोकर सुपौल में भारी उत्साह है. जहां लोग नीतीश-निशांत की जोड़ी से विकास की नई उम्मीदें लगा रहे हैं.

Trending News

नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 4:23:00 PM