शिवानंद तिवारी के हमलों का सुनील सिंह ने दिया जवाब, कहा..‘अवसरवादी हैं तिवारी बाबा

बिहार विधानसभा चुनाव में RJD की करारी हार के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी लगातार हमलावर बने हुए हैं।

सुनील सिंह

बिहार विधानसभा चुनाव में RJD की करारी हार के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी लगातार हमलावर बने हुए हैं। लेकिन अब शिवानंद तिवारी को जवाब देने के लिए राबड़ी देवी के मुंहबोले भाई और एमएलसी सुनील सिंह सामने आ गये हैं। 

सुनील सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक के माध्यम से बिना नाम लिये शिवानंद तिवारी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि तथाकथित अवसरवादी तिवारी बाबा को जब तक जेडीयू या बीजेपी कुछ बनाने का आश्वासन नहीं देगा, तब तक ये आरजेडी के खिलाफ रूदाली विलाप करते रहेंगे!

बता दें कि पिछले दिनों शिवानंद तिवारी ने बिहार चुनाव में आरजेडी की हार के बाद सोशल मीडिया के माध्यम से तेजस्वी यादव पर हमला बोला था। बिहार की सत्ता में एक बार फिर से एनडीए की वापसी के बाद से गायब हुए तेजस्वी यादव को शिवानंद तिवारी ने बड़ी नसीहत दे दी है और कहा है कि जय-पराजय सहज और सामान्य नियम है लेकिन महत्वपूर्ण यह है कि हम उसे किस रूप में लेते हैं। उन्होंने कहा कि जीतने वाले से हारने वाले की भूमिका अधिक महत्वपूर्ण हो जाती है। 

गौरतलब है कि एनडीए की प्रचंड जीत और महागठबंधन की हार के बाद हाल ही में नीतीश कुमार के नेतृत्व में नई सरकार का गठन हुआ है। 1 दिसंबर से शुरू हुए विधानसभा सत्र के पहले दिन नए विधायकों का शपथ ग्रहण और दूसरे दिन स्पीकर का चुनाव हुआ था, जिन दोनों में तेजस्वी यादव मौजूद रहे और उन्हें आधिकारिक तौर पर नेता प्रतिपक्ष घोषित किया गया। हालांकि, सत्र के तीसरे दिन जब राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने सदन को संबोधित किया, उस दौरान तेजस्वी यादव अनुपस्थित रहे। इसके बाद जेडीयू और बीजेपी के नेताओं ने आरजेडी पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। इसी बीच उनकी विदेश यात्रा की खबरों से बिहार का राजनीतिक तापमान और बढ़ गया

Trending News

चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
Sep 11, 2026, 9:59:00 PM
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
Sep 11, 2026, 9:39:00 PM
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
Sep 11, 2026, 8:08:00 PM
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
Sep 11, 2026, 7:58:00 PM
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
Sep 11, 2026, 7:06:00 PM
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
Sep 11, 2026, 6:53:00 PM
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
Sep 11, 2026, 6:38:00 PM
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
Sep 11, 2026, 6:37:00 PM
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
Sep 11, 2026, 6:28:00 PM
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
Sep 11, 2026, 6:21:00 PM