बाबा हरिहरनाथ के दरबार पहुंचे नागालैंड के राज्यपाल नंदकिशोर यादव, भाजपा नेताओं ने किया भव्य स्वागत

बाबा हरिहरनाथ के दरबार पहुंचे नागालैंड के राज्यपाल नंदकिशोर यादव, भाजपा नेताओं ने किया भव्य स्वागत

नागालैंड के राज्यपाल नंदकिशोर यादव ने सोमवार को विश्व प्रसिद्ध बाबा हरिहरनाथ मंदिर, सोनपुर पहुंचकर विधिवत अभिषेक, आरती एवं पूजा-अर्चना की तथा प्रदेश और देशवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।

राज्यपाल के मंदिर परिसर पहुंचने पर वरिष्ठ भाजपा नेता ओम कुमार सिंह ने पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया। इस अवसर पर सोनपुर विधायक विनय कुमार सिंह, भाजपा नेता संजय प्रताप सिंह, सोनपुर नगर मंडल भाजपा अध्यक्ष मुकेश कुमार 'बब्लू', हरिहरनाथ मंदिर समिति के सचिव विजय कुमार 'लल्ला', पप्पू सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

पूजा-अर्चना के दौरान बाबा हरिहरनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी सुशील कुमार शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ राज्यपाल से अभिषेक एवं विशेष पूजा संपन्न कराई तथा मंदिर की धार्मिक परंपराओं की जानकारी दी।

राज्यपाल की यात्रा को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी (SDO), अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (DSP), आरओ, सर्किल इंस्पेक्टर तथा थाना प्रभारी सहित प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे और पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन सुनिश्चित किया।

राज्यपाल के आगमन से मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों में विशेष उत्साह का माहौल रहा। श्रद्धालुओं ने बाबा हरिहरनाथ के जयघोष के बीच राज्यपाल का स्वागत किया।

अनूप नारायण सिंह 

Trending News

बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, शहाबुद्दीन को अरेस्‍ट करने वालीं DSP समेत 37 अधिकारियों का  तबादला, SDPO-ASP भी...
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, शहाबुद्दीन को अरेस्‍ट करने वालीं DSP समेत 37 अधिकारियों का तबादला, SDPO-ASP भी...
Sep 06, 2026, 10:49:00 PM
500 से अधिक आवाजें, एक संकल्प, 2047 तक विकसित बिहार
500 से अधिक आवाजें, एक संकल्प, 2047 तक विकसित बिहार
Sep 06, 2026, 7:10:00 PM
SNMMCH के सर्जिकल ICU में आधे घंटे बिजली गुल, महिला मरीज की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
SNMMCH के सर्जिकल ICU में आधे घंटे बिजली गुल, महिला मरीज की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
Sep 06, 2026, 7:05:00 PM
दिल्ली में पांच मंजिला बिल्डिंग भरभराकर ढह गई, एक्शन में अमित शाह, CM रेखा गुप्ता भी पहुंची, एक की मौत, मलबे में कई दबे..
दिल्ली में पांच मंजिला बिल्डिंग भरभराकर ढह गई, एक्शन में अमित शाह, CM रेखा गुप्ता भी पहुंची, एक की मौत, मलबे में कई दबे..
Sep 06, 2026, 6:55:00 PM
पानी के तेज बहाव में बहा डायवर्सन, कई गांव खतरे में
पानी के तेज बहाव में बहा डायवर्सन, कई गांव खतरे में
Sep 06, 2026, 6:34:00 PM
सोलर स्ट्रीट लाइट 72 घंटे से अधिक खराब रही तो एजेंसी पर लगेगा जुर्माना, DM ने चेताया
सोलर स्ट्रीट लाइट 72 घंटे से अधिक खराब रही तो एजेंसी पर लगेगा जुर्माना, DM ने चेताया
Sep 06, 2026, 6:17:00 PM
पटना: डकैती कांड का खुलासा, हथियार के साथ युवक गिरफ्तार
पटना: डकैती कांड का खुलासा, हथियार के साथ युवक गिरफ्तार
Sep 06, 2026, 5:58:00 PM
एनडीए सरकार जमीन पर राहत पहुंचा रही, तेजस्वी सिर्फ बयानबाजी कर रहे: संजय सरावगी
एनडीए सरकार जमीन पर राहत पहुंचा रही, तेजस्वी सिर्फ बयानबाजी कर रहे: संजय सरावगी
Sep 06, 2026, 5:43:00 PM
महाराजगंज में अतिक्रमण पर चला डंडा, मोनिया बाबा मेले से पहले प्रशासन का बुलडोजर एक्शन
महाराजगंज में अतिक्रमण पर चला डंडा, मोनिया बाबा मेले से पहले प्रशासन का बुलडोजर एक्शन
Sep 06, 2026, 5:24:00 PM
राष्ट्रीय लोक मोर्चा का श्रद्धांजलि-सह-आभार कार्यक्रम, सामाजिक न्याय के योद्धा जगदेव बाबू को किया याद
राष्ट्रीय लोक मोर्चा का श्रद्धांजलि-सह-आभार कार्यक्रम, सामाजिक न्याय के योद्धा जगदेव बाबू को किया याद
Sep 06, 2026, 5:04:00 PM