सोमनाथ मंदिर में दर्शन कर लौटे छोटू सिंह, CM नीतीश को भेंट की प्रसाद, बिहार की प्रगति के लिए मांगा आशीर्वाद

बिहार राज्य नागरिक परिषद के महासचिव अरविंद कुमार उर्फ़ छोटू सिंह अपने परिवार के साथ भारत की आस्था, श्रद्धा और सनातन परंपरा के महान प्रतीक सोमनाथ मंदिर में भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया

Nitish Kumar

बिहार राज्य नागरिक परिषद के महासचिव अरविंद कुमार उर्फ़ छोटू सिंह अपने परिवार के साथ भारत की आस्था, श्रद्धा और सनातन परंपरा के महान प्रतीक सोमनाथ मंदिर में भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया। समुद्र तट पर स्थित इस पावन ज्योतिर्लिंग में पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने भगवान महादेव से प्रदेश के यशस्वी नेतृत्वकर्ता नीतीश कुमार तथा समस्त देश-प्रदेशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

छोटू सिंह ने प्रार्थना की कि महादेव की असीम कृपा से बिहार निरंतर विकास, सामाजिक समरसता और आर्थिक प्रगति के मार्ग पर अग्रसर रहे। उन्होंने कहा कि भारत की आध्यात्मिक चेतना और सांस्कृतिक विरासत ही राष्ट्र को सशक्त और शक्तिशाली बनाने की वास्तविक प्रेरणा है।

पटना आगमन के पश्चात आज उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान छोटू सिंह ने सोमनाथ धाम का पावन प्रसाद उन्हें समर्पित किया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। मुलाकात के दौरान प्रदेश के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं और सामाजिक सौहार्द पर भी सकारात्मक चर्चा हुई।

छोटू सिंह ने विश्वास व्यक्त किया कि भगवान महादेव के आशीर्वाद और राज्य सरकार के नेतृत्व में बिहार नई ऊँचाइयों को छुएगा। उन्होंने कहा कि उनकी कामना है — बिहार निरंतर प्रगति करे, युवाओं को अवसर मिले और राज्य देश के विकास में अग्रणी भूमिका निभाए।

Trending News

गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
Sep 09, 2026, 10:24:00 AM
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM