शिवानंद तिवारी ने फिर घेरा, बोले- तेजस्वी के स्वागत में कोई विधायक नहीं आया, ये राजद के लिए अशुभ संकेत

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के पटना लौटने के बाद की गतिविधियों पर सियासी हलकों में चर्चा तेज हो गई है. खासकर उनके स्वागत को लेकर उठे सवालों ने राष्ट्रीय जनता पार्टी के भीतर ही नई बहस छेड़ दी है.

शिवानंद तिवारी

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के पटना लौटने के बाद की गतिविधियों पर सियासी हलकों में चर्चा तेज हो गई है. खासकर उनके स्वागत को लेकर उठे सवालों ने राष्ट्रीय जनता पार्टी के भीतर ही नई बहस छेड़ दी है. वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री शिवानंद तिवारी ने तेजस्वी यादव की हालिया वापसी को लेकर तीखी टिप्पणी करते हुए इसे पार्टी के लिए 'अशुभ संकेत' बताया है.

 शिवानंद तिवारी ने जारी बयान में कहा कि तेजस्वी यादव के पटना आगमन के दौरान हवाई अड्डे पर पार्टी का कोई भी विधायक मौजूद नहीं था. उनके मुताबिक स्वागत करने वालों में कार्यकर्ताओं से अधिक कैमरे वाले नजर आए।

शिवानंद तिवारी ने जारी बयान में कहा कि तेजस्वी यादव के पटना आगमन के दौरान हवाई अड्डे पर पार्टी का कोई भी विधायक मौजूद नहीं था. उनके मुताबिक स्वागत करने वालों में कार्यकर्ताओं से अधिक कैमरे वाले नजर आए. शिवानंद ने यह भी सवाल उठाया कि तेजस्वी यादव एयरपोर्ट से सीधे अपने आवास चले गए और पार्टी के राज्य कार्यालय जाना जरूरी नहीं समझा. उन्होंने कहा कि ये संकेत अच्छे नहीं माने जा सकते, खासकर तब जब पार्टी विधानसभा चुनाव में हार का सामना कर चुकी हो.

यह पहला मौका नहीं है जब शिवानंद तिवारी ने तेजस्वी यादव की कार्यशैली पर सवाल उठाए हों. इससे पहले उन्होंने तेजस्वी की विदेश यात्रा और विपक्षी नेता की भूमिका को लेकर भी टिप्पणी की थी. शिवानंद का मानना है कि हार के बाद नेतृत्व को कार्यकर्ता के तौर पर मैदान में उतरना चाहिए और पार्टी से लगातार संवाद बनाए रखना चाहिए. अपने फेसबुक पोस्ट मेंशिवानंद तिवारी ने कहा था कि तेजस्वी यादव ने मैदान छोड़ दिया है. अगले पांच साल तक विरोधी दल के नेता की भूमिका निभाने की क्षमता उनमें नहीं है. यह भी कहा था कि जय और पराजय सहज और सामान्य नियम हैं. लेकिन अहम सवाल यह है कि हम अपने जय या पराजय को किस तरीके से लेते हैं. तेजस्वी यादव को बिहार लौटना चाहिए. उन्हें नेता की तरह नहीं बल्कि कार्यकर्ता की तरह सबसे मिलना चाहिए

बता दें कि करीब एक 40 दिन से अधिक की छुट्टी के बाद पटना पहुंचे तेजस्वी यादव ने खुद को लेकर उठ रही चर्चाओं के बीच सरकार के प्रति संयमित रुख दिखाया. उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी सकारात्मक राजनीति में विश्वास रखती है और सरकार गठन के शुरुआती 100 दिनों तक उसकी नीतियों और फैसलों पर सार्वजनिक टिप्पणी नहीं करेगी. हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जनता के बीच सरकार के कामकाज की समीक्षा जरूर की जाएगी.

तेजस्वी यादव ने बिहारवासियों को नए साल की शुभकामनाएं देते हुए एक बार फिर चुनावी परिणामों पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि हालिया विधानसभा चुनाव में जनमत की भावना को नजरअंदाज किया गया. साथ ही उन्होंने डबल इंजन सरकार पर अपराध, भ्रष्टाचार, पलायन, शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए.

Trending News

चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य अभियुक्त अशोक यादव को उम्रकैद की सजा
Sep 11, 2026, 9:59:00 PM
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
हत्या के 12 वर्ष बाद जिंदा मिली महिला, पुलिस को गुमराह करने के आरोप में प्राथमिकी
Sep 11, 2026, 9:39:00 PM
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
बुद्ध मार्ग में बनेगा बहुमंजिला विद्या भवन, एक भवन से संचालित होंगी शिक्षा विभाग की गतिविधियां: शिक्षा मंत्री
Sep 11, 2026, 8:08:00 PM
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
20 सूत्री बैठक, योजनाओं की हुई समीक्षा, थावे व भोरे की चार पंचायतें अब होंगी नगर पंचायत
Sep 11, 2026, 7:58:00 PM
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
बिहार में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
Sep 11, 2026, 7:06:00 PM
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
'हुजूर मेरे पति को चाकू से मार दिया, न्याय दिला दीजिए' तेजस्वी से बोली पीड़िता, पताही डबल मर्डर पर सियासत तेज
Sep 11, 2026, 6:53:00 PM
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
MLC चुनाव की तैयारियों को लेकर सहरसा पहुंचे प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार
Sep 11, 2026, 6:38:00 PM
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
मछुआरों की आय बढ़ाने की पहल: 10 हजार किसानों को निःशुल्क मिलेगा मछली पालन का प्रशिक्षण
Sep 11, 2026, 6:37:00 PM
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
गंगा स्नान कर लौट रहे दंपति की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने ले ली जान
Sep 11, 2026, 6:28:00 PM
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
एआइसीसी मुख्यालय पर किया था प्रदर्शन, 33 कांग्रेसी नेताओं को शो कॉज नोटिस
Sep 11, 2026, 6:21:00 PM