शराबबंदी पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, थोड़ा-थोड़ा पीने वाले लोगों को छोड़ देना चाहिए, पुलिस पर भड़के...

केंद्रीय मंत्री और हम पार्टी के संरक्षक जीतन राम मांझी ने बिहार में शराबबंदी को लेकर फिर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने शराबबंदी कानून में ढील देने की वकालत करते हुए कहा कि थोड़ा-थोड़ा पीने वाले लोगों को नहीं पकड़ना चाहिए।

शराबबंदी पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, थोड़ा-थोड़ा पीने वाले लोगों को छोड़ देना चाहिए, पुलिस पर भड़के...

केंद्रीय मंत्री और हम पार्टी के संरक्षक जीतन राम मांझी ने बिहार में शराबबंदी को लेकर फिर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने  शराबबंदी कानून में ढील देने की वकालत करते हुए कहा कि थोड़ा-थोड़ा पीने वाले लोगों को नहीं पकड़ना चाहिए। साथ ही  जीतन राम मांझी ने पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए हैं। एनडीए में शामिल हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक जीतन राम मांझी ने अपनी मांग को दुहराते हुए कहा कि बिहार में शराबबंदी का गुजरात मॉडल लागू होना चाहिए।

सोमवार को दिल्ली रवाना होने से पहले पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने नीतीश कुमार को धन्यवाद देते हुए कहा कि हमारे कहने पर उन्होंने शराबबंदी कानून की तीसरी समीक्षा की बात की थी जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर एक लीटर शराब लेकर कोई जाते रहे तो उसको पकड़ने की जरूरत नहीं है या पीकर जाते रहे तो उसको पकड़ने की जरुरत नहीं है और अगर है भी तो उसको जमानत पर छोड़ देना चाहिए।

वहीं शराबबंदी पर दिए अपने बयान पर जीतन राम मांझी ने कहा कि उन्होंने जो बयान दिया है वह उनकी निजी राय है। मांझी ने कहा कि मैं हमेशा से कहता रहा हूं, जब नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री थे तब भी, मैं जानता हूं कि आज 11 लाख लोग किसी न किसी रूप में मुकदमे में फंसे हुए हैं। इसमें 5 से 6 लाख लोग सिर्फ एससी के लोग हैं। सिड्यूल कास्ट के लोग इसलिए फंसे हुए हैं कि शराबबंदी कानून को हमारे पदाधिकारी लोग नहीं मान रहे हैं।

वहीं केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि पुलिस के लोग हजार लाख लीटर शराब ले जाने वाले लोगों को छोड़ दे रहे हैं लेकिन वहीं एक लीटर लेकर जाने वाले या पीने वाले लोगों को जेल भेज दिया जा रहा है। इसलिए कहता हूं कि शराबबंदी होना ही चाहिए लेकिन जो इस कानून का पालन कराने वाले लोग है, वह गड़बड़ कर रहे हैं। बड़े लोगों को छोड़ देते हैं और गरीबो को पकड़ लेते हैं।

बता दें कि केंद्रीय मंत्री और हम पार्टी के संरक्षक जीतन राम मांझी ने रविवार को हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा की युवा इकाई की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में बिहार में शराबबंदी कानून पर सवाल उठाए थे। उन्होंने फिर गुजरात मॉडल की मांग उठाई है। केंद्रीय मंत्री ने गुजरात की तर्ज पर नियंत्रित व्यवस्था का सुझाव दिया। मांझी पहले भी शराबबंदी की समीक्षा की मांग कर चुके हैं। जीतन राम मांझी ने शराबबंदी कानून को लेकर सीएम सम्राट चौधरी से बड़ी मांग कर दी है और कहा है कि गुजरात मॉडल की तर्ज पर बिहार में शराबबंदी लागू हो।

Trending News

बिग न्यूज: भरत तिवारी एनकाउंटर मामला: एसडीएम समेत 11 के खिलाफ गैर जमानती वारंट
बिग न्यूज: भरत तिवारी एनकाउंटर मामला: एसडीएम समेत 11 के खिलाफ गैर जमानती वारंट
Aug 10, 2026, 3:00:00 PM
हर घर तिरंगा अभियान के तहत सहकारिता भवन से निकली तिरंगा यात्रा
हर घर तिरंगा अभियान के तहत सहकारिता भवन से निकली तिरंगा यात्रा
Aug 10, 2026, 2:56:00 PM
JPSC मेधा घोटाले में बड़ा एक्शन! पूर्व चेयरमैन एल. खियांग्ते गिरफ्तार
JPSC मेधा घोटाले में बड़ा एक्शन! पूर्व चेयरमैन एल. खियांग्ते गिरफ्तार
Aug 10, 2026, 2:45:00 PM
किसान-मजदूर संगठनों का जेल भरो आंदोलन, 19 सूत्री मांगों को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन
किसान-मजदूर संगठनों का जेल भरो आंदोलन, 19 सूत्री मांगों को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन
Aug 10, 2026, 2:32:00 PM
विधानसभा तक पहुंचा छात्रों का हुजूम, 200 मीटर पहले प्रशासन ने लगाया ब्रेक
विधानसभा तक पहुंचा छात्रों का हुजूम, 200 मीटर पहले प्रशासन ने लगाया ब्रेक
Aug 10, 2026, 2:32:00 PM
रियल हैंड्स-ऑन गायनी एंडोस्कोपी एंड फर्टिलिटी ट्रेनिंग की नई पहल, तैयार हुआ अत्याधुनिक प्रशिक्षण केंद्र
रियल हैंड्स-ऑन गायनी एंडोस्कोपी एंड फर्टिलिटी ट्रेनिंग की नई पहल, तैयार हुआ अत्याधुनिक प्रशिक्षण केंद्र
Aug 10, 2026, 2:31:00 PM
30 अगस्त तक मांगें पूरी करने का आश्वासन, सफाईकर्मी काम पर लौटे, मांगे पूरी नहीं होने पर फिर होगी हड़ताल
30 अगस्त तक मांगें पूरी करने का आश्वासन, सफाईकर्मी काम पर लौटे, मांगे पूरी नहीं होने पर फिर होगी हड़ताल
Aug 10, 2026, 2:25:00 PM
खनन क्षेत्र के लिए बैटरियां, चुनौतियां एवं आगे की राह विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी
खनन क्षेत्र के लिए बैटरियां, चुनौतियां एवं आगे की राह विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी
Aug 10, 2026, 2:14:00 PM
रांची  में छात्रों का प्रदर्शन, छात्रों के समर्थन में उतरी बीजेपी, हजारीबाग में भी डटे
रांची में छात्रों का प्रदर्शन, छात्रों के समर्थन में उतरी बीजेपी, हजारीबाग में भी डटे
Aug 10, 2026, 2:13:00 PM
अनशन के बीच एंबुलेंस से विधानसभा पहुंचे देवेंद्र महतो, हाथ में शिबू सोरेन की तस्वीर
अनशन के बीच एंबुलेंस से विधानसभा पहुंचे देवेंद्र महतो, हाथ में शिबू सोरेन की तस्वीर
Aug 10, 2026, 1:55:00 PM