सांसद पप्पू यादव दिल्ली रवाना, सिटी एसपी पर लगाए गंभीर आरोप

जेल से रिहा होने के बाद पूर्णिया सांसद पप्पू यादव आज दिल्ली के लिए रवाना हो गए। पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने एक बार फिर बिहार सरकार और पुलिस प्रशासन पर तीखा हमला बोला

पप्पू यादव दिल्ली रवाना

जेल से रिहा होने के बाद पूर्णिया सांसद पप्पू यादव आज दिल्ली के लिए रवाना हो गए। पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने एक बार फिर बिहार सरकार और पुलिस प्रशासन पर तीखा हमला बोला। उन्होंने राज्य की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए और कहा कि बिहार में हालात बेहद चिंताजनक हैं।

पप्पू यादव ने कहा कि राज्य में पत्रकारों को गोली मारी जा रही है, मासूम बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटनाएं हो रही हैं और लापता बच्चियों को लेकर गैरजिम्मेदाराना बयान दिए जा रहे हैं। उन्होंने डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी पर निशाना साधते हुए कहा कि बड़बोलेपन की भाषा छोड़कर काम पर ध्यान देना चाहिए। जनता ने सरकार को मौका दिया है, इसलिए जातीय बयानबाजी बंद कर कानून-व्यवस्था सुधारने पर फोकस करना चाहिए।

उन्होंने साफ कहा कि अपराधी की कोई जाति नहीं होती, वह सिर्फ अपराधी होता है। जहां बेटियां सुरक्षित नहीं हैं और लगातार अपराध हो रहे हैं, वहां किसी तरह का उत्सव मनाना जनता के साथ मजाक है।

जेल से बाहर आने के बाद माफियाओं को चेतावनी देने के सवाल पर पप्पू यादव ने कहा कि वह संवैधानिक रास्ता अपनाएंगे। उन्होंने बताया कि वह लोकसभा स्पीकर और लोकायुक्त से मुलाकात करेंगे और कोर्ट में पहले से केस दायर कर रखा है।

पूर्णिया सांसद ने एक एसपी पर भी गंभीर आरोप लगाए और कहा कि कुछ नेता और अधिकारी मिलकर साजिश कर रहे हैं। उन्होंने खेमका हत्याकांड और रूपेश हत्याकांड का जिक्र करते हुए दावा किया कि वह सच्चाई उजागर करेंगे। साथ ही एक कथित फर्जी मुठभेड़ मामले में हाईकोर्ट जाने की बात भी कही।

Trending News

PDS विक्रेताओं के समर्थन में तेजस्वी यादव, CM सम्राट को पत्र लिखकर रखीं 8 बड़ी मांगें, 30 हजार मानदेय...
PDS विक्रेताओं के समर्थन में तेजस्वी यादव, CM सम्राट को पत्र लिखकर रखीं 8 बड़ी मांगें, 30 हजार मानदेय...
Sep 09, 2026, 1:11:00 PM
 पैसे के विवाद में महिला की पीट-पीट कर हत्या, दो पुत्र घायल, गिरफ्तारी के लिए चल रही छापेमारी
पैसे के विवाद में महिला की पीट-पीट कर हत्या, दो पुत्र घायल, गिरफ्तारी के लिए चल रही छापेमारी
Sep 09, 2026, 12:47:00 PM
भीषण बाढ़ के बाद नेपाल में 5.0 की तीव्रता से कांपी धरती, इंडोनेशिया में ज्वालामुखी विस्फोट से कई उड़ानें रद्द
भीषण बाढ़ के बाद नेपाल में 5.0 की तीव्रता से कांपी धरती, इंडोनेशिया में ज्वालामुखी विस्फोट से कई उड़ानें रद्द
Sep 09, 2026, 12:31:00 PM
गोपालगंज में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, पॉक्सो कोर्ट ने प्राइवेट स्कूल के वैन चालक को ठहराया दोषी
गोपालगंज में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, पॉक्सो कोर्ट ने प्राइवेट स्कूल के वैन चालक को ठहराया दोषी
Sep 09, 2026, 11:59:00 AM
चाकू लेकर दौड़ाने लगा, साइबर कैफे का गेट तोड़कर युवक पर हमला
चाकू लेकर दौड़ाने लगा, साइबर कैफे का गेट तोड़कर युवक पर हमला
Sep 09, 2026, 11:29:00 AM
गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
Sep 09, 2026, 10:24:00 AM
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM