आज बिहार BJP की कमान संभालेंगे संजय सरावगी: पदभार ग्रहण के लिए पटना रवाना, संगठन को मजबूत करना प्राथमिकता

बिहार बीजेपी को आज नया प्रदेश अध्यक्ष मिल गया है। दरभंगा नगर विधानसभा सीट से छह बार के विधायक संजय सरावगी को भारतीय जनता पार्टी ने बिहार का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है

संजय सरावगी

बिहार बीजेपी को आज नया प्रदेश अध्यक्ष मिल गया है। दरभंगा नगर विधानसभा सीट से छह बार के विधायक संजय सरावगी को भारतीय जनता पार्टी ने बिहार का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। संजय सरावगी आज पटना स्थित बीजेपी प्रदेश कार्यालय में औपचारिक रूप से पदभार संभालेंगे। वे दरभंगा से अपने समर्थकों और काफिले के साथ पटना के लिए रवाना हो चुके हैं। इस मौके पर उन्होंने कहा कि “पार्टी ही मेरे लिए सब कुछ है और संगठन की जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निभाऊंगा।”

संजय सरावगी अब दिलीप जायसवाल की जगह बिहार बीजेपी की कमान संभालेंगे। पार्टी नेतृत्व ने संगठन को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक चुनौतियों को देखते हुए उन पर भरोसा जताया है। खास बात यह है कि पिछले साल नीतीश कुमार सरकार के कैबिनेट विस्तार में संजय सरावगी को पहली बार मंत्री बनाया गया था। हालांकि हालिया मंत्रिमंडल गठन में उन्हें मंत्री पद नहीं मिला, जिसके बाद से ही यह चर्चा तेज थी कि पार्टी उन्हें संगठन में कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकती है।

संजय सरावगी का राजनीतिक सफर काफी लंबा और मजबूत रहा है। उन्होंने पहली बार साल 2005 में दरभंगा नगर सीट से विधानसभा चुनाव जीता। इसके बाद नवंबर 2005 में हुए दोबारा चुनाव में भी वे विजयी रहे। फिर 2010, 2015, 2020 और 2025 के विधानसभा चुनावों में लगातार जीत दर्ज कर उन्होंने छह बार विधायक बनने का रिकॉर्ड कायम किया।

55 वर्षीय संजय सरावगी वैश्य समुदाय से आते हैं और उन्हें बीजेपी का एक भरोसेमंद व अनुभवी नेता माना जाता है। कारोबारी वर्ग में उनकी अच्छी पकड़ रही है, जिसका लाभ पार्टी को मिल सकता है। मिथिलांचल की राजनीति में दरभंगा का विशेष महत्व है और ऐसे में इस क्षेत्र से आने वाले नेता को प्रदेश अध्यक्ष बनाना पार्टी की रणनीतिक चाल माना जा रहा है।

अब बिहार बीजेपी के संगठनात्मक कामकाज की पूरी जिम्मेदारी संजय सरावगी के कंधों पर होगी। माना जा रहा है कि उनके नेतृत्व में पार्टी आगामी चुनावों की तैयारी और संगठन को नई धार देने की कोशिश करेगी।

Trending News

तेज प्रताप यादव को भेजा गया बेऊर जेल, पटना पुलिस ने एक दिन में दूसरी बार उठाया?
तेज प्रताप यादव को भेजा गया बेऊर जेल, पटना पुलिस ने एक दिन में दूसरी बार उठाया?
Jul 26, 2026, 8:20:00 AM
पटना जीपीओ में स्वास्थ्य परिचर्चा व निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का किया गया आयोजन
पटना जीपीओ में स्वास्थ्य परिचर्चा व निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का किया गया आयोजन
Jul 25, 2026, 10:17:00 PM
बिजली बिल अपडेट के नाम पर ठगी करने वाला साइबर ठग गिरफ्तार, कई मोबाइल, नगद बरामद
बिजली बिल अपडेट के नाम पर ठगी करने वाला साइबर ठग गिरफ्तार, कई मोबाइल, नगद बरामद
Jul 25, 2026, 10:09:00 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस ने मनाया जश्न, लगाये अबीर गुलाल
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस ने मनाया जश्न, लगाये अबीर गुलाल
Jul 25, 2026, 10:00:00 PM
गैंगस्टर राकेश यादव के भाई को मारी सात गोलियां, मौत, इलाके में फैली सनसनी
गैंगस्टर राकेश यादव के भाई को मारी सात गोलियां, मौत, इलाके में फैली सनसनी
Jul 25, 2026, 9:51:00 PM
उपायुक्त, एसपी ने बड़कागांव-केरेडारी क्षेत्र का किया व्यापक निरीक्षण, विस्थापितों की सुनी समस्याएं
उपायुक्त, एसपी ने बड़कागांव-केरेडारी क्षेत्र का किया व्यापक निरीक्षण, विस्थापितों की सुनी समस्याएं
Jul 25, 2026, 9:42:00 PM
तेज प्रताप यादव को साथ लेकर गयी पुलिस, सेंट्रल मॉल में थे तेज प्रताप
तेज प्रताप यादव को साथ लेकर गयी पुलिस, सेंट्रल मॉल में थे तेज प्रताप
Jul 25, 2026, 9:06:00 PM
गैंगस्टर फहीम खान का कथित वायरल ऑडियो, बेटे ने कहा, फर्जी है ऑडियो
गैंगस्टर फहीम खान का कथित वायरल ऑडियो, बेटे ने कहा, फर्जी है ऑडियो
Jul 25, 2026, 7:39:00 PM
बीजेपी का महाधरना, सड़क पर उतरेंगे पांच हजार से ज्यादा कार्यकर्ता
बीजेपी का महाधरना, सड़क पर उतरेंगे पांच हजार से ज्यादा कार्यकर्ता
Jul 25, 2026, 7:31:00 PM
किराये के मकान में चल रहा था स्मैक बेचने का धंधा, चार गिरफ्तार, स्मैक और नकद बरामद
किराये के मकान में चल रहा था स्मैक बेचने का धंधा, चार गिरफ्तार, स्मैक और नकद बरामद
Jul 25, 2026, 7:24:00 PM